healthplanet.net

Posted on

1. शारीरिक विकास

हर बच्चे का शारीरिक विकास भिन्न रूप से होता है और इसका प्रमाण बच्चे का घटता व बढ़ता वजन है। यदि आपका बच्चा लड़का है तो इस उम्र में उसका वजन 10 किलोग्राम व लंबाई 78 सेमी होना चाहिए और यदि वह लड़की है तो उसका वजन 9.5 किलोग्राम लंबाई 76 सेमी रहती है।
बच्चे के पूर्ण मोटर स्किल से उसका चलना, सीढ़ियां चढ़ना व स्वतंत्र रूप से घूमना जैसे विकास होते हैं और यह सभी विकास जाहिर है आपकी नजरों के सामने ही होंगे।
बच्चा चीजों को पकड़ कर, अपनी उंगलियों से उसे छूकर जांच करेगा। वह दरवाजों व अलमारियों को पकड़ कर अंदर-बाहर जाने का प्रयास भी करेगा इसलिए अपने घर को बच्चे के लिए पूरी तरह से सुरक्षित बनाएं।

2. सामाजिक और भावनात्मक विकास

14 माह की उम्र में आपके बच्चा अपनी उम्र के बच्चों के साथ खेलने में अधिक रूचि रखेगा और उन्हें देख कर उत्साहित होगा। बेशक वास्तविक रूप से वह उनके साथ बातचीत न कर पाए।
इस उम्र में बच्चा अपनी क्रियाओं पर प्रतिक्रयाएं सीखेगा और साथ ही वह अपने व्यवहार को संयमित व नियंत्रित करना भी सीखना शुरू कर देगा।
अब बच्चे में भावनात्मक गहराइयां और इनकी सीमा में वृद्धि होगी और वह अपने आस-पास के लोगों के साथ बातचीत करना शुरू कर देगा।

3. संज्ञानात्मक और भाषा विकास

बच्चे के इस क्षेत्र में अधिक विकास हुआ है और वह आपकी व आपके साथी की बॉडी लैंग्वेज की नकल कर सकेगा और अधिक से अधिक शब्दों को दोहराने की कोशिश करेगा। आपका बच्चा आपकी हर हरकत पर पूरा ध्यान देगा क्योंकि वह अधिक से अधिक सीखने का प्रयास कर रहा है इसलिए आप उसके सामने क्या करते हैं और क्या कहते हैं, इसका पूरी तरह से ध्यान रखें।
अधिक से अधिक चीजों के अनुभव से बच्चे में संज्ञानात्मक विकास की वृद्धि होती है। इस आयु में बच्चा अधिक चीजों को परखने का प्रयास करता है इसलिए अधिकांश मांएं ज्यादातर अपने बच्चे के पीछे-पीछे ही रहती हैं, सिर्फ यह देखने के लिए कि कहीं कोई नया कारनामा तो नहीं हो रहा है।
आपके बच्चे के लिए संचार कुछ शब्दों और कार्यों तक सीमित है; वह अभी भी सीख रहा है। तो आपको उसकी बातें ठीक से समझने के लिए अपने संवेदी कौशल (सेंसरी स्किल) का उपयोग करना पड़ेगा। उदाहरण के लिए, यदि वह चाहता है कि आप उसे पढ़कर सुनाएं तो आपको अपनी किताब लाकर देगा। कुछ बच्चों को चित्रों को देखने और उनकी हर बात को पहचानने में आनंद आता है।

व्यवहार

इस उम्र में अपने बच्चे के मुँह से “ना” शब्द सुनने के लिए तैयार रहें। इतने कम शब्दों और हाव-भाव के साथ उसके लिए कभी-कभी अपनी इच्छाएं व्यक्त करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए बच्चे अक्सर अपने संवाद में नकारात्मक व्यवहार का उपयोग करते हैं। वे अपनी नई स्वतंत्रता का परीक्षण करना पसंद करते हैं और इसी कारण से आपको अपने बच्चे के लिए कुछ छोटी-छोटी सीमाएं निर्धारित करने के बारे में सोचना चाहिए। इसमें आपकी और आपके साथी की सहमति होना आवश्यक है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info