healthplanet.net

Posted on

शरीर में सूजन क्यों होती है (Body Inflammation Causes) :-

शरीर में सूजन कई कारणों से हो सकती है। इसमें ऑटोइम्यून विकार, खराब लाइफस्टाइल आदि शामिल हैं।

1. ऑटोइम्यून विकार

ऑटोइम्यून बीमारी में शरीर अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली और स्वस्थ कोशिकाओं पर हमला करने लगती है। इस स्थिति में शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं। शरीर में सूजन का एक मुख्य कारण ऑटोइम्यून विकार भी हो सकता है। जैसे ल्यूपस। ल्यूपस एक दीर्घकालीन ऑटोइम्यून बीमारी है, जो शरीर के स्वस्थ ऊतकों पर हमला करती है।

2. कुछ प्रकार के खाद्य पदार्थ

जो ऑटोइम्यून विकार वाले लोगों में सूजन पैदा कर सकते हैं या खराब कर सकते हैं। इन खाद्य पदार्थों में चीनी, रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट, शराब और ट्रांस फैट शामिल हैं। इसलिए सूजन से बचने के लिए आपको इनसे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

3. अधिक मात्रा में शराब का सेवन

अगर आप अधिक मात्रा में शराब का सेवन करते हैं, तो आपको अपने जीवन में कभी न कभी सूजन की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, अधिक मात्रा में शराब पीने का असर हमारे लिवर पड़ता है। लिवर में थोड़ी सी भी गड़बड़ी शरीर में सूजन पैदा कर सकता है। इतना ही नहीं धूम्रपान करना भी सूजन का कारण बन सकता है।

4. हाई बॉडी मास इंडेक्स

हाई बॉडी मास इंडेक्स यानी मोटापा भी शरीर में सूजन का कारण बन सकता है। अगर आपका वजन बढ़ रहा है, तो आपको इसे कंट्रोल में करने की जरूरत होती है। क्योंकि एक समय के बाद आपको शरीर में सूजन महसूस हो सकती है।

5. एक्सरसाइज न करना

स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक रूप से सक्रिय रहना बहुत जरूरी होता है। जो लोग एक्टिव नहीं होते हैं, उन्हें कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। एक्सरसाइज या योग या करना भी सूजन का कारण बन सकता है। साथ ही अधिक तेज व्यायाम भी सूजन का कारण बनता है।

6. तनाव में रहना

तनाव या स्ट्रेस सूजन का कारण हो सकता है। तनाव हमारे मानसिक स्वास्थ्य के साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए आपको इससे बचने की पूरी कोशिश करनी चाहिए।

इनके अलावा चोट, तरल अवरोधन, गर्भावस्था, मासिक धर्म, हार्मोनल परिवर्तन, संक्रमण, विशेष बीमारी के कारण, किडनी खराब और एनाफिलेक्सिस के कारण भी शरीर में सूजन पैदा हो सकती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info