Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आपके नाखून बताते हैं कि आप कितने स्वस्थ हैं, जानिए कैसे करें देखभाल
क्या आपको पता है, कि आपके नाखून आपकी फिटनेस का स्टेटस बताते हैं. नाखूनों के बदलते रंग और प्रकार इस बात का संकेत होते हैं.
आपके नाखून बताते हैं कि आप कितने स्वस्थ हैं, जानिए कैसे करें देखभाल
हम सभी लोग अपनी त्वचा का कितना ख्याल रखते हैं ना, सुंदर दिखने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते. वैसे तो आजकल मेनिक्योर और पेडिक्योर कर हम अपने हाथों और पैरों की खूबसूरती की तरफ भी ध्यान देते हैं, नेल आर्ट भी बनाते हैं... लेकिन क्या आपने कभी अपना नाखूनों की हेल्थ की तरफ ध्यान दिया है? नाखून अगर खूबसूरत हैं, हैल्दी हैं तो समझिए आप भी स्वस्थ हैं. अगर आपके नाखूनों का रंग और टेक्सचर बदल रहा है तो उसका सीधा संबंध आपके बिगड़े स्वास्थ्य से है. माना जाता है कि इंसान को कोई भी बीमारी होने पर उसके नाखून इसके संकेत दे देते हैं. चलिए जानते हैं नाखून के रंग बदलने से कौन-कौन सी बीमारियां हो सकती हैं…
बदलते नाखूनों के रंग और प्रकार
गुलाबी नाखून: अगर आपके नाखूनों का रंग गुलाबी है तो यह एक अच्छा संकेत है और दर्शाता है कि आप एक हेल्दी लाइफस्टाइल फॉलो कर रहे हैं और और स्वस्थ हैं।
सफेद लाइन नाखून: अगर आपके नाखूनों पर सीधी, आड़ी या किसी भी तरह की सफेद लाइन हो तो इसका मतलब है कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है. जिससे किडनी या लीवर से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं. इससे कैंसर जैसे रोग होने का भी संकेत मिलता है.
कमजोर नाखून: अगर आपको भी कभी लगे कि आपके नाखून कमजोर हैं और आसानी से टूट रहे हैं या फिर उनमें दरार भी दिखाई दे रही हो तो इसका मतलब आपको थायराइड की समस्या हो सकती है.
पीले नाखून: अगर नाखूनों के नीचे काली सी या पीली काई सी जमी हुई दिखाई देती है तो इसका मतलब है कि अनीमिया या दिल से जुड़ी परेशानियां हो सकती हैं.
सफेद नाखून: अगर नाखून सफेद दिखें या इन पर धब्बे दिखाई दें तो इसका संकेत है कि लिवर के रोग होने की संभावना हो सकती है.
ऊपर की तरफ उभरे हुए नाखून: नाखून अगर ऊपर की तरफ ऊभरे हुए हों तो फेफड़ों और आंतों में सूजन हो सकती है.
नाखूनों की स्किन निकलना: अगर हाथ-पैर दोनों के नाखूनों की स्किन निकल रही है तो आपको अपनी डाइट में आयरन बढ़ाने की जरूरत है. साथ ही एक अच्छा मॉइश्चराइजर और पानी का काम करते वक्त गल्व्ज का इस्तेमाल आपकी इस परेशानी को सुलझा सकता है.
कैसे रखें नाखूनों का ध्यान?
नाखूनों के स्वास्थ्य के लिए खानपान में उचित ध्यान देने की खासा जरूरत है. जब आंतरिक रूप से आप स्वस्थ होंगेतो बाहरी सौंदर्य तो अपने आप ही बढ़ जाएगा.
कोशिश करें कि हाथ गुनगुने पानी से धोएं, नाखूनों में गंदगी ना जमने दें.
अगर आपको लंबे समय तक पानी का काम रहता है, तो ग्लव्ज का इस्तेमाल जरूर करें.
नाखूनों को डिटर्जेंट या केमिकल से जितना हो सके बचाने की कोशिश करें.
नाखूनों की मसाज से भी आप उन्हें हेल्दी रख सकते हैं. नारियल, ऑलिव ऑयल या फिर अरंडी के तेल से नियमित मसाज करें.
समय-समय पर नाखूनों को काटते रहें और महिलाओं के लिए जरूरी है कि अच्छे नेल पेंट का ही इस्तेमाल करें. सस्ते नेल पेंट या नेल पॉलिश रिमूवर आपके नाखूनों को नुकसान पहुंचाते हैं.
| --------------------------- | --------------------------- |