healthplanet.net

Posted on

लंबी खांसी को नजरअंदाज न करें, जानिए वजह और घरेलू उपचार :-

लंबी खांसी के कारण

सांस का संक्रमण- वायु नलिकाओं में सूजन या जलन आपकी खांसी की एक वजह हो सकती है.गैस रिफ्लेक्स और एसिड रिफ्लेक्स- ऐसी स्थिति में गले में लंबे समय तक जलन रहती है. और धीरे धीरे खांसी की समस्या और बढ़ सकती है.
धूम्रपान- खांसी की एक बड़ी वजह है धूम्रपान करना. ऐसे लोगों को अक्सर खांसी की समस्या बनी रहती है. धूम्रपान करने से शरीर उन रसायनों को हटा देता है जो निकोटीन के उपयोग से वायुमार्ग और फेफड़ों में प्रवेश करते हैं.
दवाएं- कई बार लगातार दवाएं खाने से भी खांसी की समस्या हो जाती है. कुछ ऐसी दवाएं जिन्हें आप डेली लेते हैं जैसे ब्लड प्रेशर की दवा खाने से भी खांसी हो सकती है.
खांसी ठीक करने के घरेलू उपाय अगर आपको हल्की फुल्की खांसी है तो आप घरेलू उपचार से ही इसे ठीक कर सकते हैं. लंबे समय तक खांसी होने पर आप इन उपायों से हल्का रिलीफ पा सकते हैं. लेकिन इन उपायों के साथ आपको डॉक्टर से भी सलाह जरूर लेनी होगी.
नमक के पानी से गार्गल- जब भी गले में खराश या खांसी हो सबसे पहले आपको दिन में कम से कम तीन बार नमक के पानी से गरारे जरूर करने चाहिए. ऐसा करने से गले में मौजूद कीटाणु खत्म हो जाते हैं. और आपके गले की खराश भा शांत हो जाती है.
भाप- खांसी जुकाम में दूसरा कारगर उपाय है भाप लेना. जुकाम में भाप से बंद नाक खुल जाती है. गले में जलन से भी राहत मिलती है. इसके अलावा भाप से कफ पिघलने लगता है और खांसी में आराम पड़ता है.
शहद- खांसी में शहद भी बहुत फायदेमंद है. शहद में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं जिससे गले के बैक्टीरिया मर जाते हैं. एक चम्मच शहद खाने से सूखी खांसी में आराम पड़ता है.
अदरक- अदरक का रस पीने से भी खांसी में आराम मिलता है. आप अदरक और शहद मिलाकर बच्चों को भी दे सकते हैं.
पीपल- मसालों में मिलने वाला पीपल भी खांसी में बेहतर काम करता है. पीपल तासीर में काफी गर्म होता है जिससे लंबी खांसी और कफ दूर हो जाता है.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info