healthplanet.net

Posted on

हाइपरसोम्निया क्या है?


हाइपरसोम्निया एक ऐसी बीमारी है जिसमें व्यक्ति को दिन में बहुत अधिक नींद आती है। यहां तक कि रात में अच्छी नींद लेने के बावजूद भी दिन में ज्यादा नींद आती है। इस बीमारी से पीड़ित व्यक्ति को किसी भी समय नींद आ सकती है जैसे-काम करते समय या ड्राइविंग करते समय। हाइपरसोम्निया दो प्रकार का होता है-प्राइमरी और सेकेंडरी। प्राइमरी हाइपरसोम्निया होने पर कोई गंंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं बल्कि अधिक थकान जैसे लक्षण सामने आते हैं।


जबकि सेकेंडरी हाइपरसोम्निया पर्किंसन डिजीज, किडनी फेल होने और स्लिप एप्निया के कारण होती है। अगर समस्या बढ़ जाती है तो आपके लिए गंभीर स्थिति बन सकती है । इसलिए इसका समय रहते इलाज जरूरी है। इसके भी कुछ लक्षण होते हैं ,जिसे ध्यान देने पर आप इसकी शुरूआती स्थिति को समझ सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info