Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
पूरे हफ्ते सुबह से लेकर शाम तक, 10 महीने के बेबी को खिलाएं ऐसा खाना -
सोमवार का खाना
बच्चे को सुबह सबसे पहले ब्रेस्टफीडिंग करवाएं। नाश्ते में उसे नरम डोसा और सादा सांभर खिलाना है। इसके कुछ देर बाद स्टिव्ड एप्पल खिलाएं और फिर लंच में दाल पालक में भिगोकर रोटी खिलाएं। शाम को बच्चे को ब्रेस्टमिल्क पिलाएं और रात को डिनर में अंडे की जर्दी या पनीर का पुलाव खिलाएं।
मंगलवार का डाइट चार्ट
आज बेबी को सबसे पहले ब्रेस्टफीडिंग करवाएं। फिर नाश्ते में ओट्स-एप्पल की स्मूदी खिलाएं। इसके कुछ देर बार केला मैश कर के खिलाएं। लंच में बाजरे और मूंग दाल की खिचड़ी खिलाएं। शाम को ब्रेस्ट मिल्क पिलाएं और रात को डिनर में बाजरे की खिचड़ी खिलाएं।
बुधवार का खाना
बुधवार को सुबह बेबी को ब्रेस्टमिल्क पिलाएं। इसके बाद नाश्ते में उसे मल्टीग्रेन चीला खिलाएं। अब थोड़ी देर बाद बच्चे को केला मैश कर के खिलाएं।
लंच में बेबी को फ्रेंच बींस और मटर का दलिया खिलाएं। शाम को ब्रेस्टफीडिंग करवाएं और रात को डिनर में टमाटर और कद्दू का सूप पिलाएं।
बृहस्पतिवार का भोजन
आज सुबह ब्रेस्ट मिल्क पिलाना है और नाश्ते में आलू पनीर मैश कर के खिलाएं। इसके कुछ देर बाद आम या पपीता मैश कर के खिलाएं। लंच में गाजर और मूंग दाल सूप में रोटी भिगोकर खिलाएं। शाम को ब्रेस्टमिल्क पिलाएं और फिर रात को इडली के साथ सादा सांभर खिलाएं।
शुक्रवार की डाइट चार्ट
सुबह बेबी को ब्रेस्टमिल्क पिलाएं। अब नाश्ते में सेवईयों का उपमा बनाकर खिलाएं। इसके कुछ देर बाद पपीता मैश कर के खिलाएं। लंच में अंडे की जर्दी या पनीर का पुलाव बनाकर खिलाएं।
शाम के समय ब्रेस्टमिल्क पिलाएं और रात को डिनर मे आटे और केले का शीरा बनाकर खिलाना है।
शनिवार का खाना
शनिवार के दिन सुबह बेबी को ब्रेस्टफीडिंग पिलाएं। अब नाश्ते में बेबी को उबले हुए अंडे की जर्दी या होममेड पनीर खिलाएं। इसके कुछ देर बाद स्टिव्स नाशपाती या चुकंदर को उबालकर खिलाएं। लंच में बेबी को फ्रेंच बींस और मटर का दलिया खिलाएं। शाम को ब्रेस्टफीडिंग करवाएं और रात को डिनर में ओट्स और सेब का दलिया खिलाएं।
रविवार का आहार
आज सुबह आपको बेबी को ब्रेस्टफीडिंग करवानी है और फिर नाश्ते में घी या मक्खन के साथ सफेद ढ़ोकला खिलाएं। नाश्ते के कुछ देर बाद शिशु को स्टिव्ड एप्पल खिलाएं और लंच में रागी और साबुत मूंग दाल का सूप पिलाएं। शाम को बेबी को ब्रेस्टफीडिंग करवाएं और फिर डिनर में पालक की खिचड़ी खिलाएं।
| --------------------------- | --------------------------- |