Login
$zprofile = 'profile'; $zcat = 'category'; $zwebs = 'w'; $ztag = 'tag'; $zlanguage = 'language'; $zcountry = 'country'; ?>
Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Morbi adipiscing gravdio, sit amet suscipit risus ultrices eu. Fusce viverra neque at purus laoreet consequa. Vivamus vulputate posuere nisl quis consequat.
Create an accountLost your password? Please enter your username and email address. You will receive a link to create a new password via email.
Ragi ki Roti Benefits: सर्दियों में सेहत को चुस्त-दुरुस्त रखे रागी की रोटी, जानें रोजाना खाने के 5 फायदे
Ragi Ki Roti : सर्दियों में रागी की रोटी खाने से आपके शरीर को गर्माहट मिलती है। इसके अलावा इसके कई स्वास्थ्य लाभ हैं। आइए जानते हैं रागी की रोटी खाने के फायदे क्या हैं?
Ragi ki Roti Benefits: सर्दियों में आपको कई तरह की वैरायटी की रोटियां और पराठे खाने को आसानी से मिल जाते हैं। इस सीजन में अगर आप अपने शरीर को गर्म रखना चाहते हैं। साथ ही शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करना चाहते हैं तो रोगी की रोटी को शामिल करें। जी हां, रागी की रोटी देखने में भले ही काली हो, लेकिन इसका स्वाद काफी जबरदस्त होता है। इसके साथ ही यह आपकी सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं। रोजाना रागी की रोटी का सेवन करने से आपके शरीर में आयरन की कमी दूर हो सकती है। इसके साथ ही कई लाभ होंगे। आइए विस्तार से जानते हैं रागी की रोटी खाने के फायदे क्या हैं?
रागी की रोटी खाने के फायदे क्या हैं?
रागी की रोटी सर्दियों में खाने से आपको कई लाभ हो सकते हैं। आइए जानते हैं इसके फायदों के बारे में विस्तार से-
हड्डियों को करता है मजबूत
रागी की रोटी खाने से सर्दियों में होने वाली समस्याओं को दूर किया जा सकता है। खासतौर पर अगर आपको हड्डियों में दर्द और सूजन की परेशानी रहती है, तो रागी की रोटी खाएं। कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, रागी में अन्य अनाज की तुलना में 5 से 30 गुना तक कैल्शियम अधिक होता है। ऐसे में रागी की रोटी का सेवन करने से आप कैल्शियम की कमी को दूर कर सकता है, जो हड्डियों और दांतों को मजबूत रखने में मददगार हैं। इसके साथ ही यह ऑस्टियोपोरोसिस (हड्डियों से जुड़ी बीमारी) से बचाव भी कर सकता है।
डायबिटीज रोगियों के लिए हेल्दी
रागी की रोटी खाने से डायबिटीज की परेशानियों को कंट्रोल किया जा सकता है। दरअसल, रागी में पॉलीफेनोल्स और डाइटरी फाइबर मौजूद होता है। इसके साथ ही रागी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जो ब्लड शुगर लेवल कम करने में असरदार हो सकते हैं। इसके साथ ही रागी का स्टार्च हमारे शरीर में आसानी से अब्जॉर्ब हो जाता है, जो डायबिटीज को कंट्रोल करने में मददगार है।
एनीमिया की परेशानी करे दूर
रागी की रोटी का सेवन करने से आपके शरीर को भरपूर रूप से आयरन प्राप्त होता है। यह आपके शरीर में हीमोग्लोबिन के स्तर को सुधारने में मददगार हो सकते हैं। अगर आप एनीमिया की शिकायत से जूझ रहे हैं तो अपने आहार में रागी की रोटी जरूर शामिल करें। सर्दियों में यह आपके लिए काफी हेल्दी हो सकता है।
एंटी-एजिंग गुणों से भरपूर
रागी की रोटी खाने से न सिर्फ आपके स्वास्थ्य पर असर पड़ता है, बल्कि यह आपकी स्किन के लिए भी काफी हेल्दी हो सकता है। रागी की रोटी में एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं तो झुर्रियों, दाग-धब्बे, फाइन-लाइंस की परेशानियों को दूर कर सकता है। दरअसल, रागी में अमीनो एसिड होता है, जो आपकी स्किन को झुर्रियों से बचा सकते हैं। अगर आप कम उम्र में बूढ़े नहीं दिखना चाहते हैं तो रागी की रोटी जरूर खाएं।
मानसिक तनाव करे कम
सर्दियों में मानसिक समस्याएं काफी ज्यादा बढ़ने लगती हैं। ऐसे में रागी की रोटी का सेवन करें। रागी की रोटी का सेवन करने से बेचैनी, अनिद्रा, चिंता, स्ट्रेस जैसी परेशानी कम हो सकती है। रागी में मौजूद अमीनो एसिड और ट्रिप्टोफैन नेचुरल रूप से आपके दिमाग को आराम देते हैं, जिससे मानसिक तनाव कम करने में मदद मिलती है।
रागी की रोटी का सेवन करने से सेहत को कई लाभ हो सकते हैं। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपकी परेशानी किसी कारण से बढ़ रही है तो एक्सपर्ट की राय लेकर ही रागी की रोटी का सेवन करें।
| --------------------------- | --------------------------- |