Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1 साल के बच्चे का वजन और लम्बाई
1 साल के शिशु (लड़के) का वजन 7.9 KG और उसकी लम्बाई 24 से 27.25 इंच के आस पास होनी चाहिए। जबकि 1 साल की लड़की का वजन 7.3 KG और उसकी लम्बाई 24.8 और 28.25 इंच के आस पास होनी चाहिए। शिशु के वजन और लम्बाई का अनुपात उसके माता पिता से मिले अनुवांशिकी और आहार से मिलने वाले पोषण पे निर्भर करता है।
1 साल के बच्चे (लड़के) का आदर्श वजन और लम्बाई
अधिकांश माँ-बाप की यह चिंता रहती है की
क्या उनके बच्चे का वजन सही है
या कंही बच्चे का वजन कम तो नहीं है?
बहुत लोग यह सोचते हैं की बच्चे का वजन इस बात पे निर्भर करता है की माँ किस तरह बच्चे को पालन - पोषण करती है।
मोठे/गोल-मटोल बच्चों को इस बात की निशानी माना जाता की बच्चे की परवरिश बहुत अच्छी तरह से हो रही है।
जाहिर है की यह बात सही नहीं है।
हर बच्चा अलग होता है और उसका शारीरिक डिल-डॉल बहुत से बातों पे निर्भर करता है जिन पे माँ-बाप का कोई नियंत्रण नहीं। उदहारण के लिए अनुवांशिकी गुण या बच्चा साल में कितनी बार बीमार पड़ा।
लेकिन यह आवशयक है की माँ-बाप इस बात से वाकिफ रहें की उनके बच्चे का विकास सामान्य रुप से हो रहा है।
इस लेख में आप पढ़ेंगी:
1 साल के बच्चे का आदर्श वजन
बच्चे का न ही अधिक वजन अच्छा है और न ही उसका कम वजन होना अच्छा है।
शिशु का कम वजन चिंता का विषय है
कम वजन शिशु में बीमार पड़ने की सम्भावना ज्यादा
शिशु के जन्म के वजन पे आधारित गणना:
WHO दुवारा तय मानक बच्चों के वजन और लम्बाई के लिए
Baby Growth Chart को इस तरह समझे
उदहारण की सहायता से Baby Growth Chart को समझना
WHO के अनुसार चार्ट
अगर आप के शिशु का वजन सामान्य से कम है तो क्या करें?
शिशु का वजन बढ़ाने वाले आहार
1 साल के बच्चे का आदर्श वजन
महीना शिशु का वजन (KG)
0 2.4 - 4.2
1 3.0 - 5.4
2 3.6 - 6.4
3 4.2 - 7.5
4 4.7 - 8.1
5 5.3 - 8.9
6 5.8 - 9.5
7 6.2 - 10.0
8 6.5 - 10.5
9 7.0 - 11.0
10 7.3 - 11.3
11 7.5 - 11.6
12 7.9 - 12.0
बच्चे का न ही अधिक वजन अच्छा है और न ही उसका कम वजन होना अच्छा है।
बच्चे का वजन अगर ज्यादा है तो उसके आहार में कटौती न करें। बच्चों को बड़ों की तरह diet करने की कोई जरुरत नहीं है। बस इस बात का ध्यान रखें की आप का बच्चा स्वस्थ रहे और क्रियाशील (active) रहे। उसे junk food और ऐसे आहार जिसमे empty calorie हो, न खाने को दें। इस बातों का ध्यान रखें:
बच्चे को घर का खाना दें
तेल में ताली चीज़ें खाने को न दें
उसके आहार में हर प्रकार के साग सब्जियों और फलो को समलित करें
बच्चे को प्रोत्साहित करें की वो जितना हो सके खेले ताकि शारीरिक रूप से वो बहुत सक्रिय रहे
जैसे जैसे आप के बच्चे के लम्बाई बढ़ेगी, उसका बढ़ा हुआ वजन शरीर के लम्बाई के अनुपात में समायोजित कर लेगा।
शिशु का कम वजन चिंता का विषय है
लेकिन अगर आप के बच्चे का वजन कम है तो यह गंभीर चिंता का विषय हो सकता है। शिशु को ऐसे आहार दें जो शिशु के वजन को बढ़ाने में सहायता करें - जैसे की आप उसके आहार में शुद्ध देसी घी मिला के दे सकती है। गाए का देसी घी पौष्टिक भी बहुत है और तुरंत वजन बढ़ाने में योगदान भी देता है।
शिशु का कम वजन चिंता का विषय है
शिशु का वजन नहीं बढ़ने के बहुत से कारण हो सकती हैं। इसीलिए आप अपने बच्चे को डॉक्टर के पास लेके जाएँ। हो सकता है की भरपूर आहार के बाद भी आप का बच्चा कुपोषण का शिकार हो। कुपोषण का मतलब आप के शिशु को वो पोषण नहीं मिल पा रहे हैं जो उसके विकास के लिए आवशयक हैं।
कम वजन शिशु में बीमार पड़ने की सम्भावना ज्यादा
नवजात शिशुओं पे हुए शोध में यह पाया गया है की जिन बच्चों का वजन कम होता है उनमें संक्रमण का खतरा दुसरे बच्चों की तुलना में ज्यादा रहता है। इसिलिय आवश्यक है की शिशु का वजन बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाये।
शिशु के जन्म के वजन पे आधारित गणना:
उम्र वजन
0-3 महीने 175 g – 210 g का बढ़त प्रतियेक सप्ताह की दर से
5 महीना जन्म के वजन का दुगना
6-12 महीना 400 g प्रतियेक महीने की दर से
1 साल जन्म के वजन का तीन गुना
2 साल जन्म के वजन का चार गुना
3 साल जन्म के वजन का पांच गुना
5 साल जन्म के वजन का छेह गुना
7 साल जन्म के वजन का सात गुना
10 साल जन्म के वजन का दस गुना
औसतन देखा जाये तो एक शिशु 3 से 7 साल के बीच करीब-करीब 2 किलो वजन हर साल अर्जित करता है। इसके बाद उसके वजन में औसतन 3 किलो वजन की वृद्धि हर साल होती है जब तक की वे युवा नहीं हो जाते हैं।
WHO दुवारा तय मानक बच्चों के वजन और लम्बाई के लिए
(WHO Standard Height and Weight Chart for Babies)
निचे दिए गए चार्ट में बच्चों के विकास को दर्शाया गया है। इस मानक को त्यार किया गया है WHO Multicenter Growth Reference Study से इकठा किये गए डेटा के आधार पे।
Baby Growth Chart को इस तरह समझे
अपने शिशु के वजन के बारे में जानने के लिए इस चार्ट को देखने से पहले, इस चार्ट को समझना बहुत जरुरी है।
निचे दिए गए चार्ट के Simplified field में 5 तरह के percentile को दर्शाया गया है - जो इस तरह है - 3% , 15%, 50%, 85%, 97%
तीसरा परसेंटाइल (3%) का लकीर सामान्य रेंज का निचला स्तर दर्शाता है। तीन प्रतिशत (3%) नवजात शिशु और बच्चे
तीसरा परसेंटाइल (3%) के लकीर के निचे होते हैं। यह चिंताजनक बात है।
पचासवां परसेंटाइल (50%) वो है जहाँ आबादी के पचास प्रतिशत बच्चे टहरते हैं। सतानवे परसेंटाइल (97%) सामान्य रेंज का ऊपरी स्तर दर्शाता है। बच्चों की आबादी का तीन प्रतिशत (3%) सतानवे परसेंटाइल (97%) से उप्पर रहता है।
दो परसेंटाइल (2%) से लेकर अट्ठानवे परसेंटाइल (98%) के बीच BMI plot होना सामान्य विकास दर दर्शाता है।
उदहारण की सहायता से Baby Growth Chart को समझना
चलिए अब एक उदहारण के मदद से इसे समझते हैं:
एक नवजात शिशु (लड़की) के जन्म का वजन 2.7 kg है। अगर आप ऊपर दिए चार्ट को देखते हैं तो आप पाएंगे की यह 15% में आता है।
बच्ची के एक साल पूरा करने पे उसका वजन होता है 7.8 kg
WHO Standard Height and Weight Chart for Babies
अब अगर हम इसे Baby Growth Chart की मदद से समझे तो पाएंगे की शिशु का विकास सामान्य रूप से ठीक हो रहा है। क्योँकि शिशु का वजन यानी विकास परसेंटाइल (percentile) रेखा के अनुसार ही हो रहा है।
WHO के अनुसार चार्ट
यहां निचे WHO के अनुसार चार्ट दिया गया है। आप इसमें अपने शिशु का वजन plot कर सकती है और यह जान सकती हैं की आप के बच्चे का विकास परसेंटाइल (percentile) रेखा के अनुसार हो रहा है या नहीं।
उदहारण के लिए अगर एक साल के शिशु का वजन 5.8 kg तो WHO के Baby Growth Chart के अनुसार यह बेहद चिंता का विषय है। शिशु या तो कुपोषण का शिकार है या हो सकता है की किसी चिंताजनक बीमारी के कारण शिशु का वजन कम है और उसे तुरंत डॉक्टरी जाँच की आवश्यकता है।
अगर आप के शिशु का वजन सामान्य से कम है तो क्या करें?
शिशु का वजन अगर सामान्य से कम है तो तुरंत बच्चे का डॉक्टरी जाँच करवाएं। एक बार जाँच में बीमारी की सम्भावना ख़त्म हो जाये तो निर्णायक तौर पे कहा जा सकता है की शिशु का कम वजन कुपोषण की वजह से है।
शिशु जो ठीक तरह से स्तनपान नहीं कर पाते हैं वे ज्यादा देर तक स्तनपान नहीं कर पाते हैं। इस वजह से उन्हें माँ के स्तनों से गाहड़ा (richer) दूध नहीं मिल पता है। शिशु जब छह महीने का या उससे बड़ा हो जाते तो उसे अधिक कैलोरी वाले आहार जैसे की केले खाने को दें - ना की आइसक्रीम।
शिशु का वजन बढ़ाने वाले आहार
अगर आप के शिशु का वजन औसत से कम है तो आप का चिंता करना लाजमी है। जब आप शिशु का वजन बढ़ने के लिए आहार निर्धारित कर रही हैं तो केवल ऐसे आहारों का चयन न करें जो सिर्फ वजन बढ़ाये। बल्कि ऐसे आहारों को भी समलित करें जो शिशु के भूख को भी बढ़ाये। इससे आप को शिशु के पीछे परेशान नहीं होना पड़ेगा। आज के माँ-बाप की आम समस्या ये है की उनके शिशु को भूख ही नहीं लगती। और यही अधिकांश शिशुओं के कम वजन या कुपोषण की मुख्या वजह है।
| --------------------------- | --------------------------- |