healthplanet.net

Posted on

रेडिएशन के दौरान क्या खाएं :-

साबुत अनाज का सेवन

रेडिएशन थेरेपी के दौरान मरीजों को साबुत अनाज का सेवन करना चाहिए। इसमें आप ओटमील, ब्राउन राइस, क्विनोआ जैसी चीजों को शामिल कर सकते हैं। क्विनोआ में ग्लूटेन की मात्रा काफी कम होती है। जो रेडिएशन के दौरान आपको उर्जा प्रदान करते हैं।

कार्बोहाइड्रेट और वसा

रेडिएशन के दौरान मरीजों को अपने डाइट गुड कार्बोहाइड्रेट और हेल्दी वसा को शामिल करना चाहिए। हमारे आसपाक कई अच्छे कार्बोहाइड्रेट खासतौर पर फल, स्टार्च युक्त सब्जियां जैसे- आलू, मकई, शकरकंद), चावल, दलिया इत्यादि होते हैं। वहीं, गुड फैट की बात कि जाए, तो आप इस दौरान अपने आहार में जैतून का तेल (Olive Oil benefits), बीज, नट्स को शामिल कर सकते हैं।

लीन प्रोटीन है लाभकारी

डायटीशियन का कहना है कि अगर आप रेडिएशन थेरेपी ले रहे हैं, तो इस दौरान डाइट में वसा की मात्रा काफी कम होनी चाहिए। कोशिश करें आप लीन प्रोटीन जैसे समुद्री फू़ड्स (Sea Foods), अंडे, बीन्स, सोया प्रोडक्ट और अनसाल्टेड नट्स को शामिल करें। हालांकि, ध्यान रखें कि कुछ सोया प्रोडक्ट अत्यधिक प्रोसेस्ड (highly processed) होते हैं। ऐसे में इस तरह के सोया प्रोडक्ट का सेवन न करें।

डाइट में शामिल करें विटामिंस और मिनरल्स

रेडिएशन के दौरान मरीजों को भरपूर रूप से विटामिंस और मिनरल्स की जरूरत होती है। गाजर, टमाटर, शकरकंद, संतरे, सेब, ब्रोकली, लहसुन, प्याज, ब्लूबेरी, ग्रीन टी, दलिया, क्विनोआ, जौ, बादाम, अखरोट इत्यादि चीजें विटामिंस मिनरल्स से भरपूर होती हैं। इस तरह के आहार से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। साथ ही किसी तरह का साइड-इफेक्ट नहीं होता है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info