healthplanet.net

Posted on

बच्चों को गाय का दूध कैसे पिलाएं
बहुत शरूआत में बच्चों को गाय का दूध नहीं देना चाहिए। डेढ़ साल के बाद आप क्रीम मिल्क पीने को दे सकते हैं। इसके बाद जब आप बच्चा क्रीम मिल्क आसानी से पचा सके, तो आप उन्हें टोन्ड मिल्क भी दे सकते हैं। हालांकि आपको इस बात का अच्छी तरह से ध्यान रखना चाहिए कि अगर बच्चे को अपच जैसा महसूस हो, तो तुरंत उन्हें गाय का दूध देना बंद करना चाहिए। अगर आप इसे नजरअंदाज करते है, तो बच्चे की परेशानी बढ़ सकती है। न ही बच्चे को बहुत शुरूआत में दूध से बनें ठोस आहार का सेवन करने को न दें। इसे भी बच्चे को पचाने में परेशानी आ सकती है। इसलिए अनाज, सब्जियों और फल आदि शामिल न करें। कई बार ऐसा भी हो सकता है कि बच्चे में लैक्टोज इंटॉलरेंस की समस्या भी हो सकती है। पाचन तंत्र में परेशानी के कारण पेट में जलन और मल में परेशानी भी हो सकती है। इसलिए बच्चे को गाय का दूध देने के बाद इन सभी बातों का बहुत अधिक ख्याल रखें।

बच्चे को गाय का दूध पिलाने के फायदे
मां के बाद बच्चे के लिए गाय का दूध सबसे फायदेमंद माना जाता है। गाय के दूध में प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन्स और खनिज के साथ-साथ कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह बच्चे के लिए काफी फायदेमंद होता है। यह बच्चे की हड्डियों को मजबूत बनाने और दांतों के निर्माण में मदद करता है। यह रक्त का थक्का और मांसपेशियों के निर्माण में भी मदद कर सकता है। साथ ही दूध में पाया जाने वाला विटामिन डी शरीर में कैल्शियम के अवशोषित करने में मदद करता है। इससे बच्चे की वृद्धि भी होती है और कार्बोहाइड्रेट बच्चे को ऊर्जा भी प्रदान करता है। स्वस्थ वसा बच्चे का वजन बढ़ाने में सहायता करता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info