healthplanet.net

Posted on

बच्चे के स्वास्थ्य के लिए हेल्दी डाइट बेहद जरूरी है। बच्चों के विकास के लिए उम्र के हिसाब से उन्हें खाना खिलाना चाहिए। शारीरिक और मानसिक विकास के लिए 6 महीने के बाद बेबी को पौष्टिक आहार देना शुरू कर देना चाहिए। एक्सपर्ट का कहना है कि 6 महीने बाद बच्चों को मां के दूध के अलावा खाना खिलाना शुरू कर देना चाहिए। इससे बच्चे की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। ऐसे में नई मां को पता होना चाहिए कि आखिर एक साल के बच्चे को पौष्टिक आहार में क्या खिलाना चाहिए और क्या नहीं।
इस विषय पर अधिक जानकारी के लिए हमने फैट टू स्लिम ग्रुप की सेलिब्रिटी इंटरनेशनल डायटीशियन और न्यूट्रिशनिस्ट शिखा अग्रवाल शर्मा से बात की और उन्होंने बताया है कि जब बेबी 8 से 9 महीने का होता है इस समय केवल मदर फीड से उनका पेट नहीं भरता है। ऐसे में आप उन्हें खाना खिलाना शुरू करें। अगर आप भी अपने 1 साल के बच्चे के खानपान को लेकर परेशान हैं, तो आइए जानते हैं आपके बेबी के लिए हेल्दी डाइट चार्ट।
6 महीने बाद बच्चे किसी भी खाने को चबा नहीं सकते हैं। ऐसे में आप उनके लिए सॉफ्ट और मैश खाना बनाएं। एक साल के बेबी को आप वेजिटेबल खिचड़ी खिला सकते हैं। इसे बच्चा आसानी से निगल सकता है। साथ ही यह बेहद हेल्दी होता है। खिचड़ी में प्रोटीन, विटामिन और खनिज पाया जाता है जो कि बच्चे की विकास के लिए फायदेमंद होता है।
एक साल तक के बच्चे को आप दाल और चावल जरूर खिलाएं। दाल सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। दाल, चावल को खिलाने के लिए चावल और दाल को पका लें। इसके बाद दाल और चावल में देसी घी डालकर अच्छे से मैश कर लें। अब इसे अपने बच्चे को खिलाएं। देसी घी बच्चे की सेहत के लिए बेहद अच्छा होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info