healthplanet.net

Posted on

आ गया बच्‍चे का पहला जन्‍मदिन, जानिए क्‍या-क्‍या सीख लेता है एक साल का बच्‍चा और कितना होता है उसका विकास
उम्र के हिसाब से हर बच्‍चे का एक निश्चित विकास हो जाना चाहिए। अगर कोई बच्‍चा अपनी उम्र के हिसाब से विकास नहीं कर पा रहा है, तो यह किसी समस्‍या का संकेत हो सकता है।
बच्‍चे के एक साल के होने पर, हर पेरेंट्स को यही लगता है कि वक्‍त कितनी जल्‍दी बीत गया ना। अभी तो उसे पहली बार गोद में लेने की याद बिल्कुल ताजा थी और देखते ही देखते उस बात को एक साल हो गया है।जन्‍म के बाद से ही शिशु के विकास पर नजर रखनी पड़ती है कि उसका विकास उसकी उम्र के हिसाब से सही हो रहा है या नहीं। एक साल का बच्‍चा भी काफी कुछ सीख चुका होता है लेकिन हर बच्‍चा अलग होता है इसलिए आपको अपने बच्‍चे के विकास पर नजर रखनी है कि अपनी उम्र के हिसाब से उसका विकास ठीक हो रहा है या नहीं।
​12 महीने के बच्‍चे का विकास

12 महीने का बच्‍चा चीजों को देखकर उन्‍हें घुटने के बल चलकर जाकर पकड़ने लगता है। अब वो बड़ाें की ही तरह चीजों को साफ देख सकता है। आपको उसके हाथों और आंखों के बीच को-ऑर्डिनेशन में सुधार दिखने लगेगा। अब वो चीजों को अपने हाथ से पकड़ने लगा है जैसे सिपी कप और चम्‍मच वगैरह।

इतनी उम्र का बच्‍चा बोलना शुरू कर देता है। वो मां, गा, दादा या मामा जैसे शब्‍द बोल सकता है। हर बच्‍चे के पहले शब्‍द कुछ ऐसे ही होते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info