healthplanet.net

Posted on

नवजात शिशु का आदर्श वजन कितना होना चाहिए?


नौ महीने पुरे कर समय पे जन्म लेने वाले नवजात शिशु का आदर्श वजन 2.7 kg - से लेकर - 4.1 kg तक होना चाहिए। तथा शिशु का औसतन शिशु का वजन 3.5 kg होता है। यह इस बात पे निर्भर करता है की शिशु के माँ-बाप की लम्बाई और कद-काठी क्या है।

नवजात शिशु का आदर्श वजन कितना होना चाहिए ideal weight of a newborn child

शिशु के जन्म के साथ ही तरह तरह के सवाल भी माँ बाप के मन में जन्म लेना शुरू करते हैं।

उन्ही सवालों में से एक सवाल जो सबसे ज्यादा माँ-बाप को परेशान करता है - वो है जन्म के समय नवजात शिशु का वजन कितना होना चाहिए।

"क्या मेरे नवजात शिशु का वजन ठीक है?"

अगर आप के मन में भी यह सवाल उठ रहा - तो यह लेख आप के लिए ही है।

Note:

अगर आप के शिशु का वजन कम है तो आप कुछ चुनिंदा आहार के दुवारा शिशु का वजन बढ़ा सकती हैं।
क्या आप को पता है की जन्म के दो दिनों के अन्दर शिशु का वजन 10 प्रतिशत तक घट जाता है।

शिशु के सर के परिधि (circumference) का भी माप

शिशु के जन्म के समय उसका वजन और लम्बाई का माप लिया जाता है। इसके के साथ शिशु के सर के परिधि (circumference) का भी माप लिया जाता है। इस जानकारी का इस्तेमाल किया जाता है यह पता लगाने में की क्या नवजात शिशु के लम्बाई और वजन का अनुपात सही है?

लेकिन इसके साथ साथ एक और महत्वपूर्ण वजह है जो नवजात शिशु के वजन को प्रभावित करती है। वो वजह है शिशु के जन्म से पहले माँ का जीवन।
इस लेख में आप पढ़ेंगी:

शिशु के वजन पे माँ के जीवन शैली का प्रभाव
नवजात शिशु के वजन से सम्बंधित ये बातें जान लें
नवजात शिशु का आदर्श वजन
इन परिस्थितियोँ में शिशु का वजन सामान्य से ज्यादा रहेगा
जन्म के बाद शिशु का वजन घट गया

शिशु के वजन पे माँ के जीवन शैली का प्रभाव

बच्चे के जन्म से पहले माँ का सेहत कैसा था,
गर्भावस्ता के दौरान माँ का वजन कितना है
माँ का खान पान
गर्भावस्ता में माँ का स्वस्थ - जैसे की ह्रदय सम्बन्धी समस्या, मोटापा इतियादी
माता पिता के परिवार का इतिहास

शिशु के वजन पे माँ के जीवन शैली का प्रभाव mothers lifestyle impacts newborns weight
ये सभी बातें निर्धारित करती हैं की बच्चे का वजन, उसकी लम्बाई और उसका आकर कैसा होगा। अगर बच्चे के माँ - बाप लम्बे हैं तो बच्चा भी लम्बा होगा।

अगर बच्चे का जन्म समय से पहले होता है तो बच्चे का वजन कम होने की सम्भावना रहती है। जो बच्चे देर से पैदा होते हैं, उनका वजन सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहता है।

नवजात शिशु के शारीरिक वजन पे उसके लिंग का भी प्रभाव पड़ता है। अगर शिशु लड़का है तो उसका वजन ज्यादा रहेगा, और अगर शिशु लड़की है तो उसका कम रहेगा।
नवजात शिशु के वजन से सम्बंधित ये बातें जान लें

नवजात शिशु का सामान्य से कम या ज्यादा वजन होना, जरुरी नहीं की किसी बीमारी का संकेत हो। सामान्य से कम या ज्यादा वजन के बच्चे भी पूर्ण रूप से स्वस्थ होते हैं।
नवजात शिशु का सामान्य से कम या ज्यादा वजन होना इस बात को नहीं दर्शाता है की बड़े होने पे शिशु की लम्बाई या वजन क्या होगा। उदहारण के लिए समय पूर्व जन्मे कम वजन के बच्चे आगे चलकर लम्बे व्यस्क हो सकते हैं।
पैदा होने वाले आधे जुड़वाँ बच्चे अपने औसत वजन से कम वजन में पैदा होते हैं।
जो बच्चे अपने औसत वजन से कम वजन में पैदा होते हैं, उनमे संक्रमण का खतरा रहता है।
अगर जन्म के समय नवजात शिशु का वजन कम है तो आप उचित आहार दे कर दुबले बच्चे का वजन बढ़ा सकती हैं।

नवजात शिशु के वजन से सम्बंधित ये बातें जान लें
नवजात शिशु का आदर्श वजन
नवजात शिशु जो गर्भ में अपना पूरा समय व्यतीत करता है जो की 37 सप्ताह से लेकर 40 सप्ताह (9 महीने) के बीच होता, इस शिशु का आदर्श वजन 2.7 kg - से लेकर - 4.1 kg तक होना चाहिए। तथा शिशु का औसतन शिशु का वजन 3.5 kg होता है। यह इस बात पे निर्भर करता है की शिशु के माँ-बाप की लम्बाई क्या है।

नवजात शिशु का आदर्श वजन
जिस नवजात शिशु का वजन जन्म के समय 2.5kg या इससे कम रहता है, ऐसे शिशु को कम वजन शिशु (low birth weight) माना जाता है।

नवजात शिशु जिसका वजन जन्म के समय 4kg या इससे अधिक रहता है, ऐसे शिशु को सामान्य से बड़ा माना जाता है और इन्हे macrosomia शब्द से परिभाषित किया जाता है।


इन परिस्थितियोँ में शिशु का वजन सामान्य से ज्यादा रहेगा
अगर आप के जन्म के समय आप का वजन ज्यादा था।
गर्भवती होने से पहले से ही आप का वजन ज्यादा था।
गर्भावस्थ के दौरान आप के वजन में बहुत तेज़ी से बढ़ोतरी हुई।

जन्म के बाद शिशु का वजन घट गया
अगर आप के शिशु का वजन जन्म के कुछ सप्ताह के अंदर घट गया है तो इसमें आप को चिंता करने की कोई आवशकता नहीं है। जन्म के समय शिशु के शरीर में अतिरिक्त द्रव (extra fluid) होता है।

जन्म के कई दिनों के अंदर शिशु का वजन 7 - से - 10 प्रतिशत तक कम होगा। यह बिलकुल साधारण बात है।

लेकिन जन्म से दो सप्ताह के अंदर शिशु का वजन फिर से उतना हो जायेगा जितना की जन्म के समय था।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info