healthplanet.net

Posted on

सी-सेक्शन डिलिवरी के बाद कैसे कपड़े पहने महिला?


सबसे पहले आपको मुबारक क्योंकि आपने प्रेग्नेंसी और डिलिवरी के समय हिम्मत बनाए रखी और खूबसूरत बच्चे को जन्म दिया। अगर आपकी सी-सेक्शन डिलिवरी हुई है तो आपको एक महीने तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। पेट में लगे टांके आपकी मुश्किल बढ़ा सकते हैं। सी-सेक्शन के बाद महिलाओं के मन में डिलिवरी के बाद कैसे कपड़े पहने? यही सवाल मन में रहता है। आज इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बाताएंगे कि डिलिवरी के बाद कैसे कपड़े महिला कि उसे समस्या का सामना कम से कम करना पड़े। आप चाहे तो इस बारे में आपने डॉक्टर से भी राय ले सकती हैं।
डिलिवरी के बाद कैसे कपड़े पहने?


प्रसवोत्तर के बाद महिला का आकार में परिवर्तन आ जाता है। वहीं, प्रसव के बाद शिशु को ब्रेस्टफीडिंग भी कराना होता है। इसलिए, कपड़े उसी के अनुसार पहनने की आवश्यकता होती है। इसके लिए अब तो कंपनियां नर्सिंग कपड़े भी डिजाइन कर रहीं हैं। जिससे सिजेरियन डिलिवरी के बाद कैसे कपड़े पहने? यह समस्या खत्म हो जाती है। ऐसे कपड़ों का चयन करना आपके स्वास्थ्य के साथ-साथ शिशु के लिए भी आरामदायक होगा।
कपड़े चुनते वक्त रखें इन बातों का ध्यान


आपने जो भी कपड़े प्रेग्नेंसी के दौरान पहने थे, वो डिलिवरी के बाद आपको ढीले होंगे। डिलिवरी के बाद कैसे कपड़े पहने? इस सवाल का जवाब ढूंढ़ते समय आपको ये पता होना चाहिए कि डिलिवरी के बाद जरूरतें बदल गई हैं। अब अपने साथ ही नवजात शिशु के कंफर्ट का ध्यान भी रखना होगा। डिलिवरी के बाद कैसे कपड़े पहने इसके लिए पहले खुद से कुछ प्रश्न पुछ कर देखें जैसे कि,

क्या कपड़े ऐसे हैं जिन्हें पहनने के बाद मुझे उलझन होगी ?
कपड़े पहनने पर टांकों के पास कोई दिक्कत तो नहीं होगी?
डिलिवरी के बाद कपड़े ब्रेस्टफीड के दौरान आरामदायक होंगे ?
अगर मैं स्तनपान करा रही हूं और दरवाजे पर कोई आ गया तो तुरंत मैं कपड़ों को ठीक करके दरवाजा खोलने जा सकती हूं ?
कोई कपड़ा या फैब्रिक ऐसा तो नहीं जो बच्चे के चुभे और उसकी नाजुक स्किन को नुकसान पहुंचाएं?

डिलिवरी के बाद कैसे कपड़े पहने : सी-पैंटी का करें चुनाव

सी-पैंटी खास उन महिलाओं के लिए बनाई गई हैं जिनका सी-सेक्शन हुआ है। ये मेडिकली एप्रूव होती हैं। सी-पैंट में सिलिकॉन पैनल होता है जो सी-सेक्शन स्कार को कम करने का काम करता है। आप इसे मार्केट या ऑनलाइन भी खरीद सकती हैं।

सी-पैंटी पहनते वक्त आपको ये ध्यान रखना चाहिए कि आपके टांके (incision) अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। अगर आपको कोई भी जिप वाली ड्रेस पहननी है तो पहले सी-पैंटी पहने फिर उसके ऊपर जिप वाली ड्रेस पहन सकती हैं।
अगर आप बाहर किसी डिनर डेट पर जा रही हैं और खास ड्रेस पहनने वाली हैं तो थोड़ी देर के लिए बेल्ट (बैली रेप) अवॉइड कर सकती हैं लेकिन सी-पैन्टी जरूर पहनें।
सी-पैंटी में शेप और कलर में वैराइटी आसानी से मिल जाती है, आप अपनी सुविधा के अनुसार इसे ले सकती हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info