healthplanet.net

Posted on

शिशु की बुदबुदाहट अब असली शब्दों जैसी सुनाई देने लगी है। उसमें आप जितनी ज्यादा रुचि दिखाएंगी, उतनी ज्यादा वह बातें करेगा। जब वह कोई शब्द कहने की कोशिश करे, जैसे कि बॉल के लिए "बो", तो आप उसे सही शब्द का उच्चारण करके बताएं कि, "हां, यह बॉल है।" इससे शिशु का बातचीत का कौशल विकसित होने में मदद मिलेगी।

अगर आपका शिशु काफी समय से घुटनों के बल चल रहा है, तो अब वह शायद पूरे घर में आसानी और तेजी से एक जगह से दूसरी जगह तक पहुंच जाएगा। अब वह फर्नीचर या आपकी टांगों के सहारे खड़े होने के प्रयास करेगा।
वस्तुओं को पहचानना : 10 महीनों का शिशु इतना विकसित हो जाता है कि वह अपनी चीजों, खासकर खिलौनों को पहचानने लगता है। साथ ही अगर उसके सामने खिलौने को छुपाया जाए, तो वह उसे ढूंढने का प्रयास करते हैं।

फोटो वाली किताबें देखकर खुश होना : अगर 10 महीने के शिशु के सामने फोटो वाली किताब खोली जाए, तो वह फोटो को देखकर खुश होते हैं।

शब्दों को समझना : 10 महीने के शिशु में भाषा को समझने का भी विकास हो जाता है। वह हाय, नहीं, जाओ आदि शब्दों का मतलब समझने लगता है।

नकल करने की कोशिश : 10 महीने के शिशु दूसरों को देखकर नकल करना शुरू कर सकते हैं। जब उनके सामने कुछ किया जाए, तो वह उस क्रिया को दोहराने लगते हैं।

मां और पापा कहना : 10 महीने के होने तक ज्यादातर शिशु सरल शब्दों जैसे मामा, दादा, पापा, बाबा आदि का उच्चारण करना सीख जाते हैं।

निर्देशों को समझना : अगर शिशु को किसी काम के लिए मना किया जाए, तो वह आपके निर्देशों को समझने लगते हैं। जैसे अगर उन्हें शांत बैठने को कहा जाए, तो वह उसका मतलब समझने लगते हैं।
शारीरिक विकास

घुटनों के बल चलना : 10 महीने का शिशु घुटनों के बल चलना शुरू कर देता है। वह तेजी से पूरे घर में घूम सकता है।

पेट के बल लेटे हुए बैठना : जब 10 महीने का शिशु पेट के बल लेटा होता है, तो वह अपने आप से बैठने की कोशिश करता है।

सहारा लेकर खड़े होना : 10 महीने के शिशु किसी चीज को सहारा लेकर खड़े होने की कोशिश करते हैं।

चलने की कोशिश करना : शिशु को एक बार अपने पैरों पर खड़े होने की देरी होती है, फिर वह चलने में देरी नहीं करता है। शुरुआत में शिशु एक-एक करके पैर को आगे बढ़ाकर चलने का प्रयास करता है। इस दौरान व गिर सकता है, इसलिए ऐसे में आप हमेशा उसके साथ रहें।

आगे के दांत आना : शिशु के 10 महीने का होने तक उसके आगे के चार दांत आने लग जाते हैं (5)।

दृष्टि में सुधार : जन्म के बाद शिशु के देखने की क्षमता धीरे-धीरे विकसित होने लगती है। 10 महीने का शिशु अपने सामने से गुजरती हुई गाड़ी को भी टकटकी लगा कर देख सकता है। साथ ही वह उस पर नजर गड़ाकर रख सकता है (6)।
सामाजिक और भावनात्मक विकास

बाय-बाय करना : जब मेहमान घर से जाते हैं, तो शिशु उन्हें बाय-बाय करना सीख जाता है।

अजनबी को देख डरना : जिन लोगों को शिशु नहीं जानते, उनके देखकर या पास आने पर वह डर जाते हैं (7)।

अपनों से अलग होने का डर : अगर 10 महीने के शिशु को दूसरों की गोद में दिया जाए या चाइल्ड केयर में छोड़ा जाए, तो वो रोने लगते हैं। वह डर के कारण या फिर अपनों से दूर होने के कारण ऐसा करते हैं।

प्रतिक्रिया देना : 10 महीने के शिशु स्थितियों के प्रति प्रतिक्रिया करने लगता है। अगर उनका कोई खिलौना छुपा दिया जाए, तो वो रोने लगते है या फिर अपने अनुसार नाराजगी भी दिखा सकते हैं। वहीं, अगर उन्हें प्यार किया जाए, तो खुश होते हैं।

इस लेख के आगे के भाग में हम 10 महीने के शिशु को दिए जाने वाले टीकाकरण की जानकारी देंगे।
10 महीने के बच्चे को कौन-कौन से टीक लगने चाहिए?

ऐसे में अगर 10 माह के शिशु के टीकाकरण की बात की जाए तो डॉक्टरों के अनुसार इस उम्र में आमतौर पर कोई टीकाकरण नहीं होता है, सिवाय टाइफाइड के जो 6 महीने बाद से कभी भी दिया जा सकता है। इसके अलावा, सीडीसी के अनुसार, अगर 6 से 11 माह के शिशु को माता-पिता अगर अपने साथ किसी अन्य शहर की यात्रा में ले जा रहे हैं तो एमएमआर ) का वैक्सीन दिया जाना जरूरी है (8)। हालांकि, इस बारे में डॉक्टरी सलाह लेना भी बेहतर विकल्प हो सकता है।

नोट : डिलीवरी के बाद डॉक्टर माता-पिता को टीकाकरण का चार्ट देते हैं। इसमें यह जानकारी होती है कि शिशु को किस उम्र में कौन-सा टीका लगेगा। फिर भी टीका लगवाने से पहले शिशु विशेषज्ञ से एक बार सलह जरूर लें।

10 महीने का शिशु एक दिन में कितना दूध पी सकता है, आइए जानते हैं।
10 महीने के बच्चे के लिए कितना दूध आवश्यक है?

शिशु के लिए मां का दूध सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। यह उसके शारीरिक विकास में भी मुख्य भूमिका निभाने का काम करता है। यहां हम बता रहे हैं कि 10 माह का शिशु एक दिन में कितना मां का दूध और कितना फॉर्मूला दूध पी सकता है।


solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info