healthplanet.net

Posted on

यदि आपका बच्चा जल्द ही 14 महीने का होने वाला है, तो आप ज़रूर उसके लिए कुछ ऐसे खाद्य पदार्थों की तलाश में होंगी जो उसे दिए जा सकते हैं। लेकिन एक 14 महीने के बच्चे के लिए भोजन तालिका बनाना एक माता-पिता के लिए आसान काम नहीं है। आपके बढ़ते बच्चे की खाने पीने की आदतें काफ़ी बदल जाती हैं क्योंकि अब वह एक साल का हो गया है और अब आपको अपने बच्चे को कुछ भी खाने के लिए देने से पहले बहुत सोच समझ कर देना होगा क्योंकि इसी उम्र में बच्चें खाने-पीने में ज्यादा नखरे करते हैं। अपने 14 महीने के बच्चे को नए खाद्य पदार्थ देते समय, आप जब अपने बच्चे को किसी नए खाद्य पदार्थ से परिचित कराती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि वह उनके पोषकतत्वों की आवश्यकताओं को पूरा करते हों ।

14 माह के बच्चे की पोषण संबंधी आवश्यकताएं

आपका बच्चा लगातार बढ़ने की प्रक्रिया में है और उसका विकास सही रूप से होता रहे इसके लिए बच्चे को सर्वोत्तम पोषण की आवश्यकता होती है।

1. कैलोरी

14 महीने के बच्चों को ऊर्जा की अधिक आवश्यकता होती है। शुरू के कुछ महीनों में उन्हें लगभग 1000 कैलोरी की आवश्यकता होती है लेकिन अब उन्हें प्रतिदिन लगभग 1200 से 1300 कैलोरी की आवश्यकता होती है।

2. प्रोटीन

हम आहार में आमतौर पर कार्बोहाइड्रेट पर अधिक ध्यान देते हैं, जिससे प्रोटीन की मात्रा कम हो सकती है। लेकिन इसे अनदेखा न करें। एक 14 महीने के बच्चे को प्रतिदिन लगभग 13-15 ग्राम प्रोटीन की आवश्यकता होती है।

3. कार्बोहाइड्रेट

कार्बोहाइड्रेट को आपके बच्चे के आहार में जरूर शामिल किया जाना चाहिए क्योंकि यह न केवल बच्चों को ऊर्जा प्रदान करते हैं बल्कि मस्तिष्क को कार्य करने में और उसके विकास में भी मदद करते हैं। कार्बोहाइड्रेट की आवश्यकता 14 महीने के बच्चे में एक वयस्क के समान ही होती है यानी उन्हें लगभग 130-250 ग्राम प्रति दिन इसकी जरूरत होती है।

4. फाइबर युक्त आहार

फाइबर युक्त आहार आपके बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यह पाचन और मलोत्सर्ग में मदद करता है। फलों और साबूत खाद्य पदार्थों से बच्चे को दिन में कम से कम 19 ग्राम फाइबर प्राप्त होना चाहिए।

5. सोडियम

सोडियम हमारी शारीरिक प्रक्रियाओं के लिए बहुत महत्वपूर्ण और आवश्यक पोषक तत्वों में से एक है।इसलिए बच्चों को भी इसकी आवश्यकता अधिक होती है। बच्चे को प्रतिदिन लगभग 1 ग्राम सोडियम की आवश्यकता होती है।

6. लौह तत्व

यदि आपके बच्चे का दूध छुड़वा दिया गया है, तो उसे अन्य स्रोतों से लौह तत्व देना अनिवार्य है। रोजाना लगभग 7 मिलीग्राम लौह का सेवन करने से यह बच्चे में किसी भी प्रकार से लौह की कमी नहीं होने देगा ।

7. पानी

हालांकि अधिकांश माता-पिता पानी को एक पोषक तत्व के रूप में नहीं देखते हैं, पानी की आवश्यकता शरीर केइलेक्ट्रोलाइट को ठीक से संतुलित करने में मदद करती है जिसे नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि आपका बच्चा दिन भर में कम से कम 1 लीटर पानी पिए।

8. अन्य पोषक तत्व

प्रमुख पोषक तत्वों के अलावा, कुछ अन्य पदार्थ भी हैं जो शरीर के विभिन्न अंगों के विकास के लिए आवश्यक हैं। ओमेगा 3 फैटी एसिड, डी.एच.ए., प्रोबायोटिक्स, और कई अन्य पोषक तत्व आपके भोजन में अलग अलग तरीके से शामिल किए जा सकते हैं।

14 माह के बच्चे के लिए कितना भोजन जरूरी है

जब आप अपने बच्चे के लिए नाश्ते के विकल्प तलाश रही हों, उस समय इस बात का ध्यान रखना ज़रूरी है कि अब 14 महीने का बच्चा पहले जितना खाना नहीं खाएगा। भले ही वह बढ़ रहा हो, लेकिन उसकी विकास की दर धीरे-धीर स्थिर हो रही है। इस उम्र के बच्चों को प्रतिदिन लगभग 1000 कैलोरी की आवश्यकता होती है।
14 माह के बच्चे के लिए सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थ

आपके 14 महीने के बच्चे को सर्वोत्तम पोषण मिले, इसलिए यहाँ कुछ लोकप्रिय खाद्य पदार्थ दिए गए हैं जिन्हें आप अपने बच्चे के आहार में शामिल कर सकती हैं।

1. माँ का दूध

हालांकि बहुत सी माताएं होंगी जो अब अपने बच्चे का स्तनपान बंद करने के बारे में सोच रहीं होंगी लेकिन इस उम्र में अस्तनपान जारी रखना आपके बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होता है। माँ के दूध के जरिए एंजाइम और विटामिन के साथ कई एंटीबॉडी बच्चे को आसानी से मिलते रहते हैं जो आपके बच्चे को स्वस्थ रखने के साथ उन्हें संक्रमण से भी बचाते हैं।

2. मांस

आप जब बच्चे के लिए मांस चुने तो उन्हें कम वसा वाले मांस जैसे मछली या चिकन ही दें। यह आपके बच्चे की उम्र के अनुसार, उसे आवश्यक मात्रा में प्रोटीन प्रदान करता है और साथ ही उन्हें स्वादिष्ट व्यंजन से भी परिचित कराताहै। बच्चे को खाने में देने के लिए लगभग 30 ग्राम मांस का पर्याप्त है।

3. चीज़

बच्चों को चीज़ खाना बहुत पसंद होता है। ज़रूरी नहीं है कि इसे हमेशा ब्रेड या किसी फास्ट फूड के साथ ही खाया जाए । आप इसका प्रयोग रोजाना की सब्जियों या नाश्ते के साथ कर सकती, जिससे आपके बच्चे को पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम और प्रोटीन मिलेगा।

4. बीन्स

आप आपने बच्चे को बीन्स देते समय इसे मसल कर दें ताकि उन्हें इसे खाने में आसानी हो । यह शाकाहारी लोगों के एक बेहतरीन विकल्प है क्योंकि बीन्स अच्छी मात्रा में प्रोटीन और विटामिन ‘सी’ प्रदान करती है। इसके अलावा, यह शरीर के भीतर लौह का भी संश्लेषण करती है।

5. अंडे

बच्चों को अंडे खाने की सलाह दी जाती है और यह बच्चों को नाश्ते में दिए जाने वाले लोकप्रिय विकल्पों में से एक है। क्योंकि अंडे को कई तरह से बनाया जा सकता है इसलिए आपका बच्चा इसे खाने से नहीं ऊबेगा । इसमें मौजूद फोलेट, विटामिन बी 12, लौह और अन्य पोषक तत्व इसे आपके बच्चे के लिए स्वस्थ और स्वादिष्ट भोजन बनाते हैं।

6. रस

जब हम रस की बात करते हैं, तो हमारा मतलब है घर पर बनाया गया ताज़े फलों का रस । अपने बच्चे को बाहर के मामूली व सस्ते डिब्बाबंद रस न दें, क्योंकि उनमें इसे सुरक्षित बनाए रखने के लिए रसायन का प्रयोग किया जाता है, जिसमें चीनी या अन्य प्रकार के अतिरिक्त तत्व डाले जाते हैं जो आपके बच्चे के लिए हानिकारक होते हैं। आप ज्यादा से ज्यादा 180 से 200 मि.ली. के बीच उन्हें रस दे सकती हैं।

7. दूध

जिन बच्चों का 14 महीने के बाद स्तनपान बंद करा दिया जाता है, उन्हें प्रतिदिन आधा कप दूध अवश्य पिलाना चाहिए। आप चाहे तो स्वाद बढ़ाने के लिए उन्हें दूध के साथ अन्य पदार्थों को मिलाकर भी दे सकती हैं इस प्रकार दूध से प्राप्त वसा बच्चे को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करता है।

8. सब्ज़ियां

यह एक बच्चे के लिए किसी भी भोजन का एक मुख्य अभिन्न अंग है। इसके माध्यम से बच्चे के शरीर को ज़रूरी मात्रा में विटामिन मिलता है । आप जब भी बच्चों को सब्जियां दें तो इन्हे पहले भाप देकर या उबाल कर नरम करें और फिर खाने को दें, क्योंकि बच्चों को कभी भी कच्ची सब्ज़ियां नहीं देनी चाहिए । बच्चों के लिए विभिन्न रंगों की सब्जियों को चुने ताकि वह इन्हे खाने में दिलचस्पी दिखाएं ।

9. फल

भोजन करने के बाद फल खाने की आदत अच्छी है, क्योंकि इनसे शरीर को बचे हुए सभी पोषक तत्व मिल जाते हैं जिसकी शरीर को आवश्यकता होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि बच्चे को अच्छे पके हुए फल ही दें। एक 14 महीने का बच्चा एक छोटा कप भर के फल काफ़ी आसानी से खा सकता है।

10. अनाज

बच्चों को खाद्य पदार्थ में देने के लिए अनाज सबसे महत्वपूर्ण घटक है। आप उनके आहार में साबुत खाद्य पदार्थ या सब्जियों के साथ बनाए गए पास्ते में अनाज को शामिल कर सकती हैं ।नाश्ते में गेहूँ से बनी रोटी या ओट्स का दलिया देना बच्चों के लिए एक बहुत फायदेमंद होता है क्योंकि उनमें सभी पोषक तत्वों की जरूरत आसानी से पूरी हो जाती हैं।

14 माह के बच्चे की भोजन सारणी

यदि आपको 14 महीने के बच्चे के लिए आहार तालिका बनाना कठिन लग रहा है, तो यहाँ एक आसान तालिका दी हुई है जिससे आप अपने बच्चे को खाना देने की शुरूवात कर सकती है।
दिन सुबह का नाश्ता नाश्ता दोपहर का भोजन नाश्ता रात का भोजन
सोमवार अंकुरित मूंग दाल वेज सूप पालक की खिचड़ी एक गिलास दूध रागी डोसा
मंगलवार उपमा सेब के टुकड़े अंडा चावल पनीर कटलेट बेसन का पराठा
बुधवार गेहूँ का पैनकेक स्मूदी खिचड़ी एक गिलास दूध ओट्स पैनकेक
गुरूवार मटर आलू का पराठा अंडा भुर्जी पुलाव चुकंदर कटलेट तली हुई इडली
शुक्रवार फ्रेंच टोस्ट ओट्स कुकीज़ वेज राइस शाही टुकड़ा मिश्र सब्जी का पराठा
शनिवार इडली चिकन मफिन्स खिचड़ी एक गिलास दूध डोसा
रविवार पास्ता मिल्कशेक फ्राइड राइस उपमा सेवई

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info