Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
एक दिन में कितने ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं? जाने फायदे और नुकसान
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) का सेवन फायदेमंद होता है। ड्राई फूट्स का सेवन करने से हमारे शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी दूर होती है। क्योंकि ड्राई फूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। ड्राई फ्रूट्स का सेवन करने से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है, साथ ही इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। क्योंकि ड्राई फ्रूट्स फाइबर, विटामिन जैसे तत्वों से भरपूर होते हैं, साथ ही इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण भी मौजूद होता है, जो स्वास्थ्य के लिहाज से काफी लाभदायक साबित होते हैं। लेकिन ड्राई फ्रूट्स का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, क्योंकि अधिक सेवन स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। तो आइए जानते हैं एक दिन में कौन से ड्राई फ्रूट्स का कितने मात्रा में सेवन करना चाहिए और इसको खाने के क्या-क्या फायदे और नुकसान होते हैं।
एक दिन में कितने ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं? जाने फायदे और नुकसान-
एक दिन में कितने ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं?
ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत को काफी फायदा पहुंचाता है, ड्राई फ्रूट्स का सेवन आप कभी भी कर सकते हैं। लेकिन आपको ड्राई फ्रूट्स की ओवरईटिंग नहीं करनी चाहिए। बता दें कि एक दिन में आपको करीब 20 से 25 ग्राम ड्राई फ्रूट्स का ही सेवन करना चाहिए। वहीं, अगर सिर्फ एक ही प्रकार के मेवे का सेवन कर रहे हैं, तो आपको 4-5 पीस ही एक बार में खाने चाहिए।
1- अगर आप बादाम (Almonds) का सेवन कर रहे हैं, तो आपको एक दिन में 4-5 बादाम का सेवन करना चाहिए।
2- अगर आप अखरोट (Walnuts) का सेवन कर रहे हैं, तो आपको एक दिन में 2 अखरोट का सेवन करना चाहिए।
3- अगर आप काजू (Cashew) का सेवन कर रहे हैं, तो आपको 3-4 काजू का सेवन करना चाहिए।
4- अगर आप पिस्ता (Pistachio) का सेवन कर रहे हैं, तो आपको 4-5 पिस्ता का सेवन करना चाहिए।
5- अगर आप खजूर (Dates) का सेवन कर रहे हैं, तो आपको 2 खजूर का सेवन करना चाहिए।
6- अगर आप किशमिश (Raisins) या मुनक्का (Munakka) का सेवन कर रहे हैं, तो आपको 7-8 किशमिश या मुनक्का का सेवन करना चाहिए।
ड्राई फ्रूट्स के फायदे
1- ड्राई फ्रूट्स का सेवन हार्ट (Heart) को काफी फायदा पहुंचाता है, क्योंकि इसमें एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है, जो हार्ट संबंधी बीमारियों के जोखिम को कम करने में मदद करता है।
2- शरीर में आयरन (Iron) की कमी होने पर ड्राई फ्रूट्स का सेवन फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें आयरन पाया जाता है, जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है।
3- ड्राई फ्रूट्स का सेवन स्किन (Skin) और बालों (Hair) के लिए फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें प्रोटीन और विटामिन पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में और बालों को घना और मजबूत बनाने में मदद करते हैं।
4- ड्राई फ्रूट्स कैल्शियम से भरपूर होते हैं, जो हड्डियों (Bones) को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है।
5- ड्राई फ्रूट्स ओमेगा 3 फैटी एसिड से भरपूर होता है, जो याददाश्त (Memory) को तेज करने में मदद करते हैं।
6- ड्राई फ्रूट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं, जो इम्यूनिटी (Immunity) को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। जिससे आप कई बीमारियों की चपेट में आने से बच सकते हैं।
ड्राई फ्रूट्स के नुकसान
1- अगर आप वजन (Weight) कम करना चाहते हैं, तो आपको अधिक मात्रा में ड्राई फ्रूट्स का सेवन नहीं करना चाहिए।
2- ड्राई फ्रूट्स का अधिक सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्या हो सकती है।
3- ड्राई फ्रूट्स से कई लोगों को एलर्जी (Allergy) होती है, ऐसे में इसका सेवन करने से बचना चाहिए।
| --------------------------- | --------------------------- |