Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
स्वस्थ शरीर के लिए वजन का कंट्रोल में रहना जरूरी होता है। क्योंकि अधिक वजन से शरीर में कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। वजन घटाने या बढ़ाने का सिंपल फंडा यह है कि आप दिनभर में कितनी कैलोरी ले रहे हैं और कितनी कैलोरीज बर्न कर रहे हैं। ऊर्जा मापने के एक पैमाने को कैलोरी कहा जाता है। दौड़ने, भागने, सांस लेने के अलावा मस्तिष्क, कोशिकाओं और उतकों को ऊर्जा की जरूरत होती है, जो भोजन से मिलती है और इसकी माप को कैलोरी के रूप में मापा जाता है। शरीर में कैलोरी की संख्या इससे प्रभावित करती है कि आप भोजन कैसे खाते और चबाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं वजन कंट्रोल करने के लिए कितनी कैलोरी काफी होती है और कितनी कैलोरी बर्न करनी चाहिए।
वजन घटाने के लिए: एक रिपोर्ट के मुताबिक, एक पुरुष को स्वस्थ रहने के लिए रोज 2500 कैलोरी की जरूरत होती हैं और एक स्वस्थ महिला को स्वस्थ रहने के लिए रोज 2000 कैलोरी की जरूरत पड़ती है। सेंटर्स फॉर डिसीस कंट्रोल एंड प्रिवेंशन के मुताबिक एक हफ्ते में 1 किलो वजन कम करना स्वास्थ के लिए अच्छा होता है। एक हफ्ते में इससे ज्यादा वजन कम करने से सेहत खराब हो सकती है। उन लोगों को वजन कम करने के लिए दिनभर में 500 से 1000 कैलोरी तक बर्न करनी पड़ेगी। जिसे डाइट और एक्सरसाइज के जरिए बर्न किया जा सकता है।
वजन बढ़ाने के लिए: ऐसे बहुत से लोग हैं जो वजन की कमी से परेशान है और वजन बढ़ाने की कोशिश करते हैं, लेकिन फिर भी कामयाबी हासिल नहीं हो पाती। एक रिपोर्ट के मुताबिक वजन बढ़ाने के लिए अधिक से अधिक पोषक तत्वों और कैलोरीज का सेवन करना चाहिए। अगर आप नियमित रूप से 2500 कैलोरी खर्च करते हैं और आप रोज 500 कैलोरी अधिक लेते हैं तो इससे एक सप्ताह में 1 पाउंड वजन बढ़ेगा। इसके अलावा अगर आप रोज खर्च की जाने वाली कैलोरी में 1000 अधिक कैलोरी का सेवन करते हैं तब आपका वजन एक सप्ताह में 2 पाउंड के हिसाब से बढ़ेगा। वजन और अच्छे स्वास्थ्य पाने के लिए प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट युक्त भोजन को डाइट में शामिल करना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |