Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
दरअसल 15 साल की उम्र तक अधिकतर लड़कियों की हाइट बढ़ना कम होती जाती है लेकिन ऐसा नहीं है कि 15 साल की उम्र के बाद हाइट बिल्कुल ही नहीं बढ़ती है। बहुत सी चीजें ऐसी हैं जिसे अगर आप करते हैं तो आप आसानी से अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं। और इस आर्टिकल में हम आपको खास तौर पर बताएंगे कि 15 साल की लड़की अपनी हाइट कैसे बढ़ाएं ?
मार्केट में बहुत सी ऐसी दवाइयां मौजूद है जो आप की हाइट को बढ़ाने का दावा करते हैं। पर यह दवाइयां लेना हानिकारक हो सकता है क्योंकि यह नकली दवाइयां होती है जो किसी काम नहीं आती हैं। तो दवाई लेने के जगह ऐसी चीजें करना शुरू कीजिए जो सही में आप की हाइट बढ़ाए।
15 साल की लड़की अपनी हाइट कैसे बढ़ाएं? कुछ ख़ास बातें ध्यान रखने योग्य
अगर आप एक 15 साल की लड़की है लेकिन आपकी हाइट उतनी नहीं बढ़ी जितनी बढ़नी चाहिए थी। तो आपको नीचे बताई गई सारी चीजें को करना होगा क्योंकि इससे आपकी हाइट काफी अच्छे से बढ़ेगी –
#1. पौष्टिक आहार
अगर आप अपने शरीर को एक हष्ट पुष्ट और स्वस्थ शरीर बनाना चाहती हैं तो आप को पौष्टिक आहार लेना होगा क्योंकि अपनी हाइट बढ़ाने के लिए अच्छा आहार लेना बहुत ही ज्यादा जरूरी है। पौष्टिक आहार लेने का मतलब यह है कि आपको सही मात्रा में प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स, फैट, कार्बोहाइड्रेट, फाइबर्स आदि लेने की जरूरत है क्योंकि हाइट बढ़ाने में यह चीज है बहुत ही उपयोगी मानी जाती है।
#2. खेलकूद करना
आप ने देखा होगा कि जो लड़कियां फुर्तीली होती हैं या फिर हमेशा खेलकूद करती रहती है उनकी हाइट उन लड़कियों के मुकाबले ज्यादा होती है जो खेलकूद नहीं करती है क्योंकि खेलकूद करने से हमारे बॉडी में खून का प्रवाह तेज रहता है जिसकी वजह से शरीर में ग्रोथ हार्मोन रिलीज होती है जो हाइट बढ़ाने के लिए जरूरी मानी जाती हैं।
#3. साइकिल चलाना
साइकिल चलाना हाइट बढ़ाने के लिए एक बहुत अच्छी एक्सरसाइज मानी जाती है क्योंकि साइकिल चलाने से जांघ और पैरों की मांसपेशियों के साथ-साथ हाथों की मांसपेशियों पर भी खिंचाव पड़ता है। और इस तरह से मांसपेशियों में इस तरह से खिंचाव पड़ने से शरीर की हाइट बढ़ती है। तो अगर आपको साइकिल चलाना आता है तो हाइट बढ़ाने के लिए साइकिल जरूर चलाएं।
#4. एक्सरसाइज कीजिए
एक्सरसाइज करने से ना सिर्फ आपका शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि आपको अच्छी हाइट बढ़ाने में भी मदद करता है क्योंकि अलग-अलग एक्सरसाइज करने से आपके शरीर में अलग-अलग तरह के हार्मोन रिलीज होते हैं और कुछ एक्सरसाइज ऐसी होती हैं जो खास करके हाइट बढ़ाने के लिए ही की जाती है तो आप हाइट बढ़ाने वाले एक्सरसाइज करके अपनी हाइट को आसानी से बढ़ा सकती हैं।
#5. योगा कीजिए
लोग अक्सर योगा को नजरअंदाज कर देते हैं क्योंकि लोगों को योगा के बारे में कोई खास जानकारी है ही नहीं। योगा शरीर के लिए बहुत ही अच्छी मानी जाती है खासकर तब जब आपको हाइट बढ़ानी हो। क्योंकि योगा करने से ना सिर्फ आपके शरीर को एक अच्छा शेप मिलता है बल्कि आपको मनचाही हाइट भी मिलती है इसलिए अगर आपको सच में अपना हाइट बढ़ाना है तो आपको योगा जरूर करना चाहिए।
ऊपर बताए गए इन तरीकों से आप आसानी से अपनी हाइट बढ़ा सकते हैं वह भी बिना किसी साइड इफेक्ट के और अगर आपकी हाइट ज्यादा ना भी बड़ी तब भी आपका शरीर एकदम स्वस्थ रहेगा।
अपनी हाइट को तेजी से बढ़ाने के लिए कई बार लड़कियां गलत चीजों का इस्तेमाल कर लेती है जिसके वजह से बाद में उन्हें नुकसान झेलना पड़ता है। हाइट बढ़ाने के लिए एक 15 साल की लड़की को क्या नहीं करना चाहिए इसके बारे में हमने आपको नीचे बताया है तो आप उसे भी ध्यान से पढ़े।
15 साल की उम्र में हाइट बढ़ने को लेकर जरूरी सावधानियां
उम्र के हिसाब से अगर हाइट सही तरह से ना बढ़े तो थोड़ी बहुत शर्म तो आती है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप हाइट बढ़ाने के लिए अजीबोगरीब तरीके का इस्तेमाल करें। हाइट बढ़ाने के लिए आपको नीचे बताई गई चीजें कभी नहीं करनी चाहिए क्योंकि इससे आपके शरीर को सिर्फ नुकसान पहुंचेगा –
दवाइयों का सेवन ना करें
मार्केट में कई सारी ऐसी दवाइयां उपलब्ध है जो ये दावा करती है कि वह आसानी से आपके हाइट को बहुत ही तेजी से बढ़ा सकते हैं लेकिन यह दवाइयां किसी काम की नहीं होती है और इसके कई सारे साइड इफेक्ट्स भी होते हैं तो इस तरह की दवाइयों का सेवन कभी मत कीजिए।
अपने ऊपर ज्यादा दबाव ना डालें
हाइट और आपके शरीर की बनावट, आप के वजन की तरह आपके ऊपर निर्भर नहीं करता है तो अगर आप अपने ऊपर हाइट बढ़ाने का प्रेशर लेंगे तो आप चाह कर भी अपनी हाइट नहीं बढ़ा पाएंगे। इसीलिए हाइट बढ़ाने के लिए कभी भी खुद पर दबाव मत डालिए क्योंकि कई बार लोगों की हाइट उनके फैमिली के जींस के वजह से भी कम रह जाती हैं जिसमें आपकी कोई गलती नहीं है।
हाइट के साथ-साथ अपने वजन पर भी ध्यान दें
ऐसा अक्सर देखने को मिलता है कि लोगों का वजन बहुत ज्यादा हो जाने से भी उनकी हाइट थोड़ी कम लगती है तो आप अपने वजन को ज्यादा ना बढ़ने दीजिए। क्योंकि अगर आपका वजन थोड़ा ज्यादा होगा तो न चाहते हुए भी आपकी हाइट थोड़ी कम ही लगेगी। इसलिए हाइट बढ़ाने के साथ-साथ अपने वजन को भी थोड़ा कम करने की कोशिश कीजिए अगर आपका वजन ज्यादा है तो।
एक बार में बहुत ज्यादा लंबी हाइट बनाने की कोशिश ना करें
कोई भी चीज एक बार में ही नहीं होती है। अगर आप चाहेंगे कि आपकी हाइट एक ही बार में तेजी से बढ़ जाए तो ऐसा नहीं होगा क्योंकि हाइट धीरे-धीरे बढ़ती है जिसमें समय लगता है तो खुद को वह समय दीजिए और जल्दी हाइट बढ़ाने की जल्दबाजी को छोड़ दीजिए।
| --------------------------- | --------------------------- |