Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
1 घंटा पैदल चलने से कितनी कैलोरी बर्न होती है?
पैदल चल कर आसानी से 1/2 किलो वजन कम किया जा सकता है। हर हफ्ते इतना वजन कम करना सुरक्षित है और इससे स्वास्थ्य पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता। ऐसे में अगर आप 10 किलो वजन कम करना चाहते हैं, हर हफ्ते 1/2 किलो की औसत से आप सिर्फ 20 हफ्ते, यानी 5 महीने में ही 10 किलो वजन घटा सकते हैं। इसके बाद भी पैदल चलना जारी रखते हैं तो वजन संतुलित बना रहेगा।
हर हफ्ते 1/2 किलो वजन ङटाने के लिए रोज पैदल चलने के दौरान 250 से 500 कैलोरी बर्न करने की ज़रुरत पड़ेगी। अगर इतनी कैलोरी बर्न नहीं होती है तो फिर आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा।
पैदल चलने से, प्रति मिनट कितनी कैलोरी बर्न होगी ये वजन और चलने की गति पर निर्भर करता है। अगर आप साढ़े 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलते हैं तो आप प्रति मिनट अपने वजन के हिसाब से इतनी कैलोरी कम कर सकते हैं....
मान लीजिये आपका वजन 65 किलो है, और आप 10 किलो वजन कम करना चाहते हैं। तो रोज़ाना आप चल कर प्रति दिन 250 अतरिक्त कैलोरी बर्न करने की कोशिश करें (ऐसा करने से प्रति हफ्ता 1/2 किलो वजन कम होगा)। चूंकि आपका वजन 65 किलो है, तो 250 कैलोरी कम करने के लिए आपको प्रतिदिन 6.5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से 45 मिनट (250 को 5.5 से भाग करें) चलना होगा।
यह है कैलोरीज जांचने का सटीक तरीका
आज के समय कैलोरीज की मात्रा जांचने के लिए आमतौर पर स्मार्ट वॉच या एप्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन इससे पूरी तरह सटीक जानकारी नहीं मिलती है। इसके विपरीत आप इस फार्मूला के जरिए आसानी से कैलकुलेट कर सकते हैं।
उदाहरण: मान लें कि आपका वजन 68 किलोग्राम है और समतल जगह पर 3 मील प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ रहे हैं। जिसमें 3.5 MET का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस स्थिति में आप हर मिनट 4 कैलोरीज जला रहे हैं। यानी एक घंटे में करीब 400 कैलोरीज जला लेगा।
सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।
| --------------------------- | --------------------------- |