Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
इस हफ्ते में फूड क्रेविंग और गैस कर सकती है परेशान
Pregnancy symptoms week 11: प्रेगनेंसी के 11 हफ्ते का मतलब है कि आपकी गर्भावस्था का तीसरा महीना शुरू हो गया है। आइए जानते हैं आपके बच्चे और आपके लक्षणों के बारे में।
11वें सप्ताह में बच्चा अब एक मानव शिशु का रूप लेने लगता है। इस सप्ताह में भी शिशु का तेजी से विकास होगा। मां के गर्भ में अब बच्चा मूव भी कर रहा होता है और आप इसे महसूस भी कर सकती हैं
प्रेगनेंसी के 11 हफ्ते का मतलब है कि आपकी गर्भावस्था का तीसरा महीना शुरू हो गया है। अब समय आ गया है कि आप बिना डॉक्टर की सलाह के लंबी दूरी की यात्राएं न करें। आइए जानते हैं आपके बच्चे और आपके लक्षणों के बारे में।
प्रेगनेंट महिला के शरीर में बदलाव
इस सप्ताह में प्रेगनेंट महिलाओं की स्किन ग्लो करने लगती है। बाल घने और नाखून मजबूत हो जाते हैं। इस समय चेहरे पर अनचाहे बाल और दाग धब्बे भी आ सकते हैं।
इस सप्ताह में हार्मोंस का स्तर नॉर्मल होने लगता है जिससे प्रेगनेंसी में आ रही दिक्कतें कुछ कम होने लगती हैं।
हो सकता है कि अभी भी आपका बेबी बंप दिखना शुरू न हो लेकिन अगर ये आपकी दूसरी या तीसरी प्रेगनेंसी है तो इस सप्ताह तक आपका बेबी बंप दिखना शुरू हो सकता है क्योंकि पहली प्रेगनेंसी के बाद अगली प्रेगनेंसी में बेबी बंप जल्दी दिखना शुरू होता है।
प्रेगनेंसी में मिल रहे हैं ये संकेत तो जुड़वां बच्चे होंगे
प्रेगनेंट होने पर शरीर में कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन हार्मोन बनने लगता है। प्रेगनेंसी के शुरुआती हफ्तों में इसका लेवल बढ़ता है। एचसीजी का स्तर नॉर्मल से अधिक होने का मतलब हो सकता है कि आपके पेट में जुड़वां बच्चे हों।
प्रेगनेंसी में एचसीजी हार्मोन के बढ़ने की वजह से मॉर्निंग सिकनेस होती ही है लेकिन एक से ज्यादा बच्चे होने पर मतली और उल्टी अधिक हो सकती है। अत्यधिक मॉर्निंग सिकनेस को हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम कहा जाता है। इसमें महिला को उल्टी और मतली इतनी ज्यादा होती है कि उसे नस के जरिए फलूइड देना पड़ सकता है
प्रेगनेंसी के 14वें हफ्ते के बाद भी मतली और उल्टी महसूस होना जुड़वां बच्चे होने का संकेत हो सकता है।
जाहिर सी बात है कि गर्भ में एक के मुकाबले दो बच्चे होने पर बेबी बंप बड़ा होगा। अगर आपका बेबी बंप बड़ा लग रहा है तो हो सकता है कि आपके जुड़वां बच्चे हों। वैसे हर महिला का बेबी बंप उनके कद, वजन, आहार और बॉडी टाइप पर निर्भर करता है।
प्रेगनेंसी के 18वें हफ्ते तक अधिकतर महिलाओं को शिशु की मूवमेंट महसूस नहीं होती है। वैसे तो शिशु शुरुआत से ही मूवमेंट करना शुरू कर देता है, लेकिन प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही तक कुछ महसूस होने की संभावना कम ही होती है।
दो या इससे ज्यादा बच्चे होने पर आपको सामान्य समय से पहले ही बच्चे की मूवमेंट महसूस हो सकती है लेकिन प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही से पहले ऐसा कम ही होता है।
बच्चे का आकार
11वें सप्ताह में शिशु 1 ½ और 2 ½ इंच लंबा होगा। अब शिशु के यौन अंग पूरी तरह से विकसित हो चुके हैं लेकिन सोलह से 20 सप्ताह तक आप अल्ट्रासाउंड में इसे नहीं देख पाएंगें। इसका आकार एक नीबू या अंजीर जितना है। उसकी त्वचा बन चुकी है, सिर उसके शरीर के आधे आकार का है। उसके लिवर ने खून बनाना शुरू कर दिया है।
प्रेगनेंसी के 11 हफ्ते के लक्षण
इस सप्ताह में प्रेगनेंट महिलाओं को निम्न लक्षण महसूस हो सकते हैं :ह
खाने-पीने की तीव्र इच्छा : आपको कुछ खास चीजें खाने की तेज इच्छा हो रही होगी। ऐसा क्यों होता है पता नहीं, कुछ जानकारों का कहना है कि जिस तत्व की शरीर में कमी होती है उसी से जुड़े पदार्थ खाने का मन करने लगता है। आपको भी हैरानी होती होगी कि कुछ खाने-पीने की इतनी तेज लालसा आपको कभी नहीं हुई। खट्टा, चटपटा, सौंधा, मसालेदार और कभी-कभी तो चॉक, मिट्टी जैसी चीजें भी जो खाने योग्य होती ही नहीं।
कुछ खाद्य पदार्थों से अरुचि : अचानक आपको कुछ खाने की चीजों से नफरत हो गई होगी। आपकी उनकी खुशबू तो क्या उनका ख्याल तक बर्दाश्त नहीं कर पा रही होंगी। ये सब हॉर्मोंस के उतार-चढ़ाव का परिणाम है।
वजाइनल डिस्चार्ज : कुछ हफ्तों से आपने देखा होगा कि आपका वजाइनल डिस्चार्ज बढ़ गया होगा। यह प्रकृति का तरीका है आपको बैक्टीरियल इन्फेक्शन से बचाने का। फिर भी अगर आपको तकलीफ हो तो अपनी डॉक्टर से संपक करें।
गैस बनना : आपके पेट में गैस बन रही होगी, कब्ज की समस्या इसे और गंभीर कर देती है। इसलिए खूब पानी पिएं और सुपाच्य भोजन खाएं।
अन्य लक्षण : इनके अलावा इस सप्ताह में प्रेगनेंट महिला की त्वचा में चमक आ जाती है। बाल घने और नाखून मजबूत हो जाते हैं। चेहरे पर अनचाहे बाल आ सकते हैं लेकिन घबराइए नहीं प्रेगनेंसी के बाद हार्मोंस संतुलित होने पर सब ठीक हो जाएगा। सीने में जलन, ब्रेस्ट में दर्द और ब्रेस्ट का बढ़ना, मतली या उल्टी और थकान भी रहती है।
प्रेगनेंसी में मिल रहे हैं ये संकेत तो जुड़वां बच्चे होंगे
प्रेगनेंट होने पर शरीर में कोरिओनिक गोनाडोट्रोपिन हार्मोन बनने लगता है। प्रेगनेंसी के शुरुआती हफ्तों में इसका लेवल बढ़ता है। एचसीजी का स्तर नॉर्मल से अधिक होने का मतलब हो सकता है कि आपके पेट में जुड़वां बच्चे हों।
प्रेगनेंसी में एचसीजी हार्मोन के बढ़ने की वजह से मॉर्निंग सिकनेस होती ही है लेकिन एक से ज्यादा बच्चे होने पर मतली और उल्टी अधिक हो सकती है। अत्यधिक मॉर्निंग सिकनेस को हाइपरमेसिस ग्रेविडेरम कहा जाता है। इसमें महिला को उल्टी और मतली इतनी ज्यादा होती है कि उसे नस के जरिए फलूइड देना पड़ सकता है।
प्रेगनेंसी के 14वें हफ्ते के बाद भी मतली और उल्टी महसूस होना जुड़वां बच्चे होने का संकेत हो सकता है।
जाहिर सी बात है कि गर्भ में एक के मुकाबले दो बच्चे होने पर बेबी बंप बड़ा होगा। अगर आपका बेबी बंप बड़ा लग रहा है तो हो सकता है कि आपके जुड़वां बच्चे हों। वैसे हर महिला का बेबी बंप उनके कद, वजन, आहार और बॉडी टाइप पर निर्भर करता है।
प्रेगनेंसी के 18वें हफ्ते तक अधिकतर महिलाओं को शिशु की मूवमेंट महसूस नहीं होती है। वैसे तो शिशु शुरुआत से ही मूवमेंट करना शुरू कर देता है, लेकिन प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही तक कुछ महसूस होने की संभावना कम ही होती है।
दो या इससे ज्यादा बच्चे होने पर आपको सामान्य समय से पहले ही बच्चे की मूवमेंट महसूस हो सकती है लेकिन प्रेगनेंसी की दूसरी तिमाही से पहले ऐसा कम ही होता है।
प्रेगनेंट महिलाएं क्या करें
इस समय लगातार मतली महसूस होने पर आपको यह समझने में दिक्कत हो सकती है कि आपके खाने के लिए क्या अच्छा रहेगा। सीने में जलन या मतली हो रही है तो कुछ ऐसा खाएं जिससे आपको इन लक्षणों से राहत मिल सके। इस समय आपका कुछ वजन घट सकता है। अब कम मात्रा में लेकिन अधिक बार खाएं। मॉर्निंग सिकनेस की वजह से एक्सरसाइज करने में दिक्कत हो सकती है लेकिन यह थकान को दूर करने में मदद करेगी। रोज पंद्रह मिनट पैदल चलने से भी फायदा होगा।
डॉक्टर को कब दिखाएं
यदि बुखार, पेट में तेज दर्द या सिरदर्द और धुंधला दिखाई देने के साथ योनि से डिस्चार्ज या वैजाइनल ब्लीडिंग हो रही है तो आपको डॉक्टर से बात करनी चाहिए। गंभीर रूप से मतली या सीने में जलन होने को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |