Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
उम्र के अनुसार बच्चों का कितना होना चाहिए वजन और कैसे बनाएं Kids का लाइफस्टाइल हेल्दी,
मोटापा ऐसी समस्या है जिससे अनेक लोग परेशान रहते हैं. हालांकि, बच्चों को मोटा-पतला जैसी बातों से खासा दूर रखना चाहिए और उनके लिए किसी तरह के ब्यूटी या फिटनेस स्टैंडर्स सेट नहीं करने चाहिए पर अगर बच्चों का वजन उनकी सेहत को प्रभावित कर रहा है या आगे चलकर कर सकता है तो उसपर ध्यान दिए जाने की जरूरत है. मोटापा (Obesity) शरीर को कई रोगों का घर बना सकता है जिसमें दिल से जुड़ी दिक्कतें ज्यादा होती हैं. ऐसे में यहां दिए चार्ट में देखिए कि बच्चों का उम्र के हिसाब से वजन कितना होना चाहिए. अगर आपके बच्चे का वजन जरूरत से ज्यादा हो तो बस छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप उसे सेहतमंद बना सकते हैं और ओवरवेट (Overweight) कम कर सकते हैं.
2 से 3 साल का बच्चा
इस उम्र के बच्चों में लड़कों का वजन 12.3 से 16 किलो और लड़कियों का वजन 12 से 15 किलो के करीब होना हेल्दी है.
3 से 5 साल का बच्चा
लड़कों का वजन 14 से 17 किलो और लड़कियों की 14 से 16 किलो के बीच होनी चाहिए.
5 से 8 साल का बच्चा
बच्चा अगर लड़का है तो उसका 20 से 25 किलो के बीच और लड़की है तो 19 से 25 किलो के बीच होना चाहिए.
9 से 11 साल का बच्चा
इस उम्र के बच्चों का सही वजन 28 से 34 किलो लड़को के लिए और 28 से 33 किलो लड़कियों के लिए है.
12 से 14 साल का बच्चा
लड़कों का वजन इस उम्र में 37 से 47 किलो और लड़कियों का 38 से 42 किलो के करीब होना चाहिए.
बच्चों को ज्यादा पानी पीने के लिए कहें.
जंक फूड (Junk Food) को उनकी डाइट से पूरी तरह ना हटाएं लेकिन थोड़ा कम कर दें. हर दिन बाहर का ना खिलाएं.
वॉक करने के लिए प्रोत्साहित करें और खुद भी जाएं.
बच्चों को बाहर खेलने दें. दिनभर घर के अंदर वीडियो गेम्स या बोर्ड गेम्स ही ना खेलें इस बात का ध्यान रखें.
कोल्ड ड्रिंक्स की बजाय उनके लिए जूस लेकर आएं.
खानपान में आप हेल्दी चीजें बना सकती हैं जिसमें हरी सब्जियां और मौसमी सब्जियां शामिल हों.
मौसमी फल खिलाएं.
बच्चों के साथ खेलें-कूंदे.
| --------------------------- | --------------------------- |