healthplanet.net

Posted on

आपका शिशु अब करीब हरे जैतून के जितना हो गया है। सिर से नितंब तक उसका माप 3.1 सेंमी. (1.2 इंच) होगा और वजन लगभग चार ग्राम होगा। उसका माथा अस्थाई रूप से उभर रहा है, उसके कान का बाहरी हिस्सा पूरी तरह विकसित हो गया है और उसकी ठुड्डी का झुकाव अब छाती की तरफ नहीं है। उसकी पलकें अभी बंद हैं, और ये गर्भावस्था के 27वें सप्ताह बीत जाने से पहले नहीं खुलेंगी।

आपके शिशु का ह्दय अब पूरी तरह विकसित हो चुका है, और अब वह आपके दिल से करीब तीन गुणा ज्यादा तेजी से धड़क रहा है। उसकी छोटी-छोटी उंगलियों में नाखून आ गए हैं और उसकी बाजुएं और टांगें कंधों और कूल्हों के जोड़ से घूम सकती हैं। उसके पेट में मांसपेशियां अपना आकार ले रही हैं। आपका शिशु बेशक छोटा है, मगर वह बहुत क्रियाशील व फुर्तीला है और अपने नए अंगों को हिला-डुला रहा है।
गर्भावस्था के 10वें सप्ताह में शारीरिक परिवर्तन

हो सकता है आपको चक्कर महसूस हो रहे हों, गर्भावस्था की पहली तिमाही में ये सामान्य है। ऐसा गर्भावस्था के हॉर्मोन प्रोजेस्टीरोन द्वारा रक्त वाहिकाओं की दीवारों को शिथिल बना देने की वजह से होता है। यदि आपको चक्कर महसूस होते हों, तो धीरे से उठने का प्रयास करें, ताकि आपके शरीर को अवस्था में समायोजित होने का समय मिल सके।

यदि आप अब भी मिचली और थकान से जूझ रही हैं, तो आपको यह जानकर खुशी होगी कि ये लक्षण दूसरी तिमाही के शुरु होने पर कम होने लगेंगे।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info