healthplanet.net

Posted on

12 सप्ताह की गर्भावस्था में भ्रूण विकास
आपका शिशु सिर से नितंब तक (क्राउन टू रंप) अब करीब 5.4 सेंमी. (2.1 इंच) लंबा हो गया है। वह अब करीब एक छोटे नींबू जितना है और उसका वजन 14 ग्राम तक है। उसका अस्थिपंजर अब कार्टिलेज नामक ठोस उत्तकों से बना है, जो अब हड्डियों के रूप में विकसित होंगे। ठोस उत्तकों से हड्डियों जितना कठोर बनने की प्रक्रिया में काफी लंबा समय लगता है। वास्तव में, शिशु की हड्डियां तब तक पूरी तरह विकसित नहीं होती, जब तक वह 20 से 29 साल का नहीं हो जाता।

आपका शिशु हर रोज अब और अधिक मनुष्य जैसा दिखने लगा है। उसकी आंखें अब एक दूसरे के और नजदीक आ गई हैं और उसकी छोटी-छोटी कर्णपाली (ईयरलोब) आकार लेने लगी हैं। जन्म के बाद जिन कौशलों की उसे जरुरत पड़ेगी, उनमें से कुछ वह अब सीखने लगा है। वह मुट्ठी बनाने के लिए अपनी उंगलियों को इकट्ठा करके बंद कर रहा है और चूसने के लिए अपने मुंह की मांसपेशियों का इस्तेमाल करने लगा है।

शिशु की क्रियाएं अब और अधिक प्रखर होती जा रही हैं, यदि आप अपने पेट को हल्के से धप्पा लगाएं तो पाएंगी कि वह थोड़ा सा कसमसाने लगता है। आपको अभी उसकी हलचल महसूस नहीं होगी। पहली तिमाही के अल्ट्रासाउंड स्कैन के दौरान आप शिशु को हिलते-डुलते देख सकती हैं।

गर्भावस्था के 12वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन

यह बात अजीब लग सकती है, मगर मसूढ़ों से खून आना वास्तव में गर्भावस्था का ही एक दुष्प्रभाव है। आपके शरीर में तेजी से दौड़ रहे हॉर्मोनों की वजह से आपके मसूढ़ों में आसानी से सूजन आ सकती है, जिसकी वजह से ब्रश या फ्लॉस करने पर उनमें से खून निकल सकता है।

बहरहाल, यदि मसूढ़ों से खून आने का उपचार न किया जाए, तो ये गंभीर दंत समस्या बन सकती है। दिन में दो बार अच्छी तरह ब्रश करें। अगर आप चाहें तो इलैक्ट्रिक टूथब्रश का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। सप्ताह में तीन बार फ्लॉस करें। समस्या बढ़ने पर आप दांतों के डॉक्टर को भी दिखा सकती हैं।
12 सप्ताह गर्भवती होने पर क्या जानना जरुरी है
यदि अभी तक आपका न्यूकल ट्रांसलुसेंसी स्कैन नहीं हुआ है, तो डॉक्टर से इस बारे में अवश्य बात करें। यह स्कैन 13 हफ्ते पूरे होने से पहले कराया जाता है।

इस सप्ताह के अंत तक गर्भपात होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। गर्भावस्था के इस चरण पर पहुंचने पर अब यदि आप चाहें तो दूसरों को अपने गर्भवती होने की खबर दे सकती हैं। अपने परिवार, दोस्तों और दफ्तर के सहकर्मियों को अपनी गर्भावस्था के बारे में आप जिस तरह चाहें बता सकती हैं। अपने गर्भवती होने के बारे में पहली बार खुलकर दूसरों को बताने के इस अवसर का मजा लें।

गर्भावस्था के 12वें हफ्ते में क्या करें

अब आपकी पहली तिमाही लगभग पूरी हो गई है। यदि आपने अभी तक डिलीवरी के लिए अस्पताल का चयन नहीं किया है तो बेहतर है कि अब ऐसा कर लें। यहां जानें कि मेटरनिटी अस्पताल के चयन के समय किन सुविधाओं पर ध्यान देना जरुरी है।
क्या गर्माहट प्रदान करने वाले भोजनों के सेवन से गर्भपात या समय से प्रसव का खतरा रहता है? हमारे इस लेख में जानें।
शिशु की मजबूत हड्डियों और दांतों के लिए कैल्शियम का सेवन बहुत महत्वपूर्ण है। कैल्शियम के अच्छे स्त्रातों के बारे में हमारा यह स्लाइडशो देखें।
गर्भावस्था में डॉक्टरी पर्ची के बिना मिलने वाली (ओवर द काउंटर) दवाओं का सेवन खतरनाक हो सकता है। यहां जानें कि गर्भावस्था में कौन सी दवाएं सुरक्षित हैं और कौन सी नहीं।
क्या गर्भावस्था के दौरान दोपहिया (टू व्हीलर) या तिपहिया (थ्री व्हीलर) वाहन पर सफर करना सुरक्षित है? यह लेख पढ़कर पता लगाएं।

यह निश्चय करें कि आप रोजाना हमेशा ताजा भोजन ही करेंगी। बासी भोजन के सेवन से आप ​बीमार पड़ सकती हैं। कोशिश करें कि आप सड़क किनारे रेहड़ी-ठेले वालों से भोजन लेकर न खाएं। इसकी बजाय बेहतर है कि आप बाहर जाते समय अपने साथ कुछ स्नैक्स और साफ फिल्टर किए पानी की बोतल लेकर जाएं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info