15 यूके में गर्भवती होने पर क्या होता है?HealthPlanet

Posted on Wed 8th Feb 2023 : 08:52

गर्भावस्था के 15वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन

आपका गर्भाशय, ग्रीवा (सर्विक्स) और योनि में अब गर्भावस्था के दौरान रक्त का प्रवाह बढ़ जाता है। हालांकि, यह आपके गर्भस्थ शिशु के लिए अच्छा है, इसका यह मतलब भी है कि आपका योनि स्त्राव अब ज्यादा होगा। आप शायद पहले से ही यह लक्षण महसूस कर रही होंगी। हो सकता है आप पैंटी लाइनर का इस्तेमाल कर भी रही हों। जब तक योनि स्त्राव गर्भावस्था से पहले के स्त्राव जैसा दिखाई दे और उसकी गंध भी वैसी ही हो, तो कोई चिंता की बात नहीं होती।

हालांकि, स्त्राव के रंग, गाढ़ेपन या गंध में बदलाव होना योनि संक्रमण के संकेत हो सकते हैं। दुर्भाग्यवश ये भी गर्भावस्था के काफी आम दुष्प्रभाव हैं।

पतला और भूरा-स्लेटी स्त्राव, जिसमें से बदबू भी आ रही हो, वह बैक्टीरियल वैजाइनोसिस का संकेत हो सकता है। या फिर थोड़ा पनीर जैसा दिखने वाला स्त्राव थ्रश होने का लक्षण हो सकता है। यदि आपको अपने स्त्राव के सामान्य होने या न होने को लेकर किसी भी तरह की शंका हो तो अपनी डॉक्टर से बात करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info