healthplanet.net

Posted on

सिजेरियन डिलीवरी के बाद डाइट में किन चीजों को शामिल करने की ज़रूरत है--

फाइबर से भरपूर डाइट लें-
आपको अपनी डाइट में फाइबर से भरपूर चीजों को शामिल करने की ज़रूरत है. इसके लिए आप राजमा, रेशे वाली सब्जियां, ब्राउन ब्रेड, ओटमील, मटर, मक्का, नाशपाती, सेब, ब्राउन राइस, केले, अनन्नास, संतरा, सिंघाड़ा, मूली-गाजर, आलू और शकरकंद जैसी चीजों का सेवन कर सकती हैं. ये इस दौरान होने वाली गैस और कब्ज़ की दिक्कत से आपको राहत देंगे और पेट साफ रखेंगे, जिससे स्टिच पर ज़ोर नहीं पड़ेगा और घाव जल्दी ठीक होगा.

डाइट में प्रोटीन शामिल करें-
सिजेरियन डिलिवरी के बाद महिलाओं को प्रोटीन से भरपूर चीजें खानी चाहिए. इसके लिए टोंड मिल्क, सोया मिल्क, टोफू, योगर्ट, दलिया, अंडा, व्हाइट बींस, दालें और मीट जैसी चीजों को डाइट में शामिल करना चाहिए. प्रोटीन की मदद से नए टिश्यू सेल्स की ग्रोथ तेज होती है.

कैल्शियम भी है डाइट में ज़रूरी-
कैल्शियम से भरपूर चीजों को भी डाइट में शामिल करने की ज़रूरत होती है. इसके लिए कीवी, नारियल, आम, अन्नानास, मुनक्का, बादाम, तरबूज, दही, बीन्स, सूखी हुई मटर, टोफू, हरी पत्तेदार सब्जियां, मछली, गेंहू, बाजरा, रागी, चना और सोयाबीन को डाइट में शामिल कर सकते हैं. कैल्शियम हड्डियों को मजबूत बनाने में सहायता करता है. साथ ही मांसपेशियों को भी आराम देता है.

विटामिन्स से भरपूर हो डाइट-
जल्दी रिकवरी और बेहतर सेहत पाने के लिए आपको डाइट में विटामिन्स से भरपूर चीजों को भी शामिल करना चाहिए. इसके लिए आप जिन चीजों का सेवन कर सकती हैं उसमें गाजर, शकरकंद, सीताफल, हरी सब्ज़ियां, पालक, अनार, स्ट्राबेरी, ब्लूबेरी, आम, तरबूज़, संतरा और अंगूर जैसे चीजें शामिल हैं. इससे आपकी रिकवरी भी जल्दी होगी और इम्यूनिटी भी स्ट्रांग होगी, जिससे किसी भी तरह के इंफेक्शन का खतरा भी कम होगा.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info