healthplanet.net

Posted on

किशोरावस्था के बाद ग्रोथ प्लेट के कारण लंबाई रुक जाती है। दरअसल, इस उम्र में पहुंचने के बाद हार्मोन में परिवर्तन के कारण ओपन ग्रोथ प्लेट रुक जाती है। इसके कारण लड़कियों की लंबाई 16 वर्ष और लड़कों की लंबाई 14 से 18 वर्ष के दौरान ही बढ़ती है।

​किशोरावस्था में लंबाई कैसे बढ़ाएं

हेल्दी डाइट लें

अच्छी लंबाई के लिए स्वस्थ आहार लेना बहुत जरूरी है। अपने भोजन में कैल्शियम, विटामिन बी 12, और विटामिन डी जैसे जरूरी पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में शामिल करना चाहिए। इसके अलावा प्रोटीन का सेवन भी लंबाई बढ़ाने में बहुत मदद करती है।

​पर्याप्त नींद

लंबाई बढ़ाने में नींद की भूमिका भी होती है। इसलिए नींद को हल्के में नहीं लेना चाहिए। एक रिसर्च में पाया गया है, नींद के दौरान कई फंक्शन ग्रोथ पैटर्न पर प्रभाव डालते हैं। स्लीप एप्निया होने या हार्मोन का स्तर कम होने से शारीरिक विकास रुक जाता है।

बहुत सारी स्टडी में यह भी पाया गया है कि प्रेग्नेंसी के दौरान माता के धूम्रपान करने की आदत से भ्रूण का विकास प्रभावित होता है। इससे किशोरावस्था में बच्चे की हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है।

​फिजिकल एक्टिविटी

शुरुआत के वर्षों से ही किशोरों की शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देना चाहिए। रोजाना 45 मिनट तक स्पोर्ट्स, वर्कआउट और साधारण से एरोबिक एक्टिविटी करने से भी बहुत फायदा मिलता है। इससे न केवल लंबाई बढ़ती है बल्कि सेहत भी अच्छी रहती है।

solved 5
wordpress ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author ->

Short info