healthplanet.net

Posted on

14 सप्ताह में आपका गर्भाशय कहां है?

14 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास

आपका गर्भाशय अपने पेट में ऊपर की तरफ आ रहा है, जिससे आपके मूत्राशय पर दबाव कम होगा, जिससे आपको बार-बार पेशाब जाने की समस्या से राहत मिलेगी। आपके गर्भावस्था हॉर्मोन भी अब स्थिर हो रहे हैं, जिससे आपके स्तनों की संवदेनशीलता भी अब कम होने लगेगी।

सिर से नितंब (क्राउन टू रंप) तक आपका शिशु करीब 8.7 सेंमी. (3.4 इंच) लंबा हो गया है और उसका वजन करीब 43 ग्राम है। वह अब लगभग एक बड़े नींबू जैसा हो गया है। उसका शरीर और अंग अब सिर के मुकाबले अधिक तेजी से बढ़ रहे हैं। यह बढ़त उसकी बाजुओं और टांगों को बाकी शरीर के अनुपात में आने में मदद करेगी।

आपके शिशु के सिर और शरीर पर लेनुगो नामक बारीक बाल अब दिखने शुरु हो गए हैं। ऐसा माना जाता है कि लेनुगो शिशु के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। शिशु के जन्म की नियत तिथि से करीब चार सप्ताह पहले ये झड़ना शुरु हो जाएंगे, हालांकि शिशु के जन्म के बाद भी आप इनके कुछ अवशेष देख सकेंगी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info