healthplanet.net

Posted on


अक्सर सुबह में बेड छोड़ते समय आलस सा बना रहता है लेकिन फिर भी उठना पड़ता है। इसी आलस के वजह से पूरे दिन सुस्ती बनी रहती है और कोई काम में मन नहीं लगता है। हालांकि, इस समस्या से छुटकारा पाने में कुछ एक्सरसाइज मदद कर सकते हैं। इन एक्सरसाइज के लिए आपको रोज सिर्फ 10 मिनट का समय निकालना है। इन एक्सरसाइज के करने के बाद आप पूरे दिन एक्टिव रहेंगे और आपकी एनर्जी भी बरकरार रहेगी। तो आइए जानते हैं सुबह उठने के बाद दिन की शुरुआत कैसे करना चाहिए।


कई लोग फिट रहने के लिए सुबह-सुबह उठकर जिम में घंटों पसीना बहाते हैं। लेकिन आप घर में ही कुछ एक्सरसाइज को कर के फिट रह सकते हैं। सुबह उठने के बाद सबसे पहले एक गिलास पानी पिएं और खुद को एक्सरसाइज के लिए तैयार करें। आप इन एक्सरसाइज को घर के किसी कमरे में, छत पर, पार्क में या कहीं भी बहुत आसानी से कर सकते हैं।

स्ट्रेचिंग के लिए सबसे पहले दोनों पैरों के बीच थोड़ा अंतर रखते हुए एकदम सीधे खड़े हो जाएं। अब अपने हाथों को ऊपर की ओर उठाएं और साथ में एड़ियां भी उठाएं। 10 सेकंड तक इस अवस्था में बने रहने के बाद सामान्य अवस्था में वापस आ जाएं। अब अपने हाथों को बाएं-दाएं तरफ फैलाएं और विपरीत दिशा में ले जाते हुए कमर को स्ट्रेच करें। इसके बाद हाथों को दोबारा ऊपर की तरफ उठाकर झुकते हुए पैर की उंगलियों को छुएं। इन सभी क्रियाओं के करने से शरीर की स्ट्रेचिंग हो जाएगी।

पावर पुशअप्स

स्ट्रेचिंग के बाद आपकी बॉडी अब एक्सरसाइज के लिए तैयार है। अब आप पुशअप्स कर सकते हैं। पुशअप्स करने से सीने, भुजाएं, एब्स और पैरों को फायदा होगा। पुशअप्स करने के लिए जमीन पर पेट के बल लेट जाएं और अपनी हथेलियों को जमीन पर इस तरह रखें कि ये आपके सीने के सामने आएं। अब अपने हाथों के ऊपर बल देकर पूरे शरीर को ऊपर उठाएं और फिर पहले वाली पोजीशन में आ जाएं। शुरुआत में अगर आप 5 से 10 पुशअप्स करते हैं तो आपके लिए फायदेमंद होगा।

सूमो स्क्वैट
सूमो स्क्वैट करने से कमर के निचले हिस्सों को फायदा मिलता है। इसके लिए आप सबसे पहले पैरों के बीच जगह बनाते हुए सीधा खड़े हो जाएं। अब अपने दोनों हाथों को सिर के पीछे ले जाकर लॉक कर लें। इसके बाद आगे की तरफ बिना झुके, बैठने की पोजीशन में आएं। घुटनों को मोड़ते हुए आप जितने नीचे तक बैठ सकते हैं, बैठें और फिर वापस खड़े हो जाएं। इस तरह 10 सेट करें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info