healthplanet.net

Posted on

11 माह के शिशु के लिए आहार संबंधी सुझाव

जब आपका शिशु 11 महीने का हो जाता है तो, वह खुद से खाने योग्य हो जाता है। आप अपने बच्चे को बाकी परिवार के जैसा ही खाना दे सकती हैं, बस आपको उसे छोटे टुकड़ों में काट कर देना होगा या फिर थोड़ा सा मसल कर देना होगा ताकी वह उसे अच्छे से चबा और पचा सके। इसके अलावा, भोजन और नाश्ते के दौरान शिशु पर ध्यान दें और सुनिश्चित करें कि कोई भी भोजन उनके गले में अटके नहीं।

11 माह के शिशु के लिए कितना भोजन जरूरी है?

11 महीने की उम्र में अधिकांश बच्चे फल, सब्जियां और मांस के अलावा कई अन्य प्रकार की चीजें खा सकते हैं। तीन बार भोजन, साथ ही एक बार नाश्ता, फॉर्मूला दूध या माँ का दूध, ये सब कुछ 11 महीने के बच्चे को प्रति दिन मिलना चाहिए । भोजन और नाश्ते का समय आपके बच्चे की दिनचर्या के साथ-साथ आपकी दिनचर्या पर भी निर्भर करेगा।

प्रतिदिन भोजन की मात्रा

यह आपके बच्चे की गतिविधि के स्तर और वृद्धि के आधार पर निर्भर करता है कि उसे कितनी भूख लगती है। आपके बच्चे को प्रतिदिन लगने वाले भोजन की अनुमानित मात्रा कुछ इस प्रकार है:

आधा कप अनाज
आधा कप सब्जियां
आधा कप फल
दुग्ध पदार्थों के 3 बड़े चम्मच
मिश्रित अनाज का आधा कप
मांस या अन्य प्रोटीन के 4 बड़े चम्मच

कैसे पता करें कि आपका शिशु पर्याप्त दूध ले रहा है?

अपने बच्चे को दूध पिलाते समय, कुछ बातें आपको पेरशान करती होंगी। इसमें यह शामिल होगा कि आपके बच्चे को हर दिन पर्याप्त दूध या फॉर्मूलादूध मिल रहा है या नहीं । यहाँ कुछ तरीके दिए गए हैं जिनसे आप इसका आकलन कर सकती हैं:

स्तनपान करने वाला शिशु:

यदि आपका बच्चा हर भोजन के बाद संतुष्ट दिखाई देता है, तो यह एक संकेत है कि उसे पर्याप्त दूध मिल रहा है।
जब आप निराशा का अनुभव करती हैं, तो यह एक संकेत है कि नियमित रूप से स्तन का दूध फिर से भर रहा है।
बच्चे के मूत्र की जांच करें और देखें कि क्या यह स्पष्ट और गंधहीन है। अगर ऐसा है तो, यह आपके शिशु का पेट भरे होने का संकेत है।
आपका शिशु नियमित रूप से मल त्यागता है।

फॉर्मूला दूध पीने वाला शिशु:

अपने बच्चे के वजन को पाउंड में माप लें और इसे 2 और 2.5 से गुणा करें, यह दोनों संख्याएं आपके बच्चे की प्रत्येक दिन की आवश्यक दूध की मात्रा के लिए निम्न और ऊपरी सीमा के रूप में मानी जाएगी।
जब आपका शिशु एक साल का होने वाला होता है तो वह फॉर्मूला दूध को पीना कम करके अधिक ठोस आहार लेने लगता है।
इस बात पर ध्यान दें कि 24 घंटे की अवधि के दौरान आपका बच्चा कम से कम 6 डायपर गीले करता है या नहीं।

11 माह के शिशु के लिए सर्वश्रेष्ठ खाद्य पदार्थ

कम उम्र से ही अपने बच्चे में स्वस्थ भोजन की आदतों को विकसित करना महत्वपूर्ण है। इसलिए, किसी भी संभावित एलर्जी पर नजर रखते हुए अपने बच्चे को सभी प्रकार के खाद्य पदार्थों से परिचित कराएं।
1. फल

फल

यह विटामिन और खनिजों का एक बड़ा स्रोत है, फल आपके बच्चे के दैनिक आहार का अनिवार्य हिस्सा होना चाहिए। सेब से लेकर केले और नाशपाती तक अपने बच्चे को सब कुछ खिलाएं।

2. चिकन और मछली

प्रोटीन से भरपूर, मछली और चिकन आपके बच्चे के मस्तिष्क के विकास और सामान्य विकास में बेहद मददगार होता है।
3. चीज़

चीज़ के विभिन्न प्रकार जैसे पनीर, चेडर, रिकोटा दैनिक प्रोटीन की जरूरत को पूरा करने के साथ-साथ आपके बच्चे के भोजन का स्वाद को भी बढ़ा सकते हैं।

4. दालें और अनाज

इस श्रेणी के अंतर्गत सब कुछ आपके 11 महीने के बच्चे के आहार में दिया जा सकता है। अपने बच्चे के भोजन में कुछ विविधता लाने के लिए अनाज और दालों को अदल बदलकर दें ।
5. दुग्ध उत्पाद

दुग्ध उत्पाद जैसे दही शिशुओं के लिए अच्छे खाद्य पदार्थ हैं। केवल गाय के दूध को छोड़कर, जो एक वर्ष की आयु के बाद ही दिया जाता है।

6. पत्तेदार हरी सब्जियां

पत्तेदार सब्जियां, खासकर हरी चीजें जैसे पालक और मेथी विशेष रूप से शिशुओं के लिए फायदेमंद होती हैं क्योंकि उनमें आयरन की मात्रा अधिक होती है।
7. अन्य सब्जियां

सभी प्रकार की सब्जियां आपके बच्चे के लिए अच्छी हैं। दिन भर में तीन अलग-अलग सब्जियों का उपयोग करने की आदत डालें, एक समय के भोजन में एक सब्जी का प्रयोग करें ।

8. अंडा

अंडा, विशेष रूप से इसकी जर्दी, इस उम्र में शिशुओं के लिए बहुत लाभदायक होती है। साथ ही यह उनके खाने और पचाने के लिए भी आसान होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info