healthplanet.net

Posted on

मॉर्निंग वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह सैर करने से न सिर्फ आप तरोताजा महसूस करते हैं, बल्कि यह आपके शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य सकारात्मक प्रभाव डालता है। जब आप सुबह सैर पर जाते हैं तो आप सूर्य की किरणों से समय बिताते हैं जिससे आपके विटामिन डी मिलता है। मॉर्निंग वॉक करने से तनाव और डिप्रेशन कम होता है। इससे वजन को कंट्रोल रखने में मदद मिलती है। इसके अलावा मॉर्निंग वॉक करने से कई गंभीर रोगों में भी लाभ मिलता है जैसे डायबिटीज, हाई ब्लड प्रशर। साथ ही दिल को को स्वस्थ रखने में भी मदद मिलती है।

क्या आप जानते हैं मॉर्निंग वॉक के बाद सही डाइट और फूड्स का सेवन करने से इसके लाभों को अधिक बढ़ाने में मदद मिल सकती है? जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा! अब सवाल यह है कि सुबह की सैर के बाद आपके पास भोजन के कौन से विकल्प मौजूद हैं? चिंता न करें, इसमें आपकी मदद करने के लिए हम यहां हैं। इस लेख में हम आपको मॉर्निंग वॉक के बाद खाने के लिए 5 फूड्स (Foods To Eat After Morning Walk For Maximum Benefits In Hindi) बता रहे हैं, जो आपकी अधिकतम लाभ प्राप्त करने में मदद करेंगे।

Foods To Eat After Walking
मॉर्निंग वॉक बाद क्या खाना चाहिए? जानें 5 फूड्स (Foods To Eat After Morning Walk For Maximum Benefits In Hindi)
1. नट्स और ड्राई फ्रूट्स खाएं

नट्स और ड्राई फ्रूट्स हेल्दी फैट्स से भरपूर होते हैं। साथ ही इनमें कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे जरूरी पोषक तत्व भी मौजूद होते हैं। जो आपके शरीर को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। आपके पाचन को मजबूत बनाते हैं और वजन घटाने में भी मदद करते हैं।

2. ओट्स खाएं

ओट्स फाइबर का बेहतरीन स्रोत है। यह आपकी भूख को नियंत्रित करने में मदद करता है। ओट्स खाने से आप लंबे समय तक पेट भरा महसूस करते हैं। इससे वजन घटाने में बहुत मदद मिलती है। साथ ही आपको अनहेल्दी फूड्स की क्रेविंग भी नहीं होती है। यह आपके पाचन को मजबूत बनाते हैं और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करते हैं।

3. अंकुरित फूड्स

अंकुरित फूड्स जैसे मूंग दाल, सोयाबीन, छोले या चना आदि में प्रोटीन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है। साथ ही इनमें कैल्शियम और डाइट्री फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है। मसल बिल्ड और वेट लॉस करने वालों के ये पसंदीदा फूड्स में से एक है। सुबह इनका सेवन आपकी सेहत के लिए बेहद लाभकारी होता है।

4. फल खाएं

फल डाइट्री फाइबर से भरपूर होते हैं। साथ ही शरीर के लिए आवश्यक विटामिन और मिनरल से भरपूर होते हैं। इसके अलावा फलों में प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट की भी अच्छी मात्रा होती है। फल खाने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता है और हाई बीपी, हृदय रोगों का जोखिम कम होता है। फलों का सेवन आपको पेट संबंधी रोगों से भी दूर रखता है।


5. दही खाएं

दही एक बेहतरीन प्रोबायोटिक है जो आपके पेट के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही दही प्रोटीन और कैल्शियम का भी बेहतरीन स्रोत है। दही आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत फायदेमंद है। यह पाचन को मजबूत बनाती है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करती है। जिससे वेट लॉस और फैट लॉस दोनों में मदद मिलती है। दही खाने से आपकी इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info