healthplanet.net

Posted on

विज्ञान के इन ट्रिक्स के जरिए पलक झपकते ही आएगी नींद, टेंशन से मिलेगा छुटकारा और दिनभर फील करेंगे ताजगी! :-

​10, 60 और 120 सेकंड में नींद लाने का तरीका

यहां हम आपसे जो कहने की कोशिश कर रहे हैं हो सकता है उसे सुन आपके दिमाग में कई सवाल आए। लेकिन विज्ञान के अनुसार एक या दो मिनट में सो जाने के कई ट्रिक्स हैं। ध्यान दें, यदि आप एक बिगनर हैं तो आपको इन ट्रिक्स पर काम करने में थोड़ा अधिक समय लग सकता है। अच्छी नींद लाने के लिए हमें सबसे लोकप्रिय तरीकों में से एक सैन्य विधि (military method) स्लीप हैक को अपनाना चाहिए।

स्लीप हैक को सबसे पहले यूएस नेवी प्री-फ्लाइट स्कूल (US Navy Pre-Flight school) द्वारा तैयार किया गया था, ताकि पायलटों को 2 मिनट से कम समय में दो बार सो जाने में सहायता मिले, चाहे वे कितने ही शोरगुल में क्यों न हों लेकिन वे एक झपकी ले सकते हैं। स्लीप हैक को लेकर यह भी कहा जाता है कि इससे बैठे हुए लोग भी आसानी से नींद ले सकते हैं।

​मिलिट्री मेथड के द्वारा सोने का तरीका
मिलिट्री मेथड के जरिए सोने के लिए आपको अपने चेहरे की मांसपेशियों (Facial muscles) को रिलैक्सड करने पर फोकस करना होता है। कंधों को ड्रॉप करें और टेंशन को भूल जाएं, इसके बाद अपने हाथों को किनारे की ओर ले जाएं। अब, गहरी सांसे छोड़ते हुए अपनी छाती को रिलैक्स रहने दें। सके बाद अपनी जांघों, पैरों और पिंडलियों को आराम दें। इस बीच एक वास्तविक शांत दृश्य की कल्पना करें और उसे निहारें। इस तरह से आपको धीरे-धीरे नींद आएगी और आप रात भर चैन से सो सकेंगे। आप जितनी बार इस मेथड की प्रैक्टिस करते हैं उतने ही आप इसमें बेहतर होते जाएंगे और फिर पलक झपकते ही आपको नींद आने लगेगी।

ब्रीदिंग मेथड से भी ला सकते हैं नींद
नींद लाने की लोकप्रिय ट्रिक्स मसल्स रिलैक्सेशन पर फोकस्ड हैं, जिसके जरिए आप जल्दी से सो सकते हैं। इसमें से एक ब्रीदिंग मेथड भी है, जो ध्यान और दृश्य यानी मेडिटेशन और विजुअलाइजेशन की शक्ति को साथ जोड़ी जाती है। इस ट्रिक के जरिए नींद लाने के लिए सबसे पहले आप दोनों होंठों के बीच थोड़ा सा गैप लाएं और आवाज के साथ सांस को मुंह से बाहर छोड़ें।अब होंठ बंद करके नाक से सांस अंदर लें और 4 तक काउंट करें। इसके बाद सांस को 7 सेकंड तक होल्ड करके रखें। इस प्रोसेज के बीच आपका लक्ष्य अपने कार्यों के प्रति सचेत रहने की कोशिश करना होना चाहिए। इसी तरह सांस इनहेल और एक्सहेल करते हुए इस पूरे प्रोसेस की 4-7-8 साइकिल को पूरा करें। थोड़ी देर में आपका मन शांत हो जाएगा, फिर आपको अच्छी नींद आएगी।

बहुत आसान है नींद लाने का ये वैज्ञानिक तरीका
नींद लाने की एक और वैज्ञानिक द्वारा सुझाई गई ट्रिक PMR यानी प्रोग्रेसिव मसल रिलैक्सेशन है। यह ट्रिक आपकी मांसपेशियों में तनाव को कम कर आराम करने पर फोकस करती है। इसे फॉलो करने के लिए अपनी आईब्रोज को कम से कम 5 सेकंड के लिए जितना संभव हो सके, ऊपर की ओर ले जाएं और मसल्स को रिलैक्स कर दें। ऐसा करने से आपके माथे में कुछ तनाव पैदा होगा। फिर सांस को 5 सेकंड तक होल्ड करके रखें और फिर रिलैक्स हो जाएं। इसी तरह आंख और गर्दन की मांसपेशियों को भी रिलैक्स करें और देखते ही देखते 1 मिनट के अंदर आपको नींद आ जाएगी।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info