healthplanet.net

Posted on

पुरुष शुक्राणुओं को स्वस्थ्य बनाने के लिए अपना सकते हैं ये घरेलू उपाय

स्वस्थ्य जीवन (Healthy life) के लिए शारीरिक संबंध (Sex) बनाना जरूरी है. वहीं पति-पत्नी का संबंध तभी पूर्ण माना जाता है जब महिला मां बनती है, लेकिन कुछ मामलों में ऐसा नहीं हो पाता. यह कमी महिला या पुरुष, किसी में भी हो सकती है. पुरुषों में शुक्राणुओं (Sperms) की कमी वह कारण होती है, जिसके कारण वह पिता नहीं बन पाता है. शुक्राणुओं की कमी का मतलब है कि सेक्स (Sex) के दौरान पुरुषों के लिंग से निकलने वाले वीर्य में सामान्य से कम शुक्राणु होना.

इस स्थिति को डॉक्टरी भाषा में ओलिगोस्पर्मिया कहा जाता है. एक स्थिति ऐसी भी आती है जब शुक्राणु पूरी तरह खत्म हो जाते हैं. इसे एजुस्पर्मिया कहा जाता है. एक मिलीलीटर वीर्य में डेढ़ करोड़ तक शुक्राणु होने चाहिए. इससे कम हैं तो इलाज करवाना चाहिए. शुक्राणु की गणना करने के लिए टेस्ट भी करवाए जा सकते हैं. वहीं शुक्राणु की संख्या बढ़ाने के लिए कई घरेलू उपाय भी हैं, जिन्हें बिना किसी साइडइफेक्ट के अपनाया जा सकता है.

शुक्राणु बढ़ाने के घरेलू उपाय
शुक्राणु या स्पर्म बढ़ाने का अचूक नुस्खा है अश्वगंधा. एक गिलास दूध में आधा चम्मच अश्वगंधा मिलाकर नियमित रूप से सेवन करें. शुरू में इसका सेवन दिन में दो बार किया जा सकता है. इसके अलावा अश्वगंधा की जड़ का जूस बनाकर भी पिया जा सकता है. माका जड़ एक अन्य लोकप्रिय जड़ी-बूटी है, जो हार्मोन संतुलन का काम करती है. दिन में दो बार माका जड़ का सेवन करने से लाभ होता है. इसे पानी या प्रोटीन शेक के साथ भी लिया जा सकता है.

शुक्राणुओं की संख्या बढ़ाने का घरेलू नुस्खा लहसुन भी है. लहसुन प्राकृतिक रूप से शारीरिक संबंध की इच्छा बढ़ाने वाली औषधि है. इसमें एल्लीसिन नामक यौगिक होता है जो शुक्राणु बढ़ाता है. इसके अलावा लहसुन में मौजूद सेलेनियम शुक्राणु की गतिशिलता को बेहतर बनाने में मदद करता है. रोज लहसुन की एक या दो कली का सेवन जरूर करें. संभव हो तो कच्चा लहसुन खाएं, इसके अलावा पैनेक्स जिंसेंग भी शुक्राणु बढ़ाने की आर्युवेदिक दवा है. इसे कोरियन जिंसेंग भी कहा जाता है. चीन मे इसका उपयोग तनाव दूर करने में किया जाता है. शुक्राणु बढ़ाने का एक अन्य घरेलू नुस्खा है ग्रीन टी. ग्रीन टी में एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो शुक्राणु कोशिकाओं को नुकसान होने से रोकता है. इससे शुक्राणुओं की गुणवत्ता और गतिशिलता बढ़ाती है. इसके अलावा शुक्राणु की कमी को रोकने के घरेलू उपायों में शामिल हैं. आर्गेनिक चीजों का अधिक इस्तेमाल, विटामिन सी, जस्ता, सेलेनियम, फोलिक एसिड और ओमेगा-3 फैटी एसिड युक्त खाद्यपदार्थों का इस्तेमाल करें. तनाव न लें. भरपूर नींद लें.

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info