healthplanet.net

Posted on

आप गर्भपात के बाद नियमित माहवारी शुरु होने से दो हफ्ते पहले दोबारा जननक्षम हो सकती हैं। ऐसा उस स्थिति में संभव है जब आपके साथ प्रजनन क्षमता को प्रभावित करने वाली कोई स्वास्थ्य समस्या न रही हो।

दोबारा गर्भधारण के प्रयास शुरु करने से पहले यह सुनिश्चित कर लेना बेहतर है कि आपको कोई इनफेक्शन तो नहीं हुआ है और आपकी सेहत एकदम सही है। बहुत से डॉक्टर मिसकैरिज के बाद दोबारा गर्भधारण के प्रयास शुरु करने के लिए कम से कम दो संपूर्ण माहवारी चक्र गुजरने तक का इंतजार करने के लिए कहते हैं। ऐसा इसलिए ताकि आपके शरीर को फिर से ताकत पाने का समय मिल सके। हालांकि, आपके गर्भपात के कारण, आपकी उम्र और सेहत को देखते हुए यह इंतजार और लंबा भी हो सकता है।

कुछ महिलाओं को लगता है कि दोबारा गर्भाधान के प्रयास शुरु करने से उन्हें अपने शिशु की मृत्यु के गम से उबरने में मदद करता है। वहीं, कुछ महिलाएं काफी समय तक दूसरी गर्भावस्था के लिए भावनात्मक तौर पर तैयार नहीं होती। ऐसे में आप खुद पर दबाव न डालें और जो आपको सही लगे वह करें।

जब आप दोबारा गर्भधारण के प्रयास के लिए तैयार हो, तो आप शायद इस बात को लेकर चिंतित हो कि कहीं ऐसा दोबारा भी न हो जाए। आपको यह जानकार तसल्ली होगी कि अधिकांश महिलाएं भविष्य में स्वस्थ शिशु को जन्म देंती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info