healthplanet.net

Posted on

बच्चों के लिए कौन से ड्रिंक्स हैं एनर्जी बूस्टर और सेहतमंद! :-

1) बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक: पानी (Water)

इसमें कोई संदेह नहीं कि बच्चे हों या बड़े, पानी सबके लिए समान रूप से जरूरी है। इसीलिए, तो जल को जीवन कहा गया है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर में पानी की कमी नहीं होती। बच्चे बड़ों की तुलना में अधिक कैलोरी नष्ट करते हैं। सही मात्रा में अगर वो पानी पीते हैं, तो उन्हें डीहाइड्रेशन की समस्या नहीं होती। पानी के फायदे यहीं खत्म नहीं होते। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से शरीर का तापमान सही रहता है, कब्ज नहीं होता और यूरिन इंफेक्शन से बचने में भी मदद मिलती है। यानी, बच्चों के लिए हे ल्दी ड्रिंक(Healthy drinks for kids) में पानी तो होना ही चाहिए। छोटी उम्र से ही अपने बच्चे को पानी पीने की आदत डालें। क्योंकि यह आदत पूरी उम्र उसे स्वस्थ रहने में मदद करेगी।

2) दूध (Milk)

नवजात शिशु अपने जीवन की शुरुआत दूध से करते हैं। जीवन की शुरुआत में उन्हें ब्रेस्टमिल्क या फार्मूला मिल्क दिया जाता है। दूध से बच्चे को सभी जरूरी नुट्रिएंटस जैसे प्रोटीन, कैल्शियम, मैग्नीशियम आदि मिलते हैं। दूध बच्चों के विकास, उनकी हड्डियों और दांतों के लिए भी बेहद जरूरी है। ऐसा माना जाता है कि एक साल का होने पर बच्चे को हर दिन कम से कम 400 मि.ली दूध देना चाहिए। इसके अलावा:

एक से तीन साल के बच्चे को –बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक में दिन में दो बार लौ फैट मिल्क पीना चाहिए।
चार से आठ साल के बच्चे को दिन में तीन बार लौ फैट मिल्क पीना चाहिए।
नौ से अठारह साल के बच्चे को दिन में चार बार लौ फैट मिल्क पीना चाहिए।

अगर बच्चे को बहुत अधिक मात्रा में दूध दिया जाए तो उसका पेट जल्दी भर जाता है इससे वो अपने भोजन को सही से नहीं खा पाता। इसलिए दूध की कितनी मात्रा बच्चे को देनी चाहिए, इस बात का भी ख्याल रखें। हालांकि दूध बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक (Healthy drinks for kids) है लेकिन बहुत से बच्चे डेयरी मिल्क को लेकर इन्टॉलरेंट होते हैं। अगर ऐसा है, तो इस बारे में बच्चे के डॉक्टर से बात करें। वो उन्हें बिना मीठे के प्लांट बेस्ड मिल्क की सलाह दे सकते हैं जैसे नारियल का दूध, सोया दूध, बादाम का दूध आदि।

3) बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक: नारियल पानी (coconut water)

बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक्स(Healthy drinks for kids) में नारियल पानी भी एक अच्छा विकल्प है। यह बच्चों के लिए एक एनर्जी बूस्टर की तरह काम करता है। नारियल पानी में कैलोरी और वसा दोनों कम मात्रा में होते हैं। यह शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता और सेहत की कई परेशानियों को दूर करने में लाभदायक सिद्ध होता है। क्योंकि, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो-एसिड, एंजाइम्स, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन, विटामिन C आदि बीमारियों से लड़ने में मददगार हैं। अगर बच्चे को डायरिया हो, तो यह उसके लिए भी बेहतरीन पेय है।

4) फ्रूट जूस (fruit juice)

हम अक्सर फ्रूट जूस बच्चों के लिए फायदेमंद मानते हैं। हालांकि कम मात्रा में और ताजे फलों के बने फ्रूट जूस से बच्चों को कोई नुकसान नहीं होता। इन्हें बच्चों को दिया जा सकता है। लेकिन विशेषज्ञ यह मानते हैं कि बहुत छोटे बच्चों को फलों का जूस नहीं देना चाहिए। फलों के जूस की जगह बच्चों को ताजे और मौसमी फल खाने को देने चाहिए।

5) बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक: सब्जियों का रस

क्या आप जानते हैं कि फलों के जूस से बच्चों को सब्जियों का जूस देना अधिक फायदेमंद है? सब्जियों का रस बच्चों को दिया जा सकता है। जैसे टमाटर का जूस जिसमें एंटीऑक्सीडेंट और लाइकोपिन होते हैं। यह दिमाग के लिए लाभयदायक हैं। ऐसे ही चुकंदर में भी एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो बच्चों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होते हैं। अगर आप बच्चे को एलोवेरा का जूस पीने को देते हैं तो इसमें पाया जाने वाला विटामिन B6 बच्चों के शारीरिक और दिमागी ग्रोथ के लिए बहुत लाभदायक हो सकता है। बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक(Healthy drinks for kids) में आप इसे भी शामिल कर सकते हैं।

6) नींबू पानी (lemon water)

बच्चों के लिए हेल्दी ड्रिंक्स(Healthy drinks for kids) के बारे में बात हो रही हो और नींबू पानी की बात न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। नींबू में विटामिन C से भरपूर होता है। गर्मी के मौसम में तो इससे अच्छा बच्चों के लिए पेय(drinks for kids) हो ही नहीं सकता। यह इस मौसम में ताजगी प्रदान करता है और शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। लेकिन जब भी आप नींबू पानी बच्चे को दें तो उसमे चीनी या कोई भी कृत्रिम स्वाद व रंग न मिलाएं।

7) फ्लेवर्ड पानी

आजकल फ्लेवर्ड पानी बहुत अधिक लोकप्रिय हो रहा है। अगर आप फिलटर या उबाले हुए पानी में थोड़ा सा फलों का रस मिला दें तो उसे फ्लेवर्ड पानी कहा जाता है। बच्चों के लिए पानी(water for kids) को फ्लेवर्ड पानी बनाने के लिए एक गिलास साफ पीने वाले पानी में ताजा कटे हुए फलों को मिला दें। ऐसा करने पर पानी में उस फल का स्वाद और नुट्रिएंट आ जाएंगे। लेकिन, यह फ्लेवर्ड पानी सादे पानी की जगह नहीं ले सकता। बच्चे को कभी-कभी फ्लेवर्ड पानी दिया जा सकता है। लेकिन, यह इसे उनकी आदत न बनने दें कि वो सादा पानी पीना ही छोड़ दें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info