healthplanet.net

Posted on

आजकल जुकाम, बुखार के अलावा सीने में भारीपन भी एक ऐसा संकेत है जिससे लोग घबरा रहे हैं। लोग सुनी-सुनाई बातों के आधार पर तनाव का शिकार होने लगते हैं या सोचते हैं कि उन्हें यह भारीपन कहीं कोरोना के कारण या लंग्स में संक्रमण के फैल जाने, खराब हो जाने से तो नहीं हो रहा है।27-Mar-2022

सीने में भारीपन महसूस होने के हो सकते हैं ये 4 कारण, जरूरी है तुरंत डॉक्टर की सलाह :-

1. तनाव (Stress)

तनाव एक ऐसी स्थिति है, जिसका असर मस्तिष्क के साथ-साथ सीने पर भी पड़ता है। अत्यधिक तनाव के कारण सीने की मांसपेशियों में सिकुड़न हो सकती है, जिसके कारण व्यक्ति को सीने में भारीपन महसूस होने लगता है। ऐसी स्थिति अगर बार-बार हो या तनाव बहुत ज्यादा बढ़ जाए, तो व्यक्ति को हार्ट अटैक का भी खतरा रहता है। इसलिए अगर आपको तनाव रहता है किसी अच्छे थेरेपिस्ट की मदद से या साइकोलॉजिस्ट की मदद से अपने तनाव को कम करें। लोगों से मिलें-जुलें और खुद को बिजी और खुश रखने की कोशिश करें।

2. चिंता (Stress)

अक्सर लोग तनाव और चिंता में अंतर नहीं कर पाते हैं क्योंकि दोनों लगभग एक जैसे लक्षणों वाली समस्याएं हैं। दिमाग में लगातार नकारात्मक ख्याल आना और किसी नकारात्मक चीज के बारे में घंटो सोचते रहने की स्थिति को चिंता कहते हैं। चिंता भी अगर एक हद से ज्यादा बढ़ जाए, तो शरीर के लिए घातक साबित होती है। चिंता के कारण भी सीने में भारीपन की समस्या हो सकती है। एंग्जायटी के कारण भी व्यक्ति को हार्ट अटैक की समस्या हो सकती है। इसलिए इससे भी जल्द से जल्द छुटकारा पाने की जरूरत है।

3. एसिड रिफ्लक्स या एसिडिटी (Acid Reflux or Acidity)

जरूरी नहीं है कि सीने में भारीपन सिर्फ हृदय की समस्याओं से जुड़ी हो। कई बार इसका कारण आपका पाचनतंत्र भी हो सकता है। एसिड रिफलक्स एक ऐसी समस्या है, जिसके कारण कई बार सीने में जलन तो कई बार भारीपन महसूस होता है। आमतौर पर अगर किसी व्यक्ति को सीने में भारीपन के साथ-साथ जलन, मुंह में कड़वा टेस्ट या मतली की समस्या हो, तो ये एसिड रिफलक्स का संकेत हो सकता है। आमतौर पर एसिड रिफलक्स का कारण बहुत अधिक मिर्च-मसाले वाला भोजन, तैलीय भोजन या फैटी भोजन है। कुछ लोग जो एक ही दिन में बहुत ज्यादा चाय-कॉफी पी लेते हैं, उन्हें भी ये समस्या हो सकती है।

4. अन्य मेडिकल समस्याएं (Other Medical Problems)

अगर आपको सीने में भारीपन के साथ-साथ बेचैनी महसूस हो रही है, तो एक बार चिकित्सक से मिलना बहुत जरूरी है। दरअसल कई ऐसी मेडिकल समस्याएं हैं, जिनके कारण ये समस्या हो सकती है। अगर आप चिकित्सक से मिलेंगे, तो हो सकता है कि आपकी बीमारी को सही समय पर पहचानकर उसका इलाज कर लिया जाए। जैसे- हार्ट अटैक एक गंभीर समस्या है, जिसका पहला संकेत सीने में दर्द और जलन ही है। हार्ट अटैक के मामले में थोड़ी सी देरी मरीज के लिए गंभीर हो सकती है। इसके अलावा पेट में छाले, पैंक्रियाटाइटिस, पित्त की थैली में पथरी, अस्थमा और निमोनिया के कारण भी सीने में जलन हो सकती है। आपको किस कारण से ऐसा महसूस हो रहा है, इसका सही पता डॉक्टर ही लगा सकते हैं।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info