Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
4- 14 साल तक के बच्चों को रोजाना कितना पानी पीना चाहिए?
पानी हमारी सेहत के लिए कितना जरूरी है इस बात को तो सभी अच्छे से जानते है। व्यस्कों को दिन में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए। बात अगर बड़ों की करें तो उनके शरीर का 60 प्रतिशत हिस्सा और बच्चों का 75 प्रतिशत तरल पदार्थ होता है। हमारे शरीर का सही तरीके से काम करने के लिए सही मात्रा में पानी का सेवन करना बेहद जरूरी होता है। बात अगर बच्चों की करें तो वे संवेदनशील होने के कारण सही मात्रा में पानी का सेवन नहीं कर पाते है। ऐसे में डिहाइड्रेशन, थकावट, कमजोरी आदि की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए मौसम चाहे सर्दी का हो या गर्मी का उचित मात्रा में पानी का सेवन करना बेहद जरूरी होता है।
शरीर की इन गतिविधियों के लिए जरूरी है पानी का सेवन
जिस तरह शरीर को सही मात्रा में भोजन की आवश्यकता होती है। उसी तरह सही मात्रा में पानी मिलना भी आवश्यक है। इससे शरीर सुचारू रूप से काम करता है। इसतरह शरीर को गर्मी महसूस होने पर दिमाग पसीने की ग्रंथियों को पसीना बहाने की ओर संकेत करता है। इसतरह शरीर को ठंडा होने में मदद मिलती है। मगर इसका सही मात्रा में सेवन न करने से शरीर से पसीने और यूरिन के रूप में बैक्टीरिया बाहर नहीं निकल पाते है। इसतरह डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। यही समस्या आगे चल कर यूटीआई, किडनी स्टोन आदि की परेशानी के होने के खतरे को बढ़ाती है।
छोटे बच्चों को कितना पानी पीना चाहिए?
बड़ों को तो अपनी अवश्यकताओं का अच्छे से पता होता है। ऐसे में वे अपनी जरूरतानुसार पानी का सेवन करते है। मगर बच्चों को इससे संबंधित कोई समझ नहीं होती है। वे इस बात को समझ नहीं पाते कि उन्हें कब और कितने पानी की आवश्यकता है। इसके अलावा प्यास लगने पर भी पानी पीना जरूरी नहीं समझते है। इसतरह उन्हें डिहाइड्रेशन की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इससे वे अन्य बीमारियों की चपेट में भी आसानी से आ सकते है। इसलिए पेरेंट्स को उनके पानी पीने की आदत में सुधार लाकर उन्हें सही मात्रा में पानी पिलाना चाहिए।
पानी पीने की सही मात्रा
असल में पानी पीने की सही मात्रा बच्चों के उम्र को लिंग पर आधारित होती है। इसके अलावा आसपास का वातावरण, तापमान, रोजाना की गतिविधियां आदि के हिसाब से पानी का सेवन किया जाता है। इसके साथ ही आज हम आपको बच्चों की उम्र के हिसाब से बताते है कि इन्हें कितने पानी का सेवन करना चाहिए। ताकि डिहाइड्रेशन की परेशानी से बचा जा सके। तो चलिए जानते है उम्र के हिसाब से बच्चों के पानी पीने की सही मात्रा...
4 से 8 साल तक के लड़के और लड़कियों को रोजाना 1.1 से 1.3 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए। इसके बाद 9 से 14 साल तक के लड़कों को 1.5 से 1.7 लीटर और लड़कियों को 1.3 से 1.5 लीटर पानी का सेवन करना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |