healthplanet.net

Posted on



1- Vitamin A- आंखों को स्वस्थ रखने, संक्रमण से बचने, सूजन दूर करने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए विटामिन ए बहुत जरूरी है. स्वस्थ रहने के लिए आपको डाइट में विटामिन ए से भरपूर खाद्य पदार्थ जरूर शामिल करने चाहिए. आप विटामिन ए के लिए खाने में हरी सब्जियां, पालक, शिमला मिर्च, शकरकंद, गाजर, पपीता, आम, दूध, दही और पनीर शामिल करें.

2- Vitamin B- शरीर और दिमाग को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन बी बहुत जरूरी है. विटामिन बी कुल 8 प्रकार के होते हैं. विटामिन बी से आपका दिमाग स्वस्थ रहता है. आंखों, त्वचा और बालों की समस्या दूर होती है. नर्वस सिस्टम को हेल्दी रखने में भी विटामिन बी अहम भूमिका निभाता है. विटामिन डी के प्रोकृतिक स्रोत अंडा, सोयाबीन, टमाटर, अखरोट, बादाम, गेंहू, ओट्स, चिकन, फिश, दूध जैसे खाद्य पदार्थ हैं.

3- Vitamin C- इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए विटामिन सी सबसे जरूरी है. विटामिन सी से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है. बाल, त्वचा, नाखून और संक्रमण से बचाने में विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है. विटामिन सी के लिए आप आहार में खट्टे फल और हरी सब्जियों खा सकते हैं. आप संतरा, नींबू, अमरुद, कीवी, स्ट्रॉबेरी, लीची, पपीता, पालक, ब्रोकली, केल, शिमला मिर्च जैसी चीजें खा सकते हैं.

4- Vitamin D- विटामिन डी हड्डियों और दांतों को मजबूत बनाने के लिए जरूरी है. इससे इम्यूनिटी मजबूत करने में भी मदद मिलती है. सूरज के रौशनी के अलावा फिश, दूध, पनीर, अंडा, मशरूम जैसे खाद्य पदार्थों से विटामिन डी की कमी को पूरा कर सकते हैं.

5- Vitamin E- बालों और त्वचा के लिए विटामिन ई बहुत जरूरी है. विटामिन ई शरीर में शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है. इससे दिल की धमनियों में खून के थक्के बनने से रोका जा सकता है. इसके अलावा एजिंग को रोकने के लिए भी विटामिन ई बहुत जरूरी है. आप विटामिन ई के लिए बादाम, मूंगफली, पालक, शिमला मिर्च और आम जैसे फल खा सकते हैं.

6- Vitamin K- विटामिन के शरीर को ताकत देने और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाता है. आपको हार्ट (Heart) और फेफड़ों की मसल्स (Lungs Muscles) के इलास्टिक फाइबर को बनाए रखने के लिए भी विटामिन के जरूरी है. विटामिन के से भरपूर स्रोत के तौर पर आप अपने आहार में ब्रोकली, केला, एवोकाडो, नट्स, अंडा और बैरीज शामिल कर सकते हैं.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info