Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
जब आप स्वयं के खाने को लेकर एक विशिष्ट आहार अनुसूची तैयार करने पर खास ध्यान देती हैं तो यह बहुत स्वाभाविक है कि आप अपने 15 माह के बच्चे के खाने और नाश्ते के लिए भी अनेक विकल्पों को प्रधानता देती होंगी । वयस्कों और बच्चों के लिए पोषण संबंधी आवश्यकताएं पूर्णतः भिन्न होती हैं और कौन से खाद्य पदार्थ उन दोनों के लिए पर्याप्त हैं, यह बता पाना काफी मुश्किल होता है। ऐसे समय में आप इसका हल निकालने के लिए, इस लेख के अनुसार सही ढंग से अपने बच्चे के लिए भोजन सूची तैयार करें जो उसे उपयुक्त मात्रा में आहार देने में मदद करेगी।
15 माह के बच्चे की पोषण संबंधी आवश्यकताएं
15 महीने के बच्चे के लिए पोषक तत्वों की आवश्यकताएं व्यापक होती हैं। भले ही उसके भोजन की मात्रा कम हो लेकिन उसमें सभी प्रमुख पोषक तत्वों का उचित मात्रा में मौजूद होना आवश्यक है।
1. सहायक पोषक तत्व
कम भोजन के सेवन से, लघु पोषक तत्व जैसे प्रोबायोटिक्स, ओमेगा-3 एसिड की कमी होने की संभावना बढ़ जाती है जबकि इसका आवश्यक अनुपात अधिक होना चाहिए है। इसलिए, यह तत्व बच्चे के आहार में शामिल हैं या नहीं इस पर ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है।
2. पानी
पानी को बच्चे के भोजन में शामिल करना अत्यधिक आवश्यक है क्योंकि अधिकांश बच्चे उतना पानी नहीं पीते जितना उन्हें पीना चाहिए। दिन भर में आपके बच्चे को कम से कम एक लीटर पानी पीना चाहिए।
3. लौह तत्व (आयरन)
जैसे-जैसे आपका बच्चा बड़ा होता है अन्य खाद्य पदार्थों से उसकी लौह तत्व की आवश्यकता बहुत अधिक बढ़ जाती है क्योंकि आयरन के प्राथमिक स्रोत, माँ के दूध पर अब उसकी निर्भरता धीरे-धीरे कम होने लगती है। सुनिश्चित करें कि आपके बच्चे को उसके भोजन से प्रतिदिन 7 मि.ग्रा. लौह तत्व मिले।
4. सोडियम
हमें सोडियम प्रदान करने वाला प्रमुख खाद्य पदार्थ नमक है। हालांकि आम तौर पर अन्य खाद्य पदार्थों से बच्चे की सोडियम की सामान्य आवश्यकता पूरी हो सकती है, लेकिन जिन घरों में नमक का कम उपयोग किया जाता है, उन्हें इस बात का अतिरिक्त ध्यान रखना चाहिए।
5. रेशा युक्त आहार
रेशा युक्त आहार लेने से यह आपके बच्चे के �तक गरम करें। 8-10 मिनट के लिए इसके अंदर एक बर्तन रखें।
एक कटोरे में बीन्स लें, इसमें थोड़ा तेल डालें और थोड़ा नमक छिड़कते हुए इसे अच्छी तरह से एक साथ मिला लें ।
इन फलियों को ट्रे में दूर-दूर रखें।
इसे कुरकुरा और नरम बनाने के लिए लगभग 10 मिनट तक ओवन में रखें।
भुनी हुई हरी बीन्स
5. पर्पल वेजी प्यूरी
एक ही रंग की प्यूरी को देख कर बच्चे अक्सर ऊब जाते हैं, जैसे ही वे इस रंगीन प्यूरी को देखेंगे उनमें इसे खाने की इच्छा और बढ़ेगी।
सामग्री
पानी
नींबू का रस
फ्रोज़ेन पालक
ब्लूबैरी
विधि
एक बर्तन लें और उसमें पानी और पालक एक साथ मिलाएं। इसमें एक बार उबाल आने के बाद इसे 8 मिनट तक धीमी आंच परउबलने दें।
पानी को छान लें और नींबू का रस, ब्लूबैरी और पालक को एक साथ मिलाकर प्यूरी तैयार कर लें ।
पर्पल वेजी प्यूरी
| --------------------------- | --------------------------- |