Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
10 हफ्ते का गर्भ है- क्या उम्मीद की जाए?
10 हफ्ते के गर्भ के समय से लेकर आखिरी समय तक, आपके शिशु में होने वाले ज्यादातर बदलाव उनकी वृद्धि और परिपक्वता की दिशा में होते हैं। दरअसल जन्म के समय वे जैसे दिखाई पड़ेंगे, उसका वे लघु रूप होते हैं- बेशक उनका आकार काफी छोटा होगा। अब उनके सभी अंग बन चुके होते हैं और 40 हफ्ते के करीब जब उनका जन्म होगा तब उनके जीवन को स्वतंत्र रूप से बढ़ावा देने के लिए ये तैयार हो रहे होते हैं। 10 हफ्ते के गर्भ के बाद आपके शिशु में किसी शारीरिक विरूपता की संभावना कम हो जाती है। पर, अभी भी अपनी गर्भावस्था के शेष हिस्से में अत्यंत सावधानी बरतने की जरूरत होती है। अन्य अहम विकास अभी भी निरंतर रूप से होते रहते हैं।
जब आप 10 हफ्ते की गर्भवती होती हैं, तो आप वाकई इसे अपने पहले ट्राइमेस्टर के अंत के रूप में देख सकती हैं। कई महिलाएँ इसे 3 ट्राइमेस्टरों में से सबसे कठिन मानती हैं, क्योंकि प्रारंभिक गर्भावस्था के लक्षण काफी परेशान करने वाले हो सकते हैं।. कुछ महिलाएँ महसूस करती हैं कि 10वें हफ्ते के बाद से वे थोड़ा आराम कर सकती हैं, गर्भपात की संभावना कम हो जाती है और रोमांच पैदा होना शुरु हो जाता है।
इस हफ्ते आपके शरीर में होने वाले बदलाव
जब आपको 10 हफ्ते की गर्भवती होती हैं, तो आपके गर्भाशय का आकार एक मौसमी जितना बड़ा होता है।
इस हफ्ते आप अपने मध्य भाग के अधिक मोटे होने की उम्मीद कर सकती हैं, हालांकि इलैस्टिक वाली पैंट्स और स्कर्ट्स अभी भी किसी तरह से आपको आ जाएंगी। यही वह समय होता है, जब आपके शरीर पर एक "मफ़िन टॉप” (कमर के ऊपर दिखने वाली शरीर की चर्बी) दिखाई दे सकता है, पर यह अधिक खाने की बजाय आपके अंदर पल रहे प्यारे शिशु के कारण होता है।
मितली में कोई ख़ास सुधार नहीं होता; कम से कम अभी तक तो नहीं। जब आपका पेट ज्यादा सहयोग न करे तो आईस-क्रीम का डब्बा अपनी पहुंच में रखें। मसाले रहित आसानी से पचने वाले भोजन को अपनाएँ और यदि आप खुद से खाना न बना सकें तो अपने साथी को बनाने के लिए कह सकती हैं।
अपनी गर्भावस्था के इस समय पर आपको खुद को शिष्ट लोगों से दूर रखने की जरूरत पड़ सकती है। हवा या गैस आप जो भी कह लें, आपको इसे सबसे कम सुविधाजनक मौकों पर पास करने की जरूरत पड़ेगी। ऐसा न सोचें कि आपके साथ कुछ गलत है। अधिक हवा पास करना गर्भावस्था का सामान्य लक्षण है, पर इसपर महिलाएँ काफी कम चर्चा करती हैं। हालांकि कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थों से इसमें मदद नहीं की जा सकती है, इसलिए ऐसे भोजन से बचें जो समस्या को बढ़ा दे। बींस, हरी पत्तीदार सब्जियाँ, ब्रैन और हाई-फ़ाइबर वाले अनाज अधिक परेशानी पैदा कर सकते हैं।
इस हफ्ते आपमें होने वाले भावनात्मक बदलाव
गर्भावस्था वह समय है, जब सपने पूरी तरह से एक नया आयाम ले लेते हैं। ये सपने काफी अजीब, बहुत डरावने और कई बार बिना मतलब के हो सकते हैं। उनके संभावित मतलब या छुपे अर्थ का विश्लेषण करने से बचें। सपने हमारे अवचेतन मन के विचारों को बाहर निकालने और दिन भर की जमा हुई अनावश्यक सूचनाओं से छुटकारा पाने का केवल एक माध्यम होते हैं।
आप 10वें हफ्ते से अपने काम के कमिटमेंट को मानसिक रूप से व्यवस्थित करना आरंभ कर सकती हैं। आप अपने चिंतन समय का कुछ हिस्सा मातृत्व अवकाश के आपके अधिकार, आप कितने समय तक काम से मुक्त रहना चाहती हैं और एक पारिश्रमिक पर गुज़ारा करने की व्यवहारिकताओं पर विचार करने पर देंगी।
आप यह सोचकर थोड़ी परेशान हो सकती हैं कि पिछले साल आप जैसा दिख रही थीं, वैसा अभी नहीं दिखती हैं। कई महिलाएँ इस समय में अनाकर्षक अनुभव करती हैं। आप अभी भी स्पष्ट रूप से गर्भवती न लगें, पर शायद दिखने में यह प्रतीत होगा कि आपका वजन थोड़ा बढ़ गया है। ऐसे सरल आनंदों को नजरअंदाज न करें, जिनसे आपको अच्छा महसूस होता है। मसाज, हेयरड्रेसिंग अप्वाइंटमेंट, शॉपिंग के लिए जाना आपके मूड को तरो-ताजा कर सकता है। और याद रखें, आप अपने अंदर एक जीवन को पाल रही होती हैं और यही बात बड़ी खूबसूरत है!
इस हफ्ते आपके शिशु में होने वाले बदलाव
11 हफ्ते का गर्भ है - क्या उम्मीद की जाए?
अब आप अपनी संपूर्ण गर्भावस्था की एक तिहाई दूरी पर आ गई हैं और अपने पहले ट्राइमेस्टर के समापन पर पहुंच रही हैं। यदि आप पहली बार गर्भावती हैं, तो यह बिल्कुल नई और रोमांचक होगी। पर भले ही आपको बच्चे पहले से ही हों, हरेक गर्भावस्था जरा भिन्न होती है और उसकी अपनी चुनौतियाँ होती हैं।कई बच्चों की माँओं में अपने मौजूदा गर्भ की तुलना पिछले गर्भ से करना और उनके लक्षणों की मदद से अपने अजन्मे शिशु के लिंग का अनुमान लगाना सामान्य बात होती है। याद रखें कि जबतक कि आपका नन्हा शिशु स्वस्थ और खुश रहता है, तब तक लिंग का पता होना मायने नहीं रखता! यदि यह आपका पहला गर्भ नहीं है, तो आप इस बात से हैरान हो सकती हैं कि कोई माँ कैसे अपने दूसरे बच्चे को उतना प्यार दे सकती है, जितना उसने पहले बच्चे को दिया था, पर चिंता न करें। कुदरत ने शिशुओं को इस प्रकार बनाया होता है कि उनके माता-पिता को उनसे प्यार हो ही जाता है और वे बखूबी ऐसा कर लेते हैं। शिशु के जन्म के बाद खुद को अपने नए शिशु के साथ एक रिश्ता बनाने का मौका दें और खुद पर भरोसा रखें आपको निराशा हाथ नहीं लगेगी! : इस हफ्ते आपके शरीर में होने वाले बदलाव
आपके बाल, जो सामान्यतः बढ़ने और झड़ने वाले दौर से गुजरते हैं, अब वे निष्क्रिय दौर में जा रहे होंगे। यही कारण है कि गर्भवती महिलाएँ अक्सर कहती हैं कि उनके बाल घने और पहले की तुलना में अधिक चमकदार होते जा रहे हैं। इस दौर में बालों का झड़ना काफी हद तक कम हो जाता है।
आप अपनी अंगुलियों के नाखूनों में एक अंतर महसूस करेंगी क्योंकि वे सामान्य की तुलना में अलग रफ़्तार से बढ़ते हैं। ये बदलाव प्रेग्नेंसी हॉर्मोंस के प्रभावों के कारण होते हैं।
यदि पिंपल्स आने से आपको लगता है कि आप दूसरी बार किशोरावस्था में आ गई हैं, तो यही वह हफ्ता हो सकता है, जब आप गौर करेंगी कि आपकी त्वचा साफ हो रही है। किसी हल्के फेस वॉश का इस्तेमाल करें, भरपूरा पानी पिएँ और इस बात का ध्यान रखें कि आप ताजे फलों और सब्जियों का समुचित सेवन करेंगी। इस नियम को याद रखें; रोजाना 2 टुकड़े फल के और सब्जियों की 5 खुराक।
आपके शरीर का वजन अब थोड़ा-थोड़ा बढ़ने लगेगा। यदि आपने ठीक से खान-पान न रखा हो या आपको उल्टियाँ होती रही हों, तो दरअसल आपका वजन घटा हो सकता है। पर 11वें हफ्ते से, आप खानों को एक नए नजरिए से देखना शुरु कर सकती हैं। आखिरकार यह आपके पेट के लिए वैसा विरोधी नहीं रह जाता है जैसा कि एक हफ्ते या उससे पहले था।
इस बीच आपमें होने वाले भावनात्मक बदलाव
जब आपको 11 हफ्ते का गर्भ होता है तो आप कम क्षीण अनुभव कर सकती हैं और आपकी सामान्य ऊर्जा स्तर अब फिर से वापस आने लगती है। अब आपको मतली, थकावट और सामान्य तौर पर थक के चूर होने के एहसास में कमी अनुभव होगी, जो कि पहले ट्राइमेस्टर में अक्सर होता है।
यही वह समय होता है, जब आप अपने एहसास की बजाए अब कुछ दूसरी चीज पर अपना ध्यान केंद्रित कर पाती हैं और हो सकता है शिशु अब इतना आपके ख़्याल में न आ रहा हो। क्योंकि अभी भी उसमें इतनी हरकत नहीं होती कि आपको उसकी मौजूदगी का एहसास हो और आप पहली की तुलना में अधिक सामान्य अनुभव कर रही होती हैं। यदि आपके मन में शिशु सबसे ऊपर की प्राथमिकता में न रहता हो तो उसके लिए अपराध बोध न पालें। जीवन आगे बढ़ता रहता है और आपको चीजों के ऊपर ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
इस हफ्ते आपके शिशु में होने वाले बदलाव
इस हफ्ते आपके शिशु का आकार पुराने पैमाने पर लगभग 5 सेंटीमीटर या 2 इंच ज्यादा होता है। यह जन्म के समय के अपने आकार का एक ठीक लघु संस्करण होता है। आपका शिशु एक नन्हे मार्शुपियल की तरह दिखाई पड़ता है और वह स्पष्ट रूप से मानव शिशु ही दिखाई पड़ता है।
11वें हफ्ते में आपके शिशु का आकार एक बड़े नींबू जैसा होता है, यही कारण है कि आपको अपने पेल्विस में भरे होने का अधिक एहसास होने लगता है। दिन के अंत में, जब आपका ब्लैडर भर जाता है या आपने ज्यादा खाना खाया होता है, तो आपको यह एहसास होने की संभावना अधिक होती है।
आपके शिशु का मत्था कम उभार वाला होता है और इसकी आँखें इसके चेहरे के और अधिक मध्य में होती हैं। हाथों और पैरों की अंगुलियाँ, जो अबतक जुड़े हुए नन्हे पैडल जैसी दिख रही थीं, अब स्पष्ट रूप से और अलग खंडों में दिखाई पड़ने लगती हैं।
यदि आपका शिशु लड़की है, तो इस हफ्ते उसके अंडाशय का विकास होना आरंभ होगा। जन्म के समय, उसके अंदर इतने अंडाणु होंगे जितने पूरे जीवन भर होते हैं। आपके शिशु के बाह्य लिंगों का भी निर्माण हो रहा है, पर वे काफी नन्हे होते हैं।
आपके शिशु का शरीर थोड़ा कम मुड़ा और यह अब जरा सीधा होने लगता है। हाल तक, इसका आकार C के आकार जैसा होता है, पर अब इसका शरीर कम मुड़ा होता है, हाँ इसके पैर अभी भी हिप से ही लगे होते हैं।
अगले 3 हफ्तों में आपका शिशु अपनी अभी की लंबाई से दुगना बड़ा बन जाएगा। हैरानी की बात नहीं कि आपको थकावट का एहसास हो रहा हो। यहाँ तक कि जब आप सो रही होती हैं, आपका शरीर तब भी काम कर रहा होता है और आपके नन्हे शिशु की वृद्धि कर रहा होता है।
इस हफ्ते के सुझाव
यदि आपने अपना प्रथम ऐंटे-नैटल अप्वाइंटमेंट न लिया हो, तो अब यह करने का समय आ गया है। ऐसा समय चुनें जब आपका साथी भी मौजूद रहे और अपने काम के बाद कुछ घंटों का अवकाश ले सके, ताकि आप जरा विस्तार से चर्चा कर सकें... आखिरकार, आप अपने शिशु के दिल की धड़कनों को सुनकर बहुत रोमांचित हो सकती हैं, जिसे आप डॉप्लर की मदद से स्पष्ट रूप से सुन सकती हैं।
ब्रश करना न भूलें! वैसे तो ओरल हाइजीन हमेशा काफी जरूरी होती है, पर ख़ासकर गर्भावस्था के दौर में यह अधिक मायने रखती है। रोजाना फ्लॉस करें, अपनी गर्भावस्था के दौरान कम से कम एक बार अपने डेंटिस्ट से मिलें और अपने दांतों की देखभाल के लिए समय निकालें। मसूड़ों से खून निकलना असामान्य बात नहीं है। पर यह इस बात का संकेत हो सकता है कि आपको सामान्य की तुलना में अधिक बार ब्रश और फ्लॉस करने की जरूरत है।
शिशु के जन्म से पहले जब आप अपने काम से छुट्टी लेंगी तो उसके लिए कुछ पैसे की व्यवस्था करना शुरू कर दें। पैसों की बचत करने, आर्थिक लक्ष्यों को तय करने और उनका कड़ाई से पालन करने से आपको अपनी नौकरी छोड़ने से होने वाली चिंता में वाकई राहत मिल सकती है। ख़ासकर यह तब अहम हो जाता है, जब कोई आकस्मिक घटना घटती है और आपको अपनी योजना से पहले ही अपनी नौकरी छोड़नी पड़ जाती है।
फल के आकार के साथ तुलना करने का वही पुराना समय; इस हफ्ते आपके शिशु का आकार एक सूखे बेर जितना बड़ा होता है।
10वें हफ्ते तक आपके शिशु की हाथों की अंगुलियां और पैरों की अंगुलियां स्पष्ट रूप से बन चुकी होती हैं और उनमें नाखूनों का विकास हो रहा होता है। इस हफ्ते आपका शिशु अपने हाथों को कोहनियों पर मोड़ सकता है और वह अपनी कलाइयों को मोड़ सकने में सक्षम हो जाता है।
अब आपके शिशु के सभी जरूरी अंग अपने वास्तविक स्थान पर आ चुके होते हैं। शेष गर्भकाल में वे गर्भाशय के बाहर के जीवन के लिए परिपक्व और तैयार होते रहेंगे।
इस हफ्ते आपके शिशु के गुर्दे रक्त को फ़िल्टर करना और मूत्र बनाना आरंभ कर देते हैं। वे उनके पेट में पाचक रसों का भी रिसाव करना शुरु कर देते हैं और उनके द्वारा जल्द ही निगले जाने वाले ऐम्नियॉटिक द्रव से निपटने के लिए तैयार कर रहे होते हैं।
यदि आपका शिशु लड़का है, तो उसके टेस्टिकल्स, पुरुष सेक्स हॉर्मोन, टेस्टोस्टेरोन का निर्माण करने लगते हैं।
आपके शिशु का सिर अभी भी बाकी शरीर की तुलना में बड़ा ही रहता है, पर 10वें हफ्ते से इसमें गरदन बन जाती है और चेहरे पर की सभी हड्डियाँ निर्मित हो जाती हैं। इसका अर्थ है कि आप इस अवस्था में अल्ट्रासाउंड से उनकी मुखाकृति को अधिक स्पष्टता के साथ देख सकेंगी।
‘लैनुगो’ नामक बारीक बालों की एक परत अब आपके शिशु के शरीर को ढंक रही होती है। उनके अंदरूनी और बाहरी कान, दांत के उभार और आंखें, सभी पूरी तरह से विकसित हो चुके होते हैं।
इस हफ्ते के सुझाव
अपनी सामान्य कैफीनयुक्त चाय या कॉफी की बजाए हर्बल चाय का प्रयोग करें। यदि आप अपने सामान्य गर्म पेय से अच्छा महसूस नहीं करती हैं, तो ये आपके लिए बेहतर होती हैं और आपके लिए एक सुखद विकल्प होती हैं।
इस हफ्ते दूध और कैल्शियम के अपने सेवन की मात्रा को बढ़ा दें। अभी आपके शिशु के दांत के उभार बन रहे होते हैं, इसलिए इस अहम पोषक तत्त्व से भरपूर किसी भी आहार का आपके शिशु के दांतों पर एक सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। इस हफ्ते किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचें। ये आपके शरीर के तापमान को बढ़ा सकते और आपके शिशु के दांत के विकास में समस्याएँ खड़ी कर सकते हैं।
जब आपको चक्कर आने लगे तो उस समय कुछ स्नैक्स अपनी पहुँच में रखें। अब सही तरह से भोजन लेने में व्यवधानों के कारण आपके ब्लड शुगर का स्तर कम हो सकता है। यदि आप थोड़े समय के लिए बैठी हों तो झटपट उठ खड़े होने का प्रयास न करें। अपने शरीर को कुछ समय दें ताकि वह आपके खड़े होने पर रक्तचाप को समायोजित कर सके।
| --------------------------- | --------------------------- |