healthplanet.net

Posted on

क्या है पेशाब में शुगर के लक्षण: यहां पढ़ें यूरिन में शुगर के लक्षण से जुड़ी सभी जानकारियां

पेशाब में शुगर के लक्षण कैसे दिखते हैं! इस लेख में जानिए शुगर होने पर पेशाब के रंग, स्मेल और टेक्सचर में परिवर्तन से जुड़ी जानकारियां

अक्सर लोग पेशाब में आये बदलावों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिससे आगे चलकर कॉम्प्लीकेशन्स हो सकते हैं। आपका यूरिन आपको स्वास्थ्य समस्याओं के संकेत दे सकता है। इन्हीं में से एक स्थिति है डायबिटीज। क्या आप जानते हैं कि पेशाब में शुगर के लक्षण देखे जा सकते हैं? जी हाँ, यह सच है कि यूरिन में शुगर के लक्षण देखे जा सकते हैं। तो आइये इस लेख के द्वारा जानते हैं कि कैसे पेशाब में शुगर के लक्षण को समझा जाए और कौन से टेस्ट करवाने चाहिए?
विषय सूची :

पेशाब में शुगर के लक्षण
यूरिन टेस्ट से डायबिटीज कैसे पता करते हैं ?
यूरिन शुगर टेस्ट कब कराया जाता है?
सारांश पढ़ें
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

पेशाब में शुगर के लक्षण

यदि आपको शुगर की समस्या हो रही है तो आपको यूरिन में शुगर के लक्षण दिखाई दे सकते हैं। 

ये लक्षण कुछ इस प्रकार के हो सकते हैं:

पेशाब का रंग और टेक्सचर 

जब यूरिन में बहुत ज्यादा शुगर जमा हो जाती है तो यूरिन का रंग क्लॉउडी हो जाता है। यदि आपका यूरिन क्लॉउडी दिखे, तो डायबिटीज के अन्य लक्षणों पर भी ध्यान दें, जैसे बार-बार पेशाब आना और अत्यधिक प्यास लगना आदि। ध्यान रहे क्लॉउडी यूरिन डायबिटीज के अलावा अन्य बीमारियों का भी लक्षण हो सकता है। इसलिए पेशाब के रंग पर ध्यान देते रहें और अगर स्वास्थ्य में किसी तरह की असुविधा महसूस हो तो डॉक्टर से जरूर बात करें। 

बार-बार पेशाब जाना 

एक्सपर्ट्स कहते हैं कि शुगर में बार-बार पेशाब आना मधुमेह के सबसे कॉमन लक्षणों में से एक है। शुगर की मात्रा ब्लड में अधिक हो जाने से अतिरिक्त ग्लूकोज को निकलने के लिए किडनी को अधिक काम करना पड़ता है। उसी वजह से बार-बार पेशाब जाना पड़ता है। इसके अलावा, डायबिटीज के दौरान व्यक्ति को प्यास बहुत लगती है, जो कि मधुमेह के सामान्य लक्षणों में से एक है। ज़्यादा पानी पीना भी बार-बार पेशाब जाने क्क कारण बन सकता है। 

बार -बार पेशाब जाना इस बात का संकेत है कि डायबिटीज मेलिटस की स्थिति पैदा हो गई है। अगर आप 24 घंटे में 6 से 7 बार पेशाब जाते हैं तो इसे सामान्य माना जाता है, लेकिन इससे ज्यादा बार पेशाब जा रहे हैं तो डायबिटीज का टेस्ट अवश्य कराएं और डॉक्टर से संपर्क करें। 

पेशाब की स्मेल में चेंज 

यदि आप डायबिटीज की स्थिति से गुजर रहे हैं तो आपकी यूरिन की स्मेल चेंज हो जाती है। इसका मतलब यह है कि शरीर शुगर को प्रोसेस नहीं कर पाता है जैसा सामान्य लोगों का शरीर करता है। अतः उनके खून में अतिरिक्त ग्लूकोज बढ़ जाता है, जिसे शरीर पेशाब द्वारा बाहर निकालने की कोशिश करता है। जब पेशाब में शुगर की मात्रा बढ़ जाती है तो पेशाब से बदबू आ सकती है और यह बदबू मीठी सी या फलों जैसी हो सकती है। ऐसे में अपने डॉक्टर को अवश्य बताएं और हो सके तो यूरिन टेस्ट भी करवाएं। 


यूरिन टेस्ट से डायबिटीज कैसे पता करते हैं?

डायबिटीज के लिए यूरिन टेस्ट में ग्लूकोज और कीटोन्स की उपस्थिति का पता लगाने के लिए लैब में यूरिन टेस्ट किया जाता है।

यदि ग्लूकोज और कीटोन्स दोनों में से कोई भी यूरिन में मौजूद है, तो इसका मतलब यह है कि शरीर में पर्याप्त इंसुलिन नहीं है। हाई ग्लूकोज लेवल का मतलब यह है कि टेस्ट के समय आपका ब्लड शुगर लेवल हाई है। इस तरह यूरिन टेस्ट द्वारा डायबिटीज का पता लगा सकते हैं। 
यूरिन शुगर टेस्ट कब कराया जाता है?

कुछ स्थितियों में आपके डॉक्टर डायबिटीज का पता लगाने के लिए आपको यूरिन टेस्ट की सलाह दे सकते हैं। ये स्थितियां निम्न है:

यदि आप जुकाम, फ्लू, या अन्य बीमारी से परेशान हैं या आपको मतली या उल्टी महसूस हो रही है।
अगर आप प्रेग्नेंट हैं।
आपका ब्लड शुगर लेवल 300 mg/dL से ऊपर है।
आपको असहज महसूस हो रहा हो या डायबिटीज के कुछ लक्षण जैसे - अत्यधिक प्यास या थकान महसूस होना, धुंधला दिखाई देना, या आपकी सांसों से फलों जैसी गंध आने की समस्या महसूस हो रही हो तो आपके डॉक्टर आपको यूरिन टेस्ट की सलाह दे सकते हैं।

इस लेख में आपने जाना कि पेशाब में शुगर के लक्षण किस प्रकार दिखाई देते हैं। साथ ही आपने जाना कि कैसे यूरिन में शुगर के लक्षण और डायबिटीज के लिए कब यूरिन टेस्ट कराएं । तो हमारा सुझाव यही है कि अगर आपको पेशाब में ऊपर दिए लक्षण नजर आएं तो उन्हें नजरअंदाज न करें, अपने डॉक्टर से अवश्य सलाह लें।
सारांश पढ़ें

पेशाब में शुगर के लक्षण समझने के लिए आपको अपनी यूरिन के रंग, स्मेल और उसके टेक्सचर को मॉनिटर करना होगा। 
पेशाब का रंग और टेक्सचर क्लॉउडी हो जाता है, आपकी पेशाब से मीठी या फ्रूटी स्मेल आ सकती है और साथ ही आपको बार-बार पेशाब आना आदि समस्याएँ हो सकती हैं। 
मरीज द्वारा यूरिन में शुगर के लक्षण बताने से डॉक्टर यूरिन टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं। यूरिन टेस्ट में ग्लूकोज और कीटोन्स की उपस्थिति का पता लगाते हैं, यदि इनमें से कोई भी है तो इसका मतलब शरीर में पर्याप्त इन्सुलिन नहीं है। 
यूरिन में ग्लूकोज का स्तर हाई है तो इसका मतलब आपका ब्लड शुगर लेवल हाई है। 
अगर आप खुद को बीमार महसूस कर रहे हैं, मतली या उल्टी आ रही है, थकान, अधिक प्यास लग रही है, सांसों से फ्रूटी स्मेल आ रही है तो आपके डॉक्टर आपको यूरिन टेस्ट की सलाह दे सकते हैं। 

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info