Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
आज के समय में ज्यादातर लोगों की सुबह बेड टी से या कॉफी के साथ होती है। सुबह खाली पेट सोकर उठते ही कॉफी या चाय का सेवन सेहत के लिए बहुत नुकसानदायक माना जाता है। इसका लंबे समय तक सेवन करने से आप एसिडिटी और पेट से जुड़ी अन्य समस्याओं के शिकार भी हो सकते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि सुबह का भोजन ऐसा होना चाहिए जो आपके शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ अंदरूनी अंगों के लिए भी फायदेमंद हो। तो आइए जानते हैं सुबह के समय खाने के लिए फायदेमंद माने जाने वाले फूड्स के बारे में-
1. ड्राई नट्स का सेवन
सुबह खाली पेट ड्राई नट्स का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इनमें मौजूद विटामिन, ओमेगा 3 फैटी एसिड और प्रोटीन आदि शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सुबह में नट्स खाने से आपके शरीर को एनर्जी भी मिलती है।
2. दालचीनी का करें सेवन
आज के समय में असंतुलित खानपान की वजह से मोटापे की समस्या बेहद कॉमन हो गयी है। इस समस्या से छुटकारा पाने और शरीर को हेल्दी बनाने के लिए सुबह के समय दालचीनी का सेवन बहुत फायदेमंद है। सुबह उठकर शहद और दालचीनी का पानी पीने से अनेकों फायदे मिलते हैं।
3. पपीता खाएं
पपीता खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। सुबह खाली पेट पपीता खाने से आपको फाइबर, विटामिन, फोलेट और एनर्जी मिलती है। इसके अलावा पपीता पेट के लिए बहुत अच्छा माना जाता है, इसका सेवन करने से पेट से जुड़ी परेशानियां दूर होती हैं।
4. दूध पिएं
सुबह खाली पेट दूध पीना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दूध में मौजूद पोषक तत्व शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। सर्दी के मौसम में बीमारियों से बचने के लिए भी सुबह के समय खाली पेट दूध पीने की सलाह दी जाती है।
5. दलिया खाएं
सुबह खाली पेट दलिया खाने से भी आपकी सेहत को कई फायदे मिलते हैं। दलिया खाने से आपका पाचन तंत्र एकदम ठीक रहता है। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज और अपच जैसी समस्याओं में बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका अलावा दलिया खाने से आपका कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल में रहता है।
6. शहद खाएं
सुबह खाली पेट शहद खाना भी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ आसानी से बाहर निकल जाते हैं और शरीर की पाचन क्रिया को फायदा मिलता है। शहद खाने से आपके शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत रहती है।
7. नींबू पानी
सुबह उठकर नींबू पानी का सेवन शत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बॉडी में मौजूद विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए और वजन कंट्रोल करने, चर्बी कम करने, पाचन तंत्र को हेल्दी बनाने और शरीर का चयापचय ठीक रखने के लिए नींबू पानी का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
| --------------------------- | --------------------------- |