healthplanet.net

Posted on

16 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपका शिशु सिर से नितंब (क्राउन टू रंप) तक अब करीब 11.6 सेंमी. (4.6 इंच) लंबा हो गया है, करीब एक नाशपति के जितना। उसका वजन लगभग 100 ग्राम पहुंच गया है।

अगले तीन हफ्तों में उसके विकास में अत्याधिक तेजी आएगी और उसका वजन दोगुना हो जाएगा। जैसे-जैसे आपका शिशु बढ़ता है, वैसे-वैसे अपरा भी बढ़ती है, जो कि शिशु को सहयोग और पोषण प्रदान करती है।

आपके शिशु की गर्दन की मांसपेशियां और पीठ की हड्डियां अब मजबूत हो रही है, जिसका मतलब है कि उसका सिर अब और अधिक लंबवत और शरीर और ज्यादा सीधा हो रहा है। उसकी पकड़ भी अब शायद इतनी विकसित हो गई होगी, कि वह अपने छोटे-छोटे हाथों को एक साथ पकड़ सकता है।

शिशु के सिर से सबसे ऊपर उसकी सिर की त्वचा के पैटर्न की छोटी-छोटी रेखाएं अब बनना शुरु हो गई हैं, हालांकि, अभी उसके बाल नहीं उगेंगे। शिशु की नाक के नीचे लकीर सी, जिसे फिल्ट्रम कहा जाता है, अब उभरना शुरु हो गई है। जिससे कि शिशु के ऊपर वाले होंठ का आकार क्यूपिड के धनुष जैसा हो जाएगा।

आपके शिशु की श्वसन प्रणाली अब पूरी तरह कार्य कर रही है। उसका दिल करीब 28 लीटर खून हर रोज उसके नन्हें शरीर में पहुंचा रहा है। शिशु के जन्म के समय तक उसका दिल इससे 12 गुणा अधिक रक्त का संचार कर रहा होगा।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info