healthplanet.net

Posted on

लीवर को स्वस्थ और साफ रखने के लिए करें ये काम :-

नींबू पानी पिएं

नींबू पानी सिर्फ वजन कम करने के लिए अच्छा नहीं होता है। यह आपके लीवर को भी साफ करता है। आपको सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू डालकर पीना चाहिए। यह लीवर में विषाक्त पदार्थों या अतिरिक्त पोषक तत्वों को तोड़ता है और उन्हें गुर्दे के माध्यम से और आपके यूरीन में बाहर निकालता है। नींबू के प्राकृतिक हेपेटोप्रोटेक्टिव गुण लिपिड प्रोफाइल के स्तर को कम करके अल्कोहल वाले फैटी लीवर पर सकारात्मक प्रभाव प्रदर्शित करते हैं।

पर्याप्त मात्रा में पानी में पिएं

आपको दिनभर में 6-8 ग्लास फिल्टर पानी पीना चाहिए। इसके साथ ही आपको 2-3 गिलास गर्म पानी पीना चाहिए। यह लीवर और किडनी को साफ करने के साथ ही वेट लॉस में भी मदद करेगा। पानी लीवर को अपने सेलुलर सिस्टम के माध्यम से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और उन्हें आपके शरीर से बाहर निकलने की गति देता है।

फल और सब्जियां खाएं

आपकी 40 प्रतिशत डाइट में कच्चे फल और सब्जियों को जरूर शामिल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि उनमें एंजाइम की अच्छी मात्रा होती है जो डाइजेशन में मदद करता है। लीवर से टॉक्सिन निकालने की कैपेसिटी को बढ़ाता है। पालक, केल और कोलार्ड जैसी हरी पत्तेदार सब्जियां एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं और आपके लीवर को साफ करने में बहुत मदद करती हैं।

रिफाइंड शुगर और मैदा खाने से बचें

रिफाइंड शुगर और मैदा खाने से आपके लीवर पर काम करने का प्रेशर बढ़ जाता है। इस कारण से कई अनचाहे बैक्टीरिया की ग्रोथ भी कई गुना बढ़ सकती है। बहुत अधिक रिफाइंड शुगर और उच्च फ्रुक्टोज कॉर्न सिरप एक फैटी बिल्ड अप का कारण बनता है जिससे लीवर की बीमारी हो सकती है। आपके फैटी लीवर का एक बड़ा कारण मैदे की चीजें हो सकती हैं।

काले और हरे चने का करें सेवन

स्प्राउट दालें जैसे मूंग, मटकी, काला और हरा चना और स्प्राउट व्हीट जैसी चीजों को अपने आहार में शामिल करना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि यह दालें लीवर को बेहतर तरीके से साफ कर सकती हैं। ये आहार फाइबर का ऐसा पावर हाउस है जो आंत और लीवर की एक्टिविटी को बहुत बढ़ावा देता है।

गाजर और चुकंदर का जूस पिएं

लीवर को साफ करने के लिए आप अपने आहार में जूस भी शामिल करें। यह जूस गाजर, चुकंदर (चुकंदर के अमेजिंग हैक्स), पालक और व्हीटग्रास से बना होना चाहिए। ये आपके लीवर एंजाइम को एक्टिवेट करते हैं और बाइल प्रोड्यूस करते हैं जो लीवर डिटॉक्स फंक्शन में बहुत मदद करता है। यह जूस आपको नियमित रूप से पीना चाहिए।

सैचुरेटेड फूड का सेवन न करें

मटन, पोर्क, बीफ, चिकन स्किन, प्रोसेस्ड फूड या फ्राइड फूड्स में सैचुरेटेड फैट होता है जो आपके लीवर के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है। कुछ अध्ययनों से भी पता चलता है कि चीनी शराब के रूप में लीवर के लिए हानिकारक हो सकती है। उच्च वसा वाले तले हुए /फास्ट फूड आपके लीवर को गंभीर रूप से बीमार कर सकते हैं, इसलिए इसका सेवन करने से बचें।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info