16 साल की उम्र के लिए कितनी नींद जरूरी है?HealthPlanet

Posted on Sat 4th Mar 2023 : 08:58

उम्र के हिसाब से बदलता है नींद का समय ! जानें आपके लिए कितने घंटे सोना जरूरी

कम उम्र में लोगों को 10 से 12 घंटे की नींद लेनी चाहिए.
Best Time to Sleep: छोटे बच्चों को अक्सर आपने सोते हुए देखा होगा, जबकि बुजुर्गों को अधिकतर समय जागते हुए देखा होगा. अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्यों होता है. इसके पीछे उम्र एक बड़ा फैक्टर है. आपको जानकर हैरानी होगी कि अलग-अलग उम्र में हमारे शरीर को कम या ज्यादा नींद की जरूरत होती है. अगर आप हर उम्र में पर्याप्त नींद लेंगे तो फिजिकली और मेंटली फिट व तंदुरुस्त रहेंगे. इसके अलावा जरूरत से कम सोना आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक भी होता है. आखिर नींद का सही गणित क्या है? आज आपको इस सवाल का जवाब बताएंगे. साथ ही अभी बताएंगे कि किस उम्र में कितने घंटे की नींद जरूरी होती है.

0-3 महीने के बच्चों के लिए 14 से 17 घंटे की नींद जरूरी होती है.
4 -12 महीने के बच्चों के लिए 12 से 16 घंटे की नींद जरूरी होती है.
1-2 साल के बच्चों के लिए 11 से 14 घंटे की नींद जरूरी होती है.
3-5 साल के बच्चों के लिए हर दिन 10 से 13 घंटे की नींद पर्याप्त होती है.
9-12 साल के बच्चों को प्रतिदिन 9 से 12 घंटे तक सोना चाहिए.
13-18 साल के युवाओं को हर दिन 8 से 10 घंटे तक नींद लेनी चाहिए.
18-60 साल के लोगों के लिए प्रतिदिन 7 घंटे की नींद पर्याप्त मानी जाती है.
61-64 साल के लोगों के लिए हर दिन 7 से 9 घंटे सोना जरूरी होता है.
65 साल या इससे अधिक उम्र के बुजुर्गों को कम से कम 7 से 8 घंटे तक सोना चाहिए.


नींद की कमी से हो सकती हैं कई समस्याएं
कुछ लोगों की लाइफस्टाइल इस तरह की होती है कि वे दिन भर में महज कुछ घंटे ही सो पाते हैं. ऐसा करना हेल्थ के लिए बेहद नुकसानदायक हो सकता है. कम नींद लेने से बार-बार बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है. पर्याप्त नींद न लेने से डायबिटीज, हाइपरटेंशन, हार्ट डिजीज, मोटापा और डिप्रेशन जैसी बीमारियां हो सकती हैं. इसलिए सभी लोगों को कोशिश करनी चाहिए कि वे हर दिन पर्याप्त नींद लें.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info