Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
प्लेटलेट्स बढ़ाने के लिए अभी से खाना शुरू करें ये 5 चीजें
प्लेटलेट्स कैसे बढ़ाएं- विटामिन बी 12 (Vitamin B-12)
एक रिपोर्ट के अनुसार, विटामिन बी-12 रक्त कोशिकाओं को स्वस्थ रखने में मदद करता है। विटामिन बी-12 नॉन-वेजिटेरियन फूड्स में ज्यादा पाया जाता है। इसके लिए आपको ओनी डाइट में कलेजी, बड़ी सीप और अंडे शामिल करने चाहिए। हालांकि दूध और पनीर जैसे डेयरी उत्पादों में भी विटामिन बी-12 पाया जाता है।
प्लेटलेट्स बढ़ाने के उपाय- फोलेट (Folate) लें
फोलेट एक बी विटामिन है, जो खून की कोशिकाओं के लिए जरूरी है। यह खाने-पीने की कई चीजों में पाया जाता है। इसे फोलिक एसिड के रूप में भी जाना जाता है। इसके लिए आप मूंगफली, राजमा, संतरा, संतरे का रस आदि चीजों का सेवन बढ़ा सकते हैं।
प्लेटलेट्स बढ़ाने वाले आहार -विटामिन सी (Vitamin C)
विटामिन सी आपके प्लेटलेट्स बढ़ाने काम करता है। यह आपको आयरन को अवशोषित करने में भी मदद करता है, जिससे प्लेटलेट काउंट बढ़ाने में भी मदद मिल सकती है। एक अध्ययन में पाया गया कि विटामिन सी सप्लीमेंट लेने वाले रोगियों में प्लेटलेट काउंट बढ़ गया था। इसके लिए आपको आम, अनानास, ब्रोकोली, हरी या लाल शिमला मिर्च, टमाटर और फूलगोभी का सेवन बढ़ा देना चाहिए।
आयरन (Iron) बढ़ा सकता है प्लेटलेट्स काउंट
आयरन आपके शरीर की स्वस्थ रक्त कोशिकाओं के उत्पादन के लिए जरूरी है। साल 2012 के एक अध्ययन में यह भी पाया गया कि आयरन ने एनीमिया वाले मरीजों में प्लेटलेट काउंट को बढ़ा दिया था। इसके लिए आप कद्दू के बीज, मसूर की दाल, मांस और फलियों का सेवन कर सकते हैं।
पपीते का रस बढ़ाता है प्लेटलेट्स काउंट
साल 2013 के एक अध्ययन में पाया गया कि पपीते के पत्ते रस से जानवरों में प्लेटलेट्स काउंट बढ़ गया था। जबकि मनुष्यों पर इसके प्रभाव का परीक्षण करने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है। हालांकि कम मात्रा में इसका सेवन करने से कोई समस्या नहीं होगी। डेंगू बुखार के रोगियों के लिए एक अन्य अध्ययन में बताया गया है कि पपीते के पत्ते का रस प्लेटलेट काउंट बढ़ा सकता है।
| --------------------------- | --------------------------- |