healthplanet.net

Posted on

12 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
गर्भावस्था के 12वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन
12 सप्ताह गर्भवती होने पर क्या जानना जरुरी है
गर्भावस्था के 12वें हफ्ते में क्या करें
आपकी गर्भावस्था के लिए बेबीसेंटर का सुझाव

12 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपका शिशु सिर से नितंब तक (क्राउन टू रंप) अब करीब 5.4 सेंमी. (2.1 इंच) लंबा हो गया है। वह अब करीब एक छोटे नींबू जितना है और उसका वजन 14 ग्राम तक है। उसका अस्थिपंजर अब कार्टिलेज नामक ठोस उत्तकों से बना है, जो अब हड्डियों के रूप में विकसित होंगे। ठोस उत्तकों से हड्डियों जितना कठोर बनने की प्रक्रिया में काफी लंबा समय लगता है। वास्तव में, शिशु की हड्डियां तब तक पूरी तरह विकसित नहीं होती, जब तक वह 20 से 29 साल का नहीं हो जाता।

आपका शिशु हर रोज अब और अधिक मनुष्य जैसा दिखने लगा है। उसकी आंखें अब एक दूसरे के और नजदीक आ गई हैं और उसकी छोटी-छोटी कर्णपाली (ईयरलोब) आकार लेने लगी हैं। जन्म के बाद जिन कौशलों की उसे जरुरत पड़ेगी, उनमें से कुछ वह अब सीखने लगा है। वह मुट्ठी बनाने के लिए अपनी उंगलियों को इकट्ठा करके बंद कर रहा है और चूसने के लिए अपने मुंह की मांसपेशियों का इस्तेमाल करने लगा है।

शिशु की क्रियाएं अब और अधिक प्रखर होती जा रही हैं, यदि आप अपने पेट को हल्के से धप्पा लगाएं तो पाएंगी कि वह थोड़ा सा कसमसाने लगता है। आपको अभी उसकी हलचल महसूस नहीं होगी। पहली तिमाही के अल्ट्रासाउंड स्कैन के दौरान आप शिशु को हिलते-डुलते देख सकती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info