healthplanet.net

Posted on

1 साल के बच्‍चे को जरूर खिलाएं ये डाइट, जानें पूरे हफ्ते को आहार चार्ट :-

सोमवार का आहार चार्ट

सुबह बच्‍चे को नाश्‍ते में दलिये में किशमिश और दूध डालकर खिलाएं। इसके बाद लंच में उसे लोबिया और चावल खिलाना है। एक साल के बच्‍चे को शाम को स्‍नैक में बनाना मिल्‍कशेक देना है। डिनर में बच्‍चे को वेजिटेबल खिचड़ी के सा‍थ रायता खिलाना है। ​

मंगलवार का खाना

आज बच्‍चे को सुबह नाश्‍ते में दाल का परांठा और एक गिलास दूध पिलाएं। इसके बाद लंच में उसे राजमा, चावल और खीरे का रायता खिलाएं। अब शाम को स्‍नैक में एक संतरा खिलाएं और फिर डिनर में लौकी के कोफ्ते की सब्‍जी के साथ रोटी खिलाएं।

​बुधवार का डाइट चार्ट

इस दिन बच्‍चे को सुबह नाश्‍ते में इडली सांभर खिलाएं और एक गिलास छाछ पिलाएं। फिर लंच में पालक पनीर की सब्‍जी और रोटी खिलानी है। शाम को बच्‍चे को स्‍नैक में एक सेब और फिर डिनर में धुली मसूर दाल, पत्तागोभी की सब्‍जी, चावल या रोटी और दही खिलानी है। ​

बृहस्‍पतिवार का भोजन चार्ट

आज नाश्‍ते में रागी के दलिये में खजूर और दूध डालकर खिलाना है। बच्‍चे को लंच में चना दाल, भिंडी और चावल खिलाएं। शाम को उसे एक चीकू खाने को दें और रात को डिनर में गोभी के परांठे के साथ दही खिलाएं।

शुक्रवार को क्‍या खिलाएं

शुक्रवार को सुबह नाश्‍ते में मूंग दाल का चीला और एक गिलास दूध पिलाएं। इसके बाद लंच में वेजिटेबल पुलाव और अनानास का रायता खिलाएं। शाम को स्‍नैक में बच्‍चे को तरबूज खिलाएं और फिर रात को डिनर में सोयाबीन की सब्‍जी और गाजर के चावल खिलाएं। ​

शनिवार का खाना

आज बच्‍चे को सूजी के उपमे में बींस और गाजर डालकर खिलाएं। इसके साथ एक गिलास छाछ भी पिलाएं। अब लंच में बच्‍चे को कढ़ी-चावल खिलाएं। शाम को स्‍नैक में बच्‍चे को पपीता खिलाएं। रात को डिनर में मटर और मशरूम की सब्‍जी के साथ मेथी की रोटी खिलाएं। ​

रविवार की डाइट

आज नाश्‍ते में ब्रेड के साथ उबले हुए कॉर्न और एक गिलास दूध पिलाएं। इसके बाद लंच में छोले चावल बनाकर खिलाएं। शाम को अंगूर खिलाएं और रात को डिनर में वेजिटेबल स्‍टू और अप्‍पम बनाकर खिलाएं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info