healthplanet.net

Posted on

घटाना चाहते है वजन? 16 साल के बच्चे ने इस डाइट से ऐसे कम किया 12 किलो वेट

मोटापा बढ़ने से कई गंभीर बीमारियां भी उत्पन्न हो सकती हैं.
अगर आप अपने लगातार बढ़ते वजन को लेकर परेशान हैं और काफी कोशिशों के बाद भी अधिक वजन नहीं घटा पा रहे हैं तो आपको एक 16 साल के बच्चे की कहानी बेहद प्रेरणा देने वाली है. कोविड महामारी के चरम समय के दौरान 16 वर्षीय रौनक स्वरूप को एहसास हुआ कि उसका वजन कहीं अधिक है. उसने तुरंत उन जोखिमों को समझा जो अधिक वजन से जुड़े थे और इसलिए वजन कम करने का फैसला किया. सही खाने और नियमित रूप से व्यायाम करने से, आखिरकार उसने 12 किलो वजन कम किया. तो चलिए जानते हैं कि रौनक ने ऐसा क्या किया जिसने उसके वजन में खासी कमी ला दी?

जानें क्या लेते हैं डाइट
रौनक नाश्ते में अक्सर 1 गिलास दूध के साथ पोच्ड अंडे, ऑमलेट, गेहूं की ब्रेड या फल का सेवन करते हैं. ऐसा नहीं हैं कि रौनक ने वजन घटाने के लिए अपनी डाइट से समझौता किया हो. वह लंच में ब्राउन राइस के साथ पनीर, ब्राउन राइस में अंडा, या पनीर पराठा खाया करते थे. हालांकि रात को रौनक अपना नियमित घर का बना खाना ही खाते थे.

कसरत है जरूरी
शरीर को फिट रखने के लिए जितनी कसरत जरूरी है उतना ही महत्वपूर्ण प्री-वर्कआउट मील भी है. रौनक प्री-वर्कआउट मील में ड्राई फ्रूट्स और केला खाया करते थे. वहीं कसरत के बाद के भोजन में वह ब्रेड के साथ पीनट बटर या शेक (जिसमें केला और पीनट बटर होता है) लिया करते हैं.

ऐसा है वर्क आउट
रौनक ने डाइट के साथ ही अपने वर्कआउट पर खासा ध्यान दिया है. वह जिम में दिन के हिसाब से शरीर के सभी हिस्सों की कसरत करते है. जहां वह सोमवार को छाती और कंधे की कसरत करते हैं तो वहीं मंगलवार को ट्राइसेप्स और थोड़ा कार्डियो से संबंधित वर्कआउट भी करते हैं. तीसरे दिन बैक और बाइसेप्स के बाद गुरुवार को रौनक सिर्फ कार्डियो पर ध्यान देते हैं. शुक्रवार को पैरों की कसरत के अगले दिन वह आराम करना पसंद करते हैं.

फिटनेस का मंत्र?
रौनक बताते हैं कि उन्होंने महसूस किया कि फिटनेस एक लंबी यात्रा है और अपने लक्ष्यों को पूरा करने में समय लगता है. कई लोग कहते हैं कि वजन कम करना आसान है लेकिन वास्तव में ऐसा नहीं है. वह कहते हैं कि कोई कैसे प्रेरित रहे? दरअसल यह दिल की गहराइयों से आता है. आखिरकार यह आप और आपका शरीर है. तो यह सब आप पर है – आप अपना जीवन कैसे जीना चाहते हैं. पूछने पर कि आप यह कैसे सुनिश्चित करते हैं कि आप फोकस न खोएं? तो रौनक कहते हैं कि जंक फूड के लिए तरसना आम बात है! और ऐसे समय में वह बस संगीत सुनना शुरू कर देते है या कोई अन्य गतिविधि करते हैं जब उन्हें कोई चीज विचलित करती है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info