healthplanet.net

Posted on

सुबह खाली पेट गुड़हल के फूल खाने से सेहत को मिलेंगे कई फायदे, जानें सेवन के 3 तरीके
गुड़हल के फूल अधिकतर घरों के गमलों या बगीचों में आसानी से देखने को मिल सकते हैं। ये फूल घर की खूबसूरती को तो बढ़ाते ही हैं, साथ ही ये स्वास्थ्य के लिए भी काफी फायदेमंद होते हैं। गुड़हल के फूलों (Hibiscus Flower in Hindi) में कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, हेल्दी फैट, विटामिन सी, कैल्शियम, आयरन, विटामिन बी कॉम्पलेक्स आदि पाए जाते हैं। अधिकतर लोग गुड़हल के फूलों का उपयोग त्वचा और बालों पर काफी समय से करते आ रहे हैं। लेकिन आप चाहें तो इनका सेवन भी कर सकते हैं। गुड़हल के फूलों का सेवन करने से कई स्वास्थ्य समस्याओं में आराम मिल सकता है। आप गुड़हल के फूलों को सुबह या शाम किसी भी समय ले सकते हैं। तो चलिए, जानते हैं सुबह खाली पेट गुड़हल का फूल खाने से क्या होता है? या फिर गुड़हल का फूल खाने से क्या लाभ होता है? (Gudhal ka Phool Khane ke Fayde)
सुबह खाली पेट गुड़हल का फूल खाने के फायदे-
फ्री रेडिकल्स को नष्ट करे

गुड़हल के फूल फ्री रेडिकल्स से बचाव कर सकते हैं। गुड़हल के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स के रूप में जाने वाले हानिकारक अणुओं को नष्ट कर देते हैं। ऐसे में कैंसर, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव होता है।
वजन घटाने में सहायक

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो सुबह खाली पेट गुड़हल के फूलों का सेवन कर सकते हैं। नियमित रूप से गुड़हल के फूलों का सेवन करने से वेट लॉस करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए आप गुड़हल के फूलों की चाय बनाकर पी सकते हैं। गुड़हल के फूल डाइजेशन को बेहतर बनाकर वजन घटाने में मदद करते हैं।
बैक्टीरिया को नष्ट करे

गुड़हल के फूलों में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में गुड़हल के फूलों का सेवन करने से बैक्टीरिया आदि को बढ़ने से रोका जा सकता है। बैक्टीरिया को नष्ट किया जा सकता है।
लिवर को हेल्दी बनाए रखे

लिवर हमारे शरीर का एक बहुत जरूरी अंग होता है। इसलिए इसका स्वस्थ होना बहुत जरूरी होता है। लिवर को हेल्दी बनाए रखने के लिए आप गुड़हल के फूलों का सेवन कर सकते हैं। गुड़हल के फूल लिवर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं। इससे टॉक्सिंस निकलते हैं और लिवर क्लीन और हेल्दी बनता है।
गुड़हल के फूल का सेवन कैसे करें?-

गुड़हल के फूलों का उपयोग (Gudhal ke Phool ka Use) कई तरीकों से किया जा सकता है। आप गुड़हल के फूलों को चाय, पाउडर आदि के रूप में ले सकते हैं।

1. गुड़हल के फूलों की चाय काफी टेस्टी और सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसलिए आप चाहें तो सुबह गुड़हल के फूलों की चाय पी सकते हैं।
2. इसके अलावा गुड़हल के फूलों के पाउडर का उपयोग भी किया जा सकता है। आप इसके पाउडर को गुनगुने पानी के साथ मिलाकर पी सकते हैं।
3. इसके अलावा कई लोग गुड़हल के फूलों के अर्क का भी सेवन करते हैं।

गुड़हल के फूल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं। गुड़हल के फूलों का सेवन करने से वजन घटाने में मदद मिलती है, साथ ही फ्री रेडिकल्स से भी बचाव होता है। इसके अलावा गुड़हल के फूल त्वचा, बालों और लिवर के लिए भी फायदेमंद हो सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info